Live Updates
16:47 (IST) 25 Nov 2026
Entertainment Live: ऑस्कर 2027: भारत की दो फिल्मों ने मारी बाजी, मिली खास लिस्ट में जगह

ऑस्कर 2027 को लेकर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मराठी फिल्म ‘गोंधल’ और थेजा रियो की फिल्म ‘अंग’ ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाई है. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जो इस कैटेगरी में अवॉर्ड के लिए विचार किए जाने के योग्य हैं. पढ़ें पूरी खबर…

16:46 (IST) 25 Nov 2026
Entertainment Live: कौन हैं मिस यूनिवर्स 2026 की विनर जेनिफर बैरेटो?

मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सज गया है. 75वें मिस यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले में जेनिफर ने दुनियाभर से आईं सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की. वहीं, भारत की काजिया लिज मेजो ने टॉप-30 में जगह बनाई, लेकिन टॉप-12 तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकीं. पढ़ें पूरी खबर…

16:45 (IST) 25 Nov 2026
Entertainment Live: अर्जुन कपूर संग डेटिंग पर साहिबा बाली ने लगाई मुहर?

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है. अब गुरुपर्व के मौके पर साहिबा ने अर्जुन के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे दोनों के रिलेशनशिप का सॉफ्ट लॉन्च बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

16:42 (IST) 25 Nov 2026
Entertainment Live: जिम में इमरान हाशमी के साथ बहाते थे पसीना, अब पर्दे पर देंगे टक्कर! Gunmaaster G9 में सागर तुगनैत का दिखेगा खूंखार अंदाज

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म Gunmaaster G9 में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ अभिनेता सागर तुगनैत भी दिखाई देंगे, जो असलम पठान नाम के विलेन का किरदार निभा रहे हैं. खास बात यह है कि सागर और इमरान की जान पहचान फिल्म से पहले की है. दोनों जिम में मिला करते थे और अब पहली बार पर्दे पर एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे. इमरान के साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए सागर ने बताया कि उनके साथ शूटिंग करना शानदार रहा. उन्होंने कहा कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे, इसलिए सेट पर काफी कंफर्टेबल महसूस हुआ. फिल्म में इमरान गनमास्टर बने हैं, जबकि सागर असलम पठान के किरदार में नजर आएंगे. सागर के मुताबिक, आमने-सामने की लड़ाई में उनका किरदार इमरान के लिए बड़ा चैलेंड साबित होगा. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म इसी साल 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सागर इससे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वह ‘सिटाडेल: हनी बनी’, ‘राणा नायडू ‘ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपने एक सीन को मिले शानदार रिस्पॉन्स से भी वह काफी खुश हैं. हालांकि, सागर का कहना है कि वह पॉपुलैरिटी के पीछे नहीं भागते, बल्कि अच्छे और चैलेंजिंग किरदार निभाना चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि Gunmaaster G9 में इमरान हाशमी और सागर तुगनैत की भिड़ंत दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर भारत में चर्चा में हैं. उनकी अपकमिंग पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है. नेटफ्लिक्स ने हाल ही में सीरीज का ट्रेलर जारी किया है, जिसके बाद भारत में इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेटफ्लिक्स इंडिया को चिट्ठठी लिखकर इस सीरीज की भारत में स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है. यह सीरीज 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है.

फवाद खान की सीरीज के खिलाफ AICWA का विरोध

AICWA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपना विरोध जाहिर किया है. संस्था का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़े किसी भी तरह के मनोरंजन कंटेंट को भारतीय स्क्रीन पर जगह नहीं मिलनी चाहिए. एसोसिएशन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और आतंकवाद को किसी भी तरह से बढ़ावा या सराहना नहीं मिलनी चाहिए.

AICWA की पीएम मोदी से मांग

संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में रिलीज होने से रोका जाए. साथ ही नेटफ्लिक्स इंडिया और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे भविष्य में भी भारत में पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम न करें.

पाकिस्तानी कलाकारों के बयानों पर भी उठाए सवाल

AICWA ने अपनी चिट्ठी में सीरीज के कलाकारों का भी जिक्र किया है. संस्था का आरोप है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान इन कलाकारों ने भारत के खिलाफ बयान दिए हैं. एसोसिएशन ने पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों का हवाला देते हुए पाकिस्तानी कलाकारों और उनके कंटेंट पर सख्त पाबंदी लगाने की मांग की है.

क्या कहना है संस्था का?

AICWA ने मई 2025 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी का भी जिक्र किया है. संस्था का कहना है कि भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने के लिए सख्त और स्थायी कानून बनाया जाना चाहिए.

क्या है फवाद खान की सीरीज की कहानी?

'जो बचे हैं संग समेट लो' पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज बताई जा रही है. इसका निर्देशन मोमिना दुरैद ने किया है. यह फरहत इश्तियाक के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है. सीरीज में प्यार, रिश्तों और जिंदगी के मुश्किल दौर से उबरने की कहानी दिखाई जाएगी. जिसमें फवाद खान. माहिरा खान, सनम सईद, हानिया आमिर, अहद रजा मीर, इकरा अजीज और माया अली जैसे कलाकार नजर आएंगे.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए बैठी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने 20वें दिन 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 19वें दिन की कमाई की तुलना में 37.8 प्रतिशत का उछाल आया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 972.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,162.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. मंगलवार को फिल्म ने हिंदी में 14.25 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 90 लाख रुपये, तेलुगु में 40 लाख रुपये, तमिल में 70 लाख रुपये और मलयालम में 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.