शाहरुख खान के हिट सॉन्ग ‘मितवा’ गाने वाले पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली को ब्लड कैंसर हो गया है. हाल ही में उन्होंने बीमारी के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News LIVE: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद कपल ने शनिवार को चेन्नई में इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा. इसमें रजनीकांत से लेकर कमल हासन और तमिलनाडु के CM विजय तक तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी शामिल हुए. इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन से संगीता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
रिसेप्शन में संगीता और सीएम विजय
सन न्यूज के X हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या से मिलते हुए संगीता मुस्कुराती दिखाई दीं. संगीता इस सेरेमनी में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलीं. साथ ही नए शादीशुदा जोड़े को शादी की बधाई दी. संगीता ने इस इवेंट के लिए चमकीले पीले रंग की चूड़ीदार ड्रेस पहनी हुई थी. इस बीच, CM विजय को नए शादीशुदा जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते देखा गया. वो अनिरुद्ध और काव्या के इस रिसेप्शन में संगीता से पहले पहुंचे. यहां उन्होंने इवेंट में रजनीकांत और एमके स्टालिन से भी मुलाकात की.
'रामायण' ने की छप्पर फाड़ कमाई
एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 906.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,616.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द ही 2,000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगा.