बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी दुनिया के कई सितारे पहुंचे. इस दौरान हर किसी के चेहरे पर उदासी नजर आई. अपने करीबी को खोने का दर्द सितारों की आंखों में साफ दिखाई दिया. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. हर साल उनके जन्मदिन पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जश्न का माहौल देखने को मिलता है. इस बार भी सुपरस्टार के जन्मदिन से पहले मुंबई में खास अंदाज में जश्न मनाया गया. शहर के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशनी से सजाया गया, जिसका खूबसूरत नजारा लोगों को दीवाना बना रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में वह रावण का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन जब यश के बेटे को पता चला कि उनके पापा भगवान राम नहीं, बल्कि रावण बनने वाले हैं, तो वह हैरान रह गया. बेटे के लिए यह समझना मुश्किल था कि उसके पापा कहानी में बुरे आदमी का रोल कैसे कर सकते हैं. हाल ही में यश ने अपने बेटे के साथ हुई इस दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी बार मां बनने के बाद एक्ट्रेस मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दीपिका आधी रात को ब्रेस्ट पंप करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने इसकी आवाज की तुलना किसी हॉन्टेड हाउस से कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…
ओटीटी की दुनिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, सोशल मीडिया पर उनके और मंगेतर करण धनक को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं, कि एक्ट्रेस और उनका ब्रेकअप हो गया है, और इन अफवाहों को हवा मिली एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से जहां यह दावा किया गया कि जिया ने करण को अनफॉलो कर दिया है, बस फिर क्या था, यह खबर आग की तरह फैल गई और लोगों को गहरा सदमा लगा उनके रिश्ते के टूटने का…क्योंकि जब एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की थी, जब वह बेहद खुश नजर आईं थी, जिसपर उनके फैंस ने खूब प्यार बरसाया था, अब उनके रिश्ते की दरार की खबर ने लोगों को गहरा झटका दिया है, दूसरी तरफ इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ‘कांटे’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले संजय गुप्ता के जाने से उनके परिवार के साथ-साथ दोस्तों को भी गहरा सदमा लगा है. फिल्ममेकर के घर से सामने आए कुछ वीडियो लोगों को भावुक कर रहे हैं. इन वीडियो में एक्टर रोनित रॉय और राइटर-डायरेक्टर मिलाप जावेरी अपने दोस्त को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाए और फूट-फूटकर रोते नजर आए. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. ‘कांटे’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच, उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई है, जिसे उन्होंने निधन से करीब 10 दिन पहले शेयर किया था. इस पोस्ट में वह अपनी बेटी के साथ लेगो सेट बनाते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें अब फैंस को भावुक कर रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. ‘कांटे’, ‘जिंदा’, ‘मुसाफिर’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, 57 वर्षीय संजय गुप्ता की मौत उनके ही घर में एक हादसे के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार रात बाथरूम में गिर गए थे. सिर पर गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने के कारण उनकी जान चली गई. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, अब जल्द ही बड़े पर्दे पर युवराज सिंह का पूरा सफर दिखाया जाएगा. इसमें एक ओवर में 6 छक्के मारने से लेकर अपने करियर के पीक पर जानलेवा बीमारी से लड़ाई और मैदान में वापसी तक शामिल होगी. हाल ही में मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने खुद अपनी आने वाली बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पिता बनने की खुशी भी जाहिर की है.
कैंसर से लड़ाई
डेली हेल्थ ड्रिंक के लॉन्च में युवराज ने कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं ऐसा इंसान रहा हूं जिसकी हेल्थ मेरे करियर के शुरुआती दिनों में ऊपर-नीचे होती रही. मेरे लिए, हेल्थ ही पैसा है. बहुत से लोग इस बीमारी से डरते हैं. एक समय था जब मैं भी इस पर बात नहीं करना चाहता था, क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा किया, तो शायद मेरा क्रिकेट खत्म हो जाएगा. लोग सोचेंगे, 'इस आदमी को कैंसर है; यह क्रिकेट नहीं खेल सकता.' मेरा मानना है कि मेरे सफर ने कई लोगों को मुश्किलों से उबरने के लिए प्रेरित किया है. अपने अनुभव दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी है, और आपको दोस्तों और परिवार वालों से इस बारे में बात करने की जरूरत है कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि मेंटल हेल्थ हमारी जिंदगी का एक बहुत जरूरी हिस्सा है.'
कब आएगी युवराज की बायोपिक?
युवराज ने साल 2024 में भूषण कुमार और रवि भागचंदका के साथ अपनी बायोपिक अनाउंस की थी. इसको लेकर उन्होंने एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'इसे लिखे हुए अब 6 महीने हो गए हैं, और उम्मीद है कि 9-12 महीनों में स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी. अगर मेरी टीम अपना काम समय पर करती है, तो हम अगले साल शूटिंग शुरू कर देंगे.'
'उड़ता तीर' की 8वें दिन की कमाई
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 50.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.