Live Updates
14:12 (IST) 19 Nov 2026
Entertainment News LIVE: राखी सावंत के Ex पति आदिल की शादी में आई दरार?

एक्ट्रेस राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान की दूसरी शादी में अनबन और खटपट की खबरें आ रही हैं. इसी बीच आदिल खान की पत्नी सोमी खान का एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. वहीं, इस बीच रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी चर्चा का विषय बन जाती है. लोग हमेशा उनके पब्लिक अपीयरेंस और इंटरव्यू को एनालाइज करते हैं. अब आलिया ने खुद रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी पर एक बड़ा बयान दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मैं ऐसी इंसान हूं…

दरअसल, हाल ही में टाइम मैगजीन की TIME100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों के बारे में खुलकर बात की. आलिया ने कहा, 'मैं ऐसी इंसान हूं, जो हमेशा औरतों को अपने मन की बात, अपने दिल की बात जानने की सलाह देती है. इसलिए मुझे ऐसी इंसान कहना, जो इस सोची हुई हालत से गुजरेगी, बुरा है.'

हमारी सच्चाई है…

आलिया ने आगे कहा, 'किसी भी रिश्ते की नींव तब होती है, जब आपको बिना कोई कोशिश किए महसूस हो कि आपको देखा जा रहा है, बिना कुछ कहे महसूस हो कि आपको सुना जा रहा है. मेरे लिए रणबीर ऐसे ही हैं और यही हमारी सच्चाई है.' बता दें कि जल्द ही आलिया, रणबीर के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी.

'रामायण' की शानदार कमाई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. फिल्म ने 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 844.40 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,519.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.