बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपनी किसी फिल्म या एक्टिंग नहीं, बल्कि दिवाली से जुड़े एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने लोगों से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने और पटाखों से दूरी बनाने की अपील की थी. लेकिन उनकी इस पहल पर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि बीएमसी को सोशल मीडिया से उनका वीडियो तक हटाना पड़ गया. अब इस पूरे मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने बीएमसी को वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि पर्यावरण से जुड़े मुद्दे को बेवजह विवाद का रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉक्स ऑफिस पर 452 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में है. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने अपनी सफलता से हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन अब फिल्म की टीम के बीच कथित अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. मामला फिल्म के राइट्स, पब्लिसिटी और मार्केटिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. विवाद बढ़ने के बीच अब मेकर्स को बयान जारी कर स्थिति साफ करनी पड़ी है. पढ़ें पूरी खबर…
Matt Wright Death: टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकी टॉक शो ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ के लंबे समय तक प्रोड्यूसर रहे मैथ्यू मैट राइट का 52 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 30 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से शो से जुड़े लोगों और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. सबसे दुखद बात यह है कि मौत से कुछ महीने पहले ही मैट और उनके पति जस्टिन राइट की नौकरी चली गई थी. फिलहाल, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है. पढ़ें पूरी खबर…
Tusshar Kapoor Allegedly Received Threatened Call: बॉलीवुड में इन दिनों सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले टाइगर श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग और अब इस लिस्ट में अभिनेता तुषार कपूर का नाम भी जुड़ गया है. खबर है कि एक्टर को एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. इतना ही नहीं, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में इस कॉल को लेकर कुछ ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
King Song Tu Mil Jaaye Most Viewed Song In 24 Hours: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस हो या सोशल मीडिया, उनका जलवा कम नहीं होने वाला. जन्मदिन के मौके पर किंग खान ने फैंस को ऐसा तोहफा दिया कि हर तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की चर्चा हो रही है. फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया. इतना ही नहीं, इस गाने ने महज 24 घंटे में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे जानकर राम चरण के फैंस भी हैरान रह जाएंगे. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर दुनियाभर से फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं. वहीं, फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए किंग खान पर खूब प्यार लुटाया, लेकिन इन सबके बीच सलमान खान का बर्थडे विश करने का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. सलमान ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐसी दुआ दी कि किंग खान भी जवाब दिए बिना नहीं रह सके. इतना ही नहीं, शाहरुख ने अपने जवाब में एक ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. पढ़ें पूरी खबर…
Shah Rukh Khan King Movie: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सोमवार को उन्होंने अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर SRK ने फिल्म ‘किंग’ का एक गाना रिलीज किया तो मन्नत में ‘किंग’ की धांसू झलक भी देखने को मिली, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना और बढ़ा दिया. इस बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है, दरअसल, बिजनेस के मामले में फिल्म ‘किंग’ ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने थिएट्रिकल, डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स बेचकर करीब 665 करोड़ रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस किया है. ऐसे में करीब 400 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट वाली इस फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉक्स ऑफिस पर 452 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में है. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने अपनी सफलता से हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन अब फिल्म की टीम के बीच कथित अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. मामला फिल्म के राइट्स, पब्लिसिटी और मार्केटिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. विवाद बढ़ने के बीच अब मेकर्स को बयान जारी कर स्थिति साफ करनी पड़ी है.
'हनुमान अंश' के राइट्स पर मेकर्स ने क्या कहा?
सोमवार को स्वम्भू मीडिया नेटवर्क के जरिए जारी बयान में डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह ने फिल्म से जुड़े अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ किया कि फिल्म की पब्लिसिटी, मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशन, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों को संभालने के लिए एक आधिकारिक व्यवस्था है.
क्यों दी गई चेतावनी?
बयान में यह भी चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यक्ति खुद को फिल्म का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर अपने स्तर पर राइट्स से जुड़ा फैसला नहीं ले सकता. मेकर्स ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'हनुमान अंश' का केवल एक अधिकृत कम्युनिकेशन चैनल है.
कोई अकेले नहीं बेच सकता फिल्म के राइट्स
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के थिएट्रिकल, ओटीटी, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक, गेमिंग और लाइसेंसिंग समेत सभी अधिकार संयुक्त रूप से निर्माताओं के पास हैं. इनसे जुड़ी कोई भी बिजनेस डील प्रोडक्शन एग्रीमेंट के नियमों के मुताबिक ही होगी. कोई एक प्रोड्यूसर अपनी मर्जी से फिल्म के अधिकारों को लेकर समझौता नहीं कर सकता. इतना ही नहीं, फिल्म की कास्ट और क्रू को भी इंटरव्यू, पॉडकास्ट या किसी प्रमोशनल इवेंट में फिल्म का प्रतिनिधित्व करने से पहले आधिकारिक मंजूरी लेनी होगी.
कौन हैं फिल्म के चार प्रोड्यूसर?
बयान में फिल्म के चारों निर्माताओं के नाम भी स्पष्ट किए गए हैं. इनमें नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नगर शामिल हैं. मेकर्स ने बताया कि फिल्म के सभी अधिकार इन चारों के पास संयुक्त रूप से हैं. पब्लिसिटी, पार्टनरशिप और राइट्स से जुड़े बड़े फैसलों के लिए सभी की मंजूरी जरूरी है.
क्या नहीं बनेगा 'हनुमान अंश' का दूसरा पार्ट?
इस विवाद के बीच फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. पहले प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म को तीन हिस्सों यानी ट्रिलॉजी के रूप में बनाने की प्लानिंग है. उन्होंने दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू होने की उम्मीद जताई थी. हालांकि, अब टीम के बीच कथित मतभेदों की खबरों ने इस प्लानिंग पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, उनकी फिल्म को रिलीज हुए पूरे 19 दिन हो गए हैं और यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन तीसरे सोमवार के टेस्ट में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धिमी पड़ती नजर आई है, जो 460 करोड़ के आंकड़े के करीब तो पहुंच गई है, लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि क्या यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भारत में 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.