अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का प्रमोशन शुरू हो गया है और स्टारकास्ट प्रमोट कर रही हैं। इस दौरान जैकलीन फर्नांडिस को देखकर उनकी एक फीमेल फैन रोने लग जाती है, जिसे एक्ट्रेस चुप कराती नजर आती हैं। जैकलीन फर्नांडिस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि शो में जल्द ही दिखाया जाने वाला है कि ड्रग्स ओवरडोज से आर्यन की मौत हो जाएगी, जिसके बाद अनुपमा पर इल्जाम लगाया जाएगा। सीरियल की कहानी को लेकर अब फैंस शो को ट्रोल कर रहे हैं।
मानुषी छिल्लर ने रेड कलर के गाउन में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम पर अपनी रेड गाउन में फोटोज पोस्ट की हैं, जिन पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
संजय दत्त की मां और एक्ट्रेस नरगिस दत्त की 1 जून को बर्थ एनिवर्सरी होती है और ऐसे में आज के दिन एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए एक खास पोस्ट शेयर की है। संजू बाबा ने मां नरगिस की दो फोटो शेयर की हैं, जो ब्लैक एंड व्हाइट हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां। हर दिन तुम्हारी बहुत याद आती है और तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’
विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय के घर नन्हा मेहमान आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल कपल ने यह गुडन्यूज अभी ऑफिशियली शेयर नहीं की है।
कलर्स ने पति पत्नी और पंगा शो का प्रोमो वीडियो आउट कर दिया है, जो पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। अब मेकर्स ने शो की पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है और शो में उन्हें क्या देखने को मिलेगा। उसका हिंट भी दे दिया है। प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘पति पत्नी और पंगा-जोड़ियों का रियलिटी चेक!’
स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता एक बार फिर अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं। गौरव गुप्ता ने हाल ही में अटलांटा में एक शो किया था। जहां उनका एक पाकिस्तानी फैन भी मौजूद था, जिसके बारे में सुनते ही लोग वहां पर सिंदूर चिल्लाने लगे थे, तब कॉमेडियन उनको शांत करने के लिए बोलते हैं। मगर फिर एक्टर मजाक करते हुए पाकिस्तानी फैन से कहते हैं, ‘भाई आप में बहुत दम है जो आप यहां आए। कह रहा आर्टिस्ट बैन हो गए कोई बत नहीं, ऑडियंस तो अलाउड हैं। अरे भाई, हनुमान चालीसा पढ़ो अब।’
इलियाना डिक्रूज की जगह अजय देवगन के साथ फिल्म रेड 2 में वाणी कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। ऐसे में हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल था कि एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को इस फिल्म में क्यों कास्ट नहीं किया गया। अब इलियाना ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म के ऑफर को मना किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, ‘ ‘रेड 2’ के मेकर्स ने मुझे ऑफर दिया, तब मैंने अभी-अभी अपने बच्चे को जन्म दिया था, और मेरी प्राथमिकताएं अब अलग हैं।’
सुपरस्टार शाहरुख खान का नया लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इंटरनेट पर किंग खान का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बदला लुक देख फैंस को दंग रह गए हैं। वीडियो में सुपरस्टार अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं और उनके पूरे हाथ में टैटू दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे उनकी नई फिल्म किंग से जोड़ रहे हैं।
कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को थियेटर में दस्तक देने जा रही है और इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिलीज के 4 दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू कर दी है। कमल हासन के साथ 27 साल बाद डायरेक्टर मणिरत्नम ने हाथ मिलाया है और इन दोनों की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अमेरिकी एक्ट्रेस रेनी विक्टर का निधन हो गया है, जिन्हें आज भी डिज्नी की कोको में अबुएलिटा की आवाज के लिए जाना जाता है। रेनी ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनके परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एक्ट्रेस की बेटियों, रेकल विक्टर और मार्गो विक्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘रेनी को शायद डिज्नी की 2017 की ब्लॉकबस्टर कोको में ‘अबुएलिटा’ की आवाज के रूप में जाना जाता है। रेनी को बहुत से लोग प्यार करते थे और दुनिया भर में उनके प्रशंसक थे। उनकी याद उन सभी लोगों को हमेशा याद रहेगी जो उन्हें जानते थे।’
