टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आज के ‘वीकेंड का वार’ का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है. प्रोमो में सलमान खान ने कनिका मान के गेम को एक्सपोज किया और उन्हें जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा, उन्होंने स्काउट ओपी को भी प्रोत्साहित किया.
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर खबरों में छा गई हैं. कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गांधी परिवार को लेकर एक विवादित पोस्ट शेयर किया. अब इस पोस्ट की वजह से वो कानूनी मुश्किल में पड़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की है. कंगना के खिलाफ यह केस शिमला के रहने वाले एक व्यक्ति ने किया है.
कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज
PTI के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 14 नवंबर 2026 को भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की. यह FIR गांधी परिवार पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मिली शिकायत के बाद दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने कहा कि कंगना की पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय और राजीव गांधी की मौत के बारे में बहुत भड़काऊ बातें कही गई हैं.
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जाएगी. अतुल शर्मा की शिकायत पर कंगना रनौत के खिलाफ यह मामला BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत दर्ज किया गया है. गांधी परिवार के खिलाफ यह पोस्ट कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर 10 नवंबर को शेयर की थी.
'वीकेंड का वार' में क्या होगा?
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आज के 'वीकेंड का वार' का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है. प्रोमो में सलमान खान ने कनिका मान के गेम को एक्सपोज किया और उन्हें जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा, उन्होंने स्काउट ओपी को भी प्रोत्साहित किया.
दूसरे शनिवार पर 'रामायण' की कमाई
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' ने 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 72.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 685.60 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.