Live Updates
11:18 (IST) 20 Sep 2026
Entertainment News Live: कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाने वालों को सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कैटरीना कैफ के वजन को लेकर मजाक उड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. सलमान ने कहा, ‘आप किसी को नीचा दिखा के आप पैसे कमा रहे हैं. जितने फॉलोअर्स हैं, उनसे उतने पैसे आते हैं न? सोशल मीडिया यही है न? इस सब के बदले में आपको पैसे मिलते हैं न. इसका मतलब आप किसी को नीचा दिखाकर, उन्हें बुली करके पैसे कमा रहे हो.’ पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. इस बात की जानकारी खुद कोंकणा सेन शर्मा ने अपने फैंस को दी है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर मरीजों वाले कपड़े पहनकर बैठी हुई हैं. कोंकणा की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर परेशान हो गए. हालांकि, इसी पोस्ट में एक्ट्रेस ने बता दिया कि आखिर उन्हें कौन-सी बीमारी हुई है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं.

कोंकणा ने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें. मैं अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन अब बेहतर हूं.' बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कोंकणा ने अमोल पाराशर को जन्मदिन विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसने एक बार फिर उनके बीच रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर दी थीं.

---विज्ञापन---

महेश भट्ट का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट का जन्मदिन है. 'सारांश', 'हम हैं राही प्यार के', 'सड़क' और 'आशिकी' जैसी हिट फिल्में देने वाले महेश भट्ट इस साल अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. महेश भट्ट ने साल 1974 में आई फिल्म 'मंज़िलें और भी हैं' से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 1982 में आई फिल्म 'अर्थ' से मिली थी. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं.

'दायरा' की कमाई में आया उछाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दो दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---

'वाइब' के दूसरे दिन का कलेक्शन

कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी फिल्म 'वाइब' ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 4.35 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 5.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.