जानी-मानी एक्ट्रेस श्रेया पिलगांवकर अपनी नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘छल कपट’ लेकर ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में श्रेया पिलगांवकर पुलिस की वर्दी पहने नजर आने वाली है और यह सीरीज 5 जून को जी5 पर स्ट्रीम होगी।
दुनियाभर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन पर अजय देवगन अपनी एक शॉर्ट फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘अर्थिंग’ है। डायरेक्टर इम्तियाज अली ने लोगों को जागरुक करने के लक्ष्य से फिल्म ‘अर्थिंग’ बनाई है, जिसमें अजय के साथ शरवरी वाघ दिखाई दे रही हैं।
आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर बात की। आमिर ने कहा, ‘महाभारत मेरा सपना है, इसे बनाना मेरे लिए बहुत बड़ा काम होगा।’ इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि वो अगर अपनी आखिरी फिल्म बनाएं, तो वो किस बारे में होगी। इस सवाल पर एक्टर ने कहा, ‘शायद महाभारत ही मेरी आखिरी फिल्म हो। मैं चाहता हूं कि मैं काम करते हुए मरूं, लेकिन अगर ये मेरी आखिरी फिल्म बनती है, तो मुझे कोई अफसोस नहीं होगा।’ इसके साथ ही आमिर खान ने पुष्टि की कि सितारे जमीन पर केवल 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि सिनेमा और थिएटर में है, तो मैं वही करूंगा।’ इस तरह एक्टर ने यूट्यूब पे-पर-व्यू रिपोर्ट को बंद कर दिया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर फिल्म आने वाली है, जिसका डायरेक्शन ऑस्कर विजेता निर्देशक गिलर्मो डेल टोरो ने किया है। इस हॉरर फिल्म ‘फ्रेंकस्टीन’ का मेकर्स ने भयानक टीजर जारी कर दिया है, जो काफी ज्यादा खौफनाक है। फ्रेंकस्टीन’ टीजर देखने के बाद फैंस मूवी देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं, लेकिन अभी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिलजीत की कुछ फिल्मों के सीक्वल का तो फैंस पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने अब अपनी मच-अवेटेड फिल्म सरदारजी 3 का पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें वो एक बार फिर अपने मस्तमौला अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को थियेटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ सीजन 3 का ट्रेलर जारी हो गया है। यह सीरीज का आखिरी सीजन है और सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस ट्रेलर में खिलाड़ी 456, सेओंग गि-हुन और अनजान फ्रंट मैन-वन के बीच एक खौफनाक फाइट दिखाई गई है। ‘स्क्विड गेम’ का तीसरा और आखिरी सीजन 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 की एंडवास बुकिंग हो गई है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ये मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर के साथ-साथ गानों को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस फिल्म को लोगों को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ये गुड न्यूज साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हाउसफुल 5 की एंडवास बुकिंग स्टार्ट हो गई है।
नेटफ्लिक्स ने आखिरकार पॉपुलर अमेरिकन सीरीज Stranger Things के फाइनल यानी पांचवें सीजन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह आखिरी सीजन तीन हिस्सों में आएगा, पहला वॉल्यूम 26 नवंबर, दूसरा क्रिसमस पर और तीसरा न्यू ईयर पर स्ट्रीम होगा। 2 मिनट के प्रोमो में पहले सीजन से अब तक की यादें ताजा की गई हैं और इलेवन की शक्तियों का बड़ा ट्विस्ट भी दिखाया गया है। फैंस एक बार फिर इलेवन, माइक, स्टीव और बाकी किरदारों को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
अभिनेता विशाल जेठवा के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट एक यादगार अनुभव रहा, जहां उनकी फिल्म होमबाउंड का प्रीमियर हुआ। जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के साथ नजर आए विशाल ने इसे एक “अवास्तविक” पल बताया। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि वे पहले नर्वस थे, लेकिन जैसे ही वहां पहुंचे, आत्मविश्वास से भर गए। रेड कार्पेट पर उन्होंने न सिर्फ स्टाइलिश कपड़े पहने बल्कि आत्मविश्वास भी बखूबी दिखाया। उन्होंने कहा कि उनके सुनहरे कंधों वाले आउटफिट ने जैसे उन्हें पंख दे दिए हों।