Entertainment News LIVE: साल 2026 की सबसे चमत्कारी फिल्म 'हनुमान अंश' महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद अब अपनी डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी डिजिटल रिलीज के लिए एक अलग रास्ता अपना रही है. दरअसल, यह फिल्म दो अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग भाषाओं में होगी. इसके अलावा, दोनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज डेट भी अलग-अलग है. दिलचस्प बात यह है कि ऑडियंस को यह फिल्म ओटीटी पर 6 अलग-अलग भाषाओं में देखने को मिलेगी.
'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज
दरअसल, कुछ समय पहले ही सोनी लिव ने घोषणा की कि स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' 27 नवंबर को हिंदी में सोनी लिव पर प्रीमियर होगी. वहीं, अब नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि फिल्म 'हनुमान अंश' को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'हनुमान अंश'
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर 'हनुमान अंश' का पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'विश्वास ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनकी भक्ति ने हजारों लोगों को बदल दिया. भगवान हनुमान के भक्त शिष्य की दिव्य कहानी का अनुभव करें, अब नेटफ्लिक्स पर. हनुमान अंश देखें, जो 29 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगी.'
'रामायण' की कमाई
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 982.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म 'रामायण' का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये हो गया है.