पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर अटकलें हैं कि उन्होंने फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को छोड़ दिया है। बताया जा रहा था कि क्रिएटिव मतभेदों के चलते एक्टर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींचे हैं, मगर अब फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस बारे में खुलकर बात। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर ने कहा, ‘हां, डेट्स की दिक्कत है, लेकिन निश्चित रूप से कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। ये बिल्कुल झूठ है। हम डेट्स को लेकर पूरी कोशिश कर रहे हैं।’
कान फिल्म फेस्टिवल में फ्रांसीसी एक्टर थियो नवारो मुसी पर बैन लगाया है,चौंकाने वाली बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है। जब किसी एक्टर पर कान में बैन लगाया गया है। बता दें कि एक्टर थियो नवारो पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसकी वजह से उनको बैन किया गया है।
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने दिवंगत एक्टर ओम पुरी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कल्ट फिल्म ‘अर्ध सत्य’ को दोबारा देखा है। मूवी को देखने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने ओम पुरी की याद में इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘कल रात अर्द्ध सत्य को बड़े पर्दे पर बहुत दिनों बाद फिर से देखा। सदाशिव और ओम दोनों ही अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में हैं। निकोलस रे ने बोगार्ट के बारे में जो कहा था, वो ओम पर भी लागू होता है,’उनका चेहरा एक जीवंत निंदा था। वो एक एक्टर से कहीं बढ़कर थे। वो हमारी स्थिति के सच्ची छवि थे।’
टीवी सीरियल ‘झनक’ काफी पसंद किया जा रहा है और शो हर हफ्ते टॉप 10 में बना रहता है। मगर इस बीच खबर है कि शो की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब ने अब इसे अलविदा कह दिया है और उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। शो छोड़ने की वजह बताते हुए एक इंटरव्यू में हिबा ने कहा, ‘लीप के बाद मैं झनक में नजर नहीं आऊंगी। शो में मेरी उम्र की लड़की को मेरी बेटी के रोल में दिखाया जाएगा,ऐसे में मैं उस किरदार को निभाने के लिए खुद सहज महसूस नहीं करती हूं।’
लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने सॉफ्ट आइवरी कलर की साड़ी पहनी है और उसके साथ उन्होंने अपनी चोटी को कस्टम पर्ल हेयर एक्सेसरी से सजाया है। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने अपनी चोटी में पर्ल के साथ-साथ बॉलीवुड की 8 लेंजडरी अभिनेत्रियों की फोटो वाले छोटे-छोटे फ्रेम लटकाए हैं, जिसकी वजह से उनके बालों पर ही लोगों की नजरें ठहर गई हैं।
इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है, तब से उनके फैंस और सेलेब्स काफी दुखी हो गए हैं। एक्टर अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर दोबारा इमोशनल नोट लिखा है। अंगद ने पोस्ट में लिखा, ‘विराट का आगमन। सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ताकत। उन्होंने हमारी टीम को अपनी आग, अपनी अकड़, अपनी आत्मा दी। हर पीछा एक आवेश बन गया, हर मैच एक पल बन गया। और अब ये सिर्फ एक स्क्रीन पर एक पोस्ट के साथ खत्म हो जाता है? क्या इतनी बड़ी विरासत इतनी चुपचाप खत्म हो सकती है?’
बाफ्टा नॉमिनेटेड फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ अब थियेटर में रिलीज होने जा रही है, इस मूवी में राधिका आप्टे लीड रोल में हैं। राधिका आप्टे की ये फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली हैं। इस मूवी का निर्देशन और लेखन दोनों ही करण कंधारी ने किया है और उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। हालांकि ये फिल्म 16 मई को US में रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल है, जिसमें राजेश खन्ना की नातिन और रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन और अमिताभ बच्चन की नाती अगस्त्य नंदा दोनों मैडॉक ऑफिस से निकलते हुए स्पॉट हुए हैं। इन दोनों को साथ देखने के बाद यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि क्या जल्द ही दोनों साथ में फिल्म करने वाले हैं। हालांकि अगस्त्य नंदा पहले ही अक्षय कुमार की बहन की बेटी सिमर भाटिया के साथ एक फिल्म कर रहे हैं और बीते दिनों दोनों की फोटोज और वीडियोज वायरल हुई थीं।
बॉलीवुड की डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने उनके लिए खास बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के साथ फोटोज शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं उस शख्स को जिसने हर तरह से हमारे जीवन को रोशन किया है। आपने सब कुछ बेहतर बना दिया है,बस आप होने से। मैं आपको फिर से चुनूंगा। प्यार,हंसी और आपके द्वारा लाई गई रोशनी के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए है, और आने वाले कई और खूबसूरत सालों के लिए। मैं तुमसे प्यार करता हूं, हमेशा।’
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ एक बार फिर थियेटर का रूख कर लिया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। मेकर्स ने नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘हल्दी से आगे बढ़ेगी रंजन की गाड़ी? फुल ऑन भसड़ लेकर आ रही है ये शादी! नई तारीख, वही पागलपन – रुकावत के लिए भूल चूक माफ। एक पारिवारिक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए जो मनोरंजन, हंसी और सभी भावनाओं से भरपूर है।23 मई को सिनेमाघरों में।’
सिंगर सोनू निगम के पिछले दिनों बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर विवाद में घिर आए थे। सिंगर पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगा था। सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिसे लेकर सोनू निगम ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रूख किया था। अब इस मामले में सिंगर को राहत मिल गई है, कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि सोनू निगम के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।
