नमस्कार! E24 के स्पेशल शो 'Entertainment LIVE' में आपका स्वागत है। यहां आपको मनोरंजन की दुनिया की हर लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलेगी। चाहे हॉलीवुड हो या बॉलीवुड आपको यहां फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी। आज की शुरुआत करते हैं एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज 20' से, शो की ट्रॉफी कुशल तंवर ने अपने नाम कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' ने कमाई के मामले में अपना बजट पार कर लिया है। अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। तो ऐसी एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट अपडेट्स के साथ बने रहिए सिर्फ और सिर्फ 'Entertainment LIVE' पर....