Live Updates
23:44 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार मंडे टेस्ट पास कर लिया है. 11वें दिन भी अच्छी खासी कमाई जारी रखते हुए फिल्म ने भारत में 312 करोड़ से ज्यादा का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

22:15 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘तुम्बाड 2’ को लेकर आई बड़ी अपडेट

Tumbbad 2: सोहम शाह ने खुलासा किया है कि ‘तुम्बाड 2’ की स्क्रिप्ट लिखने में पूरे 5 साल का लंबा वक्त लगा है. दिसंबर 2027 में आने वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे धांसू स्टार्स नजर आएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…

21:24 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले मेहमान होंगे सलमान खान

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 14 अक्टूबर से ‘कॉफी विद करण’ का नौंवा और लास्ट सीजन शुरू हो रहा है. शो के पहले मेहमान सलमान खान होंगे. करण जौहर ने सलमान खान के साथ एक वीडियो शेयर कर शो में सलमान की एंट्री कंफर्म कर दी है.

20:38 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. फैंस लगातार उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हैं. बीते दिनों बाली में हुए एक हादसे में एक्ट्रेस को गंभीर चोट आई. नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. एक्ट्रेस का मुंबई में इलाज चल रहा है. इसी बीच नुसरत ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं.

17:48 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: 6 साल ब्रेक के बाद बिपाशा बसु की वापसी

मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु काफी समय से इंडस्ट्री से दूर रह रही हैं. फैंस एक्ट्रेस के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच खुशखबरी आई है कि करीब 6 साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर बिपाशा अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं. एक्ट्रेस ने हंसल मेहता की वेब सीरीज साइन की है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.

16:29 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: बहू ऐश्वर्या का 'बिग बी' को खास तोहफा, खुशी से झूमे फैंस

हिंदी सिनेमा के एंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें बर्थडे की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी, तो वहीं हर किसी की नजर उनकी लाडली बहुरानी के पोस्ट पर अटकी हुई थी, कि वो कब अपने ससुर जी को जन्मदिन की बधाइया देती हैं, तो फैंस का इंतजार खत्म करते हुए विश्व सुंदरी रहीं ऐश्वर्या राय और ‘बिग बी’ की बहू ने खास अंदाज में अपने ससुर जी को जन्मदिन की बधाई दी. पढ़ें पूरी खबर…

16:28 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: 'नाना पाटेकर नर्क में जले', तनुश्री दत्ता ने अब क्या कह दिया?

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. नाना पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकीं तनुश्री ने उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर तीखा रिएक्शन दिया था. अब एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा को लेकर बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा करते हुए अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने की बात भी कही है. पढ़ें पूरी खबर…

16:27 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: 'दृश्यम 3' अब OTT पर देगी दस्तक! जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. विजय सलगांवकर की कहानी ने एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है. फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब फैंस को इसकी OTT रिलीज का इंतजार है. अगर आप भी इस क्राइम थ्रिलर को घर बैठे देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम हो सकती है. पढ़ें पूरी खबर…

16:26 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live:नहीं रहीं मधू कांबीकर...

मराठी मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां मधु कांबीकर का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने पुणे में अंतिम सांस ली, उनके जाने से परिवार और फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है, बता दें, मधु लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं थीं, जिससे लड़ते हुए उन्होंने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

16:25 (IST) 12 Oct 2026
Entertainment News Live: सनी देओल का अब तक का सबसे अलग अवतार? ‘सूर्या’ में दिखा खूंखार अंदाज

Sunny Deol Suryaa First Look: सनी देओल का अपकमिंग फिल्म ‘यूर्या’ से धांसू फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसमें एक्टर का दमदार और सस्पेंसफुल अवतार देखने को मिल रहा है, इस मोशन पोस्टर को देखकर फैंस की

उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है. पोस्ट में सनी देओल होंठों पर सिगरेट, आंखों में गुस्से की आग और चेहरे पर रहस्य लिए इंटेंस लुक में नजर आ रहा हैं. आपको यह जानकर खुशी होगी की मेकर्स ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाली एकता कपूर ने हाल ही में अपने करियर के डाउनफॉल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में भी एक ऐसा साल आया था, जिसने उन्हें पूरी तरह परेशान कर दिया था. दरअसल, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं एकता कपूर ने बताया कि उनका करियर हमेशा इतना सफल नहीं रहा. साल 2008 उनके प्रोफेशनल करियर का सबसे खराब साल था.