तमिल फिल्मों के जाने-माने एक्टर रवि मोहन ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड और सिंगर केनीशा फ्रांसिस को अपनी पत्नी आरती से अलग होने के कुछ महीनों बाद एक खूबसूरत साथी बताया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरती पर गंभीर आरोप लगाए हैं और साथ ही केनीशा पर लगे ‘घर तोड़ने वाली’के टैग पर भी बात। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘केनीशा फ्रांसिस के बारे में, जो शुरू में एक दोस्त थी जिसने डूबते हुए आदमी को बचाने का फैसला किया, बहुत जल्दी ही वह मेरे लिए सहारा बन गई जब मेरे पास आंसू, खून और एक ऐसी जिंदगी से दूर जाने की हिम्मत के अलावा कुछ नहीं था जिसने मुझे लगभग तोड़ दिया था। वह उस रात मेरे साथ खड़ी रही जब मैं अपने घर से नंगे पैर, एक नाइट सूट में निकला। जब मुझसे मेरा बटुआ, मेरी गाड़ियां, दस्तावेज, मेरा सामान और यहां तक कि मेरी बुनियादी गरिमा भी छीन ली गई थी।’
Special Ops 2 teaser: के के मेनन, करण टैकर, सैयामी खेर की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का टीजर आउट हो गया है। नीरज पांडे की सीरीज में एक बार फिर रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) अधिकारी हिम्मत सिंह के किरदार में केके मेनन और उनकी टीम इस 30 सेकंड के टीजर में भारत के दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया है।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश इन दिनों अपनी खराब हेल्थ के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। महवश डेंगू की बीमारी से जूझ रही हैं। इंफ्लुएंसर ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर दी थी। वहीं इंफ्लुएंसर ने अब इंस्टा पर एक और स्टोरी शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही नारियल पानी पीकर अपने आप को ठीक करने में लगी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि घुम्मकड़ इंसानों के लिए हॉस्पिटल में समय बिताना काफी बोरिंग है। मुझे घर जाना है। इससे साफ है कि वो अस्पताल में रहकर बेहद बोर हो रही हैं।
तमिल एक्टर रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती अदालत में तलाक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं इस बीच दोनों एक दूसरे पर इमोशनल और फिजिकल कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक्टर की पत्नी ने हाल ही में एक्टर पर अनुपस्थित पिता होने का आरोप लगाया था। वहीं अब रवि मोहन ने पत्नी के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही पत्नी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। एक्टर ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पत्नी के साथ रहना पिंजरे में बंद रहना जैसा लगता था।
जैकलिन फर्नांडीस ने कान 2025 की झलकियां दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कान 2025 के पहले दिन उन्होंने क्या-क्या किया,उसकी झलक दिखाई है। जैकलिन फर्नांडीस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘कान्स में लाल सागर पर आधारित फिल्म के साथ पहला दिन महिला कहानीकारों को प्रोत्साहित करने वाली सिनेमा में महिलाओं की पहल में सम्मानित होने पर खुशी हुई।’
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना इस समय यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। पवन सिंह का न्यू सॉन्ग ‘सईया मिलल लडिकइयां’ को आए 5 दिन हो गए हैं और महज 5 दिन में ही इस गाने ने 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं, इन दोनों केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव प्रचार के बीच राहुल गांधी पटना पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने ज्योतिराव फुले पर बनी फिल्म ‘फुले’ देखी, हालांकि इस दौरान वहां फिल्म देखने आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, सिटी सेंटर मॉल में राहुल गांधी के साथ फुले देखने आए लोगों को हॉल में कम जगह होने की वजह से बाहर रोक दिया गया। जिन सभी लोगों को बाहर रोका गया था, उनके पास फिल्म की टिकट थी, लेकिन देर से आने के कारण प्रशासन ने अंदर जाने नहीं दिया। इस वजह से उन लोगों ने वहां पर खूब हंगामा किया।
आमिर खान की नई फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर मंगलवार शाम को रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन ट्रेलर आने के कुछ ही घंटों बाद, कई लोगों ने इसके कुछ सीन हॉलीवुड फिल्म चैम्पियंस से मिलते-जुलते बताए। वहीं कुछ ने कहा कि चैम्पियंस खुद एक स्पैनिश फिल्म कैम्पियोनेस की कॉपी है। इससे सोशल मीडिया पर लोग थोड़ा उलझन में पड़ गए हैं।
Entertainment Live: ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो रेखा के आइकॉनिक गाने ‘आंखों की मस्ती’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने इस वीडियो में हूबहू रेखा के उमराव जान का लुक कॉपी किया हुआ है। वहीं फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रही हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि अगर रेखा कि कॉपी कोई कर सकता है तो वो ऐश्वर्या ही हैं। वहीं बता दें रियल लाइफ में ऐश्वर्या और रेखा का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है।
- अनन्या पांडे की Call Me Bae 2 को लेकर बड़ा खुलासा, लिसा मिश्रा दिया शूटिंग अपडेट
- OTT पर देखें Babil Khan की ये 5 फिल्में-सीरीज, पिता Irrfan की तरह ही एक्टिंग में हैं माहिर
- Bhool Chuk Maaf की OTT रिलीज पर रोक, फिर सिनेमाघरों की ओर चली फिल्म; जानें पूरा मामला
- IGL विवाद के बाद पहली बार मिले अपूर्वा और समय, सोशल मीडिया पर तस्वीरों ने मचाया धमाल