Live Updates
19:42 (IST) 16 May 2025
Adah Sharma ने शेयर की क्यूट फोटोज, कभी दिखाया करेला, कभी हॉट लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने अलग-अलग लुक्स फैंस को दिखा रही हैं। एक फोटो में वो हाथ में करेला पकड़े खड़ी हैं और कुछ फोटोज में वो बाग में हॉट अदांज में फोटोशूट करा रही हैं। अदा शर्मा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

19:25 (IST) 16 May 2025
क्या Naagin 7 में दिखेगी ईशा मालवीय और विवियन डीसेना की जोड़ी?

एकता कपूर ने जब से ऐलान किया है कि उन्होंने नागिन 7 के लिए कास्ट फाइनल कर ली है, तब से फैंस काफी खुश हैं। इस बीच टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 में विवियन डीसेना और ईशा मालवीय की जोड़ी दर्शकों को पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि ईशा और विवियन को एकता ने फाइनल किया है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

19:11 (IST) 16 May 2025
प्रभास की 'राजा साहब' का टीजर कब होगा रिलीज?

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म राजा साहब चर्चा में बनी हुई है, फिल्म को लेकर लंबे समय बाद अपडेट आया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म राजा साहब का टीजर मई के अंत में रिलीज हो सकता है। प्रभास की राजा साहब अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, मगर फिल्म की रिलीज को पोस्टपोर्न कर दिया गया था।

19:03 (IST) 16 May 2025
'VIBE' में हिप-हॉप करती दिखीं Shanaya Kapoor, देखें न्यू सॉन्ग

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया के डेब्यू से पहले उनका नया म्यूजिक वीडियो आ गया है। शनाया कपूर के अलावा इस गाने में गुरु रंधावा और फ्रेंच मोंटाना नजर आ रहे हैं, जिसका नाम वाइब है। वाइब ने आते ही लोगों को दीवाना कर दिया है और इसमें शनाया हिप-हॉप करती भी दिख रही हैं।

18:43 (IST) 16 May 2025
प्रेग्नेंट वाइफ के लिए पिज्जा बनाते दिखे Varun Tej

साउथ एक्टर वरुण तेज कोनिडेला का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को उनकी प्रेग्नेंट वाइफ और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में एक्टर अपनी वाइफ के लिए घर की रसोई में ही बड़े ध्यान से पिज्जा बनाते दिखाई दे रहे हैं।

18:23 (IST) 16 May 2025
Bigg Boss कंटेस्टेंट ने रचाई गुपचुप सगाई, पुराने दोस्त को चुना हमसफर

बिग बॉस मलयालम की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस आर्या बदई ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। आर्या ने गुपचुप सगाई कर ली है और अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी फैंस को दी है। आर्या ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म फ्रेंड और फेमस डीजे सिबिन से सगाई की है। आर्या और सिबिन ने अपनी सगाई की फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों पहाड़ की तरफ देख रहे हैं। दोनों की बैक साइड फोटो में फैंस को देखने को मिल रही है।

18:11 (IST) 16 May 2025
26 जुलाई को काला हिरण शिकार मामले में होगी सुनवाई

सलमान खान के काले हिरण मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राजस्थान HC में आज इस केस पर सुनवाई हुई है, जिसमें सरकार, बिश्नोई समान और सलमान खान अपीलों पर सुनाई हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। दरअसल, सरकार ने सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट में लीव टू अपील पेश की गई। ऐसे में कोर्ट ने अब इस मामले को सलमान खान से जुड़े मामलों के साथ सुनवाई करने का फैसला किया है।

18:05 (IST) 16 May 2025
Soha Ali Khan ने दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार, तस्वीरें वायरल

सैफ अली खान की बहन और ‘छोरी 2’ एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। सोहा अली खान ने हॉफ शोल्डर तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोहा अली खान की फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं और उनकी फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

17:55 (IST) 16 May 2025
Randeep Hooda करते दिखे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी, देखें फोटोज

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर वाइल्ड लाइफ की फोटोज शेयर की हैं। रणदीप को एक्टिंग के साथ-साथ फोटोग्राफी का भी शौक है और उन्होंने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि ये फोटोज उन्होंने नेशनल एंडैजर्ड स्पीशीज डे के मौके पर साझा की हैं।

17:06 (IST) 16 May 2025
लाल परी बनीं Jacqueline Fernandez, Cannes 2025 से दिखाया नया लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं। जहां से एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की झलक फैंस को दिखाई हैं। जैकलीन फर्नांडीज ने ‘वुमन इन सिनेमा’ इवेंट के दौरान खूबसूरत रेड कॉर्सेट गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो बिल्कुल लाल परी की तरफ दिखाई दे रही हैं।

16:42 (IST) 16 May 2025
Shah Rukh Khan की 'किंग' में हुई Rani Mukerji की एंट्री! कब शुरू होगी शूटिंग?

