भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और शानदार अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाने की तैयारी कर रही हैं. इस बीच नवरात्रि के मौके पर अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो आते ही छा गईं हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस लाल साड़ी पहनकर नई दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं. उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने ऐसा दावा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. तनुश्री ने नाना की मौत पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि एक्टर जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने यहां तक सवाल किया कि आखिर नाना पाटेकर का शव किसी ने देखा क्यों नहीं. एक्ट्रेस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने की मांग भी की है. उनके इन बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पढ़ें पूरी खबर…
कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा मास्टरपीस जिसने अपनी कॉमिक टाइमिंग से हर किसी को गुद-गुदा दिया, जिसके जोक्स लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं, उस एक्टर की जिंदगी कभी गरीबी के अंधकार में गुजरी, चाय की दुकान पर काम करने से लेकर कुल्फी बेचने तक का किया काम, लेकिन हर दिन ठोकरों का करना पड़ता था सामना फिर एक दिन शमशान घाट पर एक जख्मी हाल में दिखी महिला को घर में मां बनाकर रखा… की सेवा… रखा ख्याल, फिर किस्मत ने ऐसे ली करवट की आज नहीं हैं किसी पहचान के मोहताज. जिसे पूरी दुनिया सुदेश लहरी के नाम से जानती है. पढ़ें पूरी खबर…
Nana Patekar On Irrfan Khan: बॉलीवुड के दो ऐसे दिग्गज अभिनेता जिनकों शायद ही कोई कभी भूल पाएगा. इरफान खान और नाना पाटेकर. ये दोनों कलाकार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी की वजह से वह हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे. हाल के दिनों में नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इरफान खान को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं. इस बातचीत में नाना ने इरफान की सादगी, उनके टैलेंट और उनकी एक खास इच्छा के बारे में बताया. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा था कि उनका मन आज भी इरफान की मजार पर जाकर ये एक काम करने का करता है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया, कि कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस हो हई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई भिड़ंत ने घर का माहौल गर्म कर दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस लड़ाई के बाद नकुल को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?
माही विज को किया डायरेक्ट नॉमिनेट
शो की शुरुआत में बिग बॉस घर के कैप्टन आसिफ को एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट करने का अधिकार देते हैं. आसिफ इसके लिए माही विज का नाम लेते हैं. उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि माही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगी, लेकिन उन्होंने उनके निर्देशों का पालन नहीं किया. आसिफ यह भी कहते हैं कि माही दूसरों के पीछे बातें करती हैं. उनके इस फैसले के बाद घर में एक बार फिर रिश्तों और आपसी भरोसे को लेकर सवाल खड़े हो जाते हैं.
मैरी कॉम और उदिती के बीच भी भिड़ंत
नॉमिनेशन टास्क के दौरान मैरी कॉम और उदिती के बीच भी जबरदस्त बहस देखने को मिलती है. इस विवाद में अरिशफा भी उदिती का साथ देती नजर आती हैं. दोनों का कहना होता है कि मैरी कॉम हर बात को ओलंपिक की तरह लेती हैं. वे कहती हैं कि भले ही मैरी कॉम अपने क्षेत्र की दिग्गज हों, लेकिन बिग बॉस के घर में सभी को सामान्य नियमों के तहत ही चलना होगा.
काजी और स्काउट की लड़ाई में कूदे नकुल
घर में असली बवाल तब बढ़ता है, जब काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है. गुल्लू दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसी बीच नकुल धुल भी विवाद में शामिल हो जाते हैं. बताया जाता है कि काजी ने स्काउट के कान में थूका था. बाद में उन्होंने अमन, गुल्लू और माही के सामने हंसते हुए इस घटना का जिक्र किया. इसके बाद नकुल यह बात स्काउट और यंग को बताते हैं. देखते ही देखते विवाद बढ़ जाता है और मामला फिजिकल फाइट तक पहुंच जाता है. घर के बाकी सदस्य बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं. वहीं, माही विज नकुल पर गुस्सा जाहिर करती हैं और उनसे सवाल करती हैं कि उन्होंने हाथ क्यों उठाया.
क्या बिग बॉस के घर से बाहर होंगे नकुल धुल?
लड़ाई के बाद घरवालों को 'बीबी गजब बेइज्जती जोन' में भी जाना पड़ता है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स की बारी-बारी से क्लास लगती है. वहीं, अगले एपिसोड में बिग बॉस इस घटना पर सख्त रुख अपनाते नजर आ सकते हैं. वे सभी घरवालों को एक साथ बैठाकर बताते हैं कि घर में एक बेहद अहम नियम का उल्लंघन हुआ है. इसके बाद सबकी निगाहें नकुल धुल पर टिक गई हैं.
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अजय देवगन के करियर में एक नया इतिहास रच दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, विदेशों से करीब 114 करोड़ रुपये की कमाई के बाद इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह अजय देवगन की यह फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये कमाने वाली उनके करियर की पहली फिल्म बन गई है.