मुझे पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरना पड़ा…

एकता ने कहा, 'करियर के लिहाज से 2008 मेरे लिए सबसे बुरा साल था. वह साल मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था, क्योंकि कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. प्रोफेशनली वह साल मेरे लिए बहुत बुरा रहा. मेंटल हेल्थ के लिहाज से भी वह खराब था, क्योंकि मैं उससे उबर नहीं पा रही थी. लेकिन कोरोना काल में मुझे कुछ ज्यादा ही मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ा. हालांकि, मैंने अपने बेटे को जन्म नहीं दिया, लेकिन मुझे पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरना पड़ा. मैं मां बनने की चुनौतियों से जूझ रही थी। मैं इतने लंबे समय तक कभी घर में बंद नहीं रही थी और मैंने अपने आसपास इतनी मौतें कभी नहीं देखी थीं. 2021-2022 मानसिक रूप से मेरे लिए सबसे कठिन साल थे, जबकि 2008 मेरे करियर के लिहाज से सबसे मुश्किल साल था.

एकता कपूर को हुआ पछतावा

एकता ने आगे कहा, 'साल 2008 में मेरे पास लिखित में बहुत कम चीजें थीं। जो चीजें लिखित में नहीं होतीं, उन पर कभी काम मत करो. दूसरी बात, जब आप कंपनियों के साथ काम करते हैं और प्रोफेशनल्स पर भरोसा करते हैं, तो वे नौकरी छोड़ सकते हैं. फिर कंपनी किसी और प्रोफेशनल को काम पर रख लेती है और ऐसे में आप फंस सकते हैं. आपको इस बात का थोड़ा और ध्यान रखना होगा कि सफलता से परे भी रिश्ते बनाने जरूरी हैं. मैं पहले खुद को बहुत बड़ा समझती थी, लेकिन मैं इतनी बड़ी नहीं हूं. मैं अच्छा काम भी कर सकती हूं और बुरा काम भी. लोगों को मेरे अच्छे और बुरे काम से परे मेरे साथ काम करना चाहिए. ओवरकॉन्फिडेंट होना कोई शान की बात नहीं है, बल्कि यह मूर्खता है. तेजी से आगे बढ़ने के लिए ओवरकॉन्फिडेंट होने की जरूरत नहीं होती। मैंने उस दौर से विनम्रता, टीम वर्क और हर बात को लिखित में रखने का सबक सीखा. रास्ते में मुझे कुछ बहुत अच्छे मेंटर्स मिले. मैं उदय शंकर से भी मिली.

शक्ति मोहन का जन्मदिन आज

फेमस डांसर और एक्ट्रेस शक्ति मोहन का आज जन्मदिन है डांस रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शक्ति मोहन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. शक्ति मोहन ने जी टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 2' में न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि उसकी विजेता भी बनीं. इस शो को जीतने के बाद साल 2011 में शक्ति को डांस और रोमांस पर आधारित टीवी शो 'दिल दोस्ती डांस' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया. उनका यह शो टीवी पर हिट साबित हुआ और इसके कुल तीन सीजन आए. साल 2014 में वह 'झलक दिखला जा' की फाइनलिस्ट बनीं. इसके बाद शक्ति मोहन डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' के सीजन 1 से 4 तक जज और मेंटर रहीं. शो में राघव जुयाल के साथ उनकी मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई.

'दृश्यम 3' ने रविवार को मचाया धमाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 309.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 480 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.