शाहरुख खान और सुहाना खान की ‘किंग’ को लेकर नया अपडेट आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग खान के साथ इस फिल्म में रानी मुखर्जी नजर आने वाली है और यह जोड़ी लंबे समय बाद साथ में बड़े पर्दे पर दिखेगी। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी फिल्म में सुहाना की मां का रोल निभाने वाली हैं और मूवी की शूटिंग 20 मई से शुरू होने वाली है।

16:30 (IST) 16 May 2025
साइकोलॉजी में Harshvardhan Rane को करना है टॉप, दिखाई एग्जाम की तैयारी

सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म की बजाय अपनी पढ़ाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर्षवर्धन राणे इन दिनों साइकोलॉजी ऑनर्स एग्जाम की तैयारियों में जुटे हैं और एक्टर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि वो इसमें पास नहीं होना चाहते, बल्कि टॉप करना चाहते हैं।

16:21 (IST) 16 May 2025
Bigg Boss फेम Abhishek Malhan ने खरीदी नई गाड़ी, देखें तस्वीरें

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिषेक मल्हान और उनके भाई निश्चय मल्हान ने फैंस को एक खुशखबरी दी है, दोनों भाई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, अभिषेक मल्हान ने नई कार खरीदी है, उन्होंने डिफेंडर कार ली है, जिसके साथ अपनी फोटोज फैंस के साथ साझा की है।

16:05 (IST) 16 May 2025
DHAMAAL 4 पर आया बड़ा अपडेट, ईद 2026 में रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी की फिल्म धमाल 4 का कुछ समय पहले ही ऐलान हुआ है। अब इस कॉमेडी ड्रामा और एक्शन से भरी फिल्म की रिलीज के लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बन रही धमाल 4 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि रोलरकोस्टर धमाल 4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

15:11 (IST) 16 May 2025
Hera Pheri 3 से बाहर हुए बाबू भैया,Paresh Rawal ने छोड़ी फिल्म!

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बनने जा रहा है। ‘हेराफेरी 3’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबू भैया का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स और परेश रावल के बीच क्रिएटिव डिफरेंस थे, जिसके वजह से एक्टर ने फिल्म से हटने का फैसला किया।

15:35 (IST) 16 May 2025
Kamal Haasan की Thug Life का ट्रेलर कब होगा रिलीज?

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर को लेकर अपडेट आया सामने आया है। फिल्म का नया पोस्टर आया है, जिसमें ट्रेलर रिलीज डेट और टाइम से पर्दा उठ दिया है। बता दें कि कल शाम 5 बजे ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर आएगा। ट्रेलर के बाद फिल्म का ऑडियो लॉन्च 24 मई को किया जाएगा।

15:24 (IST) 16 May 2025
Aastha Gills का Cannes 2025 में डेब्यू, इस अंदाज में दिखीं सिंगर

डीजे वाले बाबू फेम सिंगर आस्था गिल ने अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है और उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आस्था गिल ने साल 2025 में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है और उन्होंने इस दौरान गोल्डन, बोल्ड लेकिन एलिगेंट गाउन पहना। आस्था की तस्वीरें सामने आई हैं,जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं।

15:01 (IST) 16 May 2025
25 साल बाद Dhadkan दोबारा हो रही रिलीज, 23 मई को सिनेमाघर में देगी दस्तक

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और खिलाड़ी फेम अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं। उन दोनों को देखकर को साथ देखकर ‘मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा’ सुनील शेट्टी फिर से कहते सुनाई देंगे। दरअसल, 25 साल बाद फिल्म धड़कन 23 मई को दोबारा रिलीज होने जा रही है।

14:53 (IST) 16 May 2025
Urfi Javed ने बताई Cannes की सच्चाई, कहा- रेड कार्पेट पर चलना कोई उपलब्धि नहीं...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है। उर्फी जावेद ने पोस्ट में लिखा,‘कान्स जाना एक ऐसा मौका है, जो आपकी योग्यता पर आधारित नहीं है। ब्रांड रेड कार्पेट के लिए टिकट खरीदते हैं। उन्हें ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी प्रभावशाली सेलिब्रिटी को देते हैं। इसके लिए पर्सनली भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। कान्स में रेड कार्पेट पर चलना कोई उपलब्धि नहीं है, मेरे लिए भी नहीं है। ये खुद को बढ़ावा देने का एक मौका है। ये सच है। मैंने यही कहा। जब तक कि आपकी फिल्म का प्रीमियर फेस्टिवल में नहीं हो रहा हो…इसके अलावा कोई भी इसे कर सकता है।’

14:47 (IST) 16 May 2025
War 2 का टीजर कब होगा रिलीज? ऋतिक रोशन ने दिया हिंट

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच अब ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है,जिसमें उन्होंने जूनियर एनटीआर को टैग किया है। उन्होंने लिखा, ‘क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानिए आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है। तैयार हैं?’ ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि शायद कल जूनियर एनटीआर के बर्थडे के मौके पर वॉर 2 का टीजर आउट होने वाला है।

नमस्कार! E24 के लाइव शो में आपका स्वागत है। यहां आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी अपडेट्स मिलेंगी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सारी मसालेदार खबरें आपको हम यहां उपलब्ध कराएंगे। आज के शो की शुरुआत 78वें कान्स फिल्‍म फेस्‍टिवल से होती है। जहां रेड कार्पेट पर फिल्मी जगत से जुड़े सितारे अपने ग्लैमर का मेला लगा रहे हैं। 'लापता लेडीज' की नितांशी गोयल ने इसमें अपना डेब्यू कर खूब तारीफें बटोरी। तो हमारे साथ बने रहिए और जानिए दिन भर की फिल्मी जगत से जुड़ी अपडेट्स। आज की मुख्य खबरें-