विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जैसी शानदार स्टार कास्ट वाली फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ का पोस्टर जारी हो गया है. फैंस अब फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.
शुक्रवार 13 तारीख को एकता कपूर ने दर्शकों को डराने का पूरा इंतजाम कर दिया है. एकता आर कपूर और अमर बुटाला की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है. फिल्म के पोस्टर में लाल साड़ी पहने एक बेहद खौफनाक महिला नजर आ रही है. जिसके लंबे बिखरे बाल, सफेद आंखें, नुकीले दांत और डरावना चेहरा देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. अंधेरे और धुएं से भरे बैकग्राउंड में नजर आ रही इस हॉरॉरोइन का लुक काफी डरावना है. फिल्म का टाइटल सामने आते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं. जय हो मीडिया वेंचर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है. फिल्म की निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला हैं. यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि एकता कपूर इससे पहले भी हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर में अपना दम दिखा चुकी हैं. वहीं, अमर बुटाला ‘बजरंगी भाईजान’, ‘केसरी’ और ‘मिशन मजनूँ’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं. ऐसे में इस नई फिल्म से दर्शकों को डर और मनोरंजन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलने की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ बड़े पर्दे पर कितना खौफ पैदा कर पाती है.
TVF की फेमस हिट सीरीज ‘फैमिली किराना स्टोर’ का तीसरा सीजन 13 नवंबर को YouTube पर रिलीज कर दिया गया है. इसी के साथ TVF की इस सीरीज ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. इस शो ने महज 10 महीनों में अपने तीन सीजन रिलीज किए हैं. इतने कम समय में कई सीजन रिलीज करने वाली यह सबसे तेज सीरीज फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है. इस सिटकॉम के पहले दो सीजन को YouTube पर 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
‘पाताल लोक’ और ‘कोहरा’ जैसी मशहूर सीरीज के डायरेक्टर सुदीप शर्मा अब एक नई कहानी के साथ वापसी कर रहे हैं. दरअसल, सुदीप शर्मा और नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए ‘पुष्पक विमान’ लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती लीड रोल में नजर आएंगे. यह सीरीज सुदीप शर्मा की पिछली सीरीज से बिल्कुल अलग होने वाली है. अब तक क्राइम और थ्रिलर कहानियों के लिए मशहूर सुदीप शर्मा इस बार कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं.
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैम नील का निधन हो गया है. उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस दुखद खबर की जानकारी उनके परिवार की ओर से सामने आई है, जिसने उनके फैंस और करीबियों को गहरा सदमा दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने पॉजीटिव किरदारों से ज्यादा नेगेटिव रोल से पॉपुलैरिटी हासिल की, उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए जिसको लेकर उनकी खूब तारीफें होती हैं, लेकिन हाल में मिली खबर से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. हम बात कर रहे हैं, दिग्गज अभिनेता टीनू आनंद की, जिनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी चोटें इतनी गंभीर थी कि उन्हें ICU तक में रखा गया. हालांकि, अब राहत की खबर ये है, कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन रिकवरी में अभी समय लगेगा. पढ़ें पूरी खबर…
बच्चन परिवार से जुड़ी एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी सेहत में अब सुधार बताया जा रहा है. परिवार के सदस्य भी लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
निमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है. दर्शकों से फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है, और ये सिलसिला सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों से भी लोगों का प्यार पाने में फिल्म सफल रही, तभी हर दिन फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है, और पुराने रिकॉर्ड्स ब्रेक कर रही है. इस बीच फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी ने सेट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. उन्होंने बताया कि एक सीन की शूटिंग के बाद उनकी डायलेक्ट कोच ने अचानक उनके पैर छू लिए थे. यह देखकर साई पल्लवी के आंसू छलक पड़े, और वो खुद को रोने से नहीं रोक पाईं. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों में अनबन और फिल्म 'रूपा' की को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इन तस्वीरों में गोविंदा और रानी की नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि उनके इस पोस्ट पर राखी सावंत ने भी रिएक्शन दिया है.
गोविंदा संग रानी की कोजी तस्वीरें वायरल
दरअसल, रानी स्वर्णकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'रूपा' की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रूपा की सुंदर झलकियां.' तस्वीरों में गोविंदा व्हाइट ब्लेजर, ब्लैक पैंट और सनग्लासेस में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. वहीं रानी लैवेंडर कलर की साड़ी और पर्पल ब्लाउज में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत जूलरी के साथ पूरा किया है.
वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
एक तस्वीर में गोविंदा रानी की कमर पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए पोज दे रहे हैं. इन फोटोज के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
राखी सावंत ने दिया ऐसा रिएक्शन
रानी के इस पोस्ट पर राखी सावंत का कमेंट भी चर्चा में है. उन्होंने गुस्से वाले इमोजी शेयर किए हैं. वहीं, यूजर्स भी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग गोविंदा को उनकी नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ तस्वीरों को देखकर इन्हें AI से बनाई गई बता रहे हैं.
गोविंदा और रानी के अफेयर की क्यों हो रही चर्चा?
बता दें, कि गोविंदा और रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर 2026 की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही हैं. सितंबर में दोनों मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद उनकी साथ में मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा था.
गोविंदा ने इन अफवाहों पर दिया था दोटूक जवाब
हालांकि, गोविंदा ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा था कि रानी के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनल है. एएनआई से बातचीत में उन्होंने अफेयर की खबरों को अपनी छवि खराब करने और परिवार में मनमुटाव पैदा करने की सोची-समझी साजिश बताया था.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की कमाई धुआंधार तरीके से जारी है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म ने गुरुवार को 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें 7वें दिन की कमाई की तुलना में 24.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 564.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये हो गया है. 8वें दिन फिल्म ने हिंदी में 43 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 3.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 2.80 करोड़ रुपये, तमिल में 2.30 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.