Live Updates
20:01 (IST) 20 May 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी-सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप! परिवार से मिलने बाद एक्टर ने उठाया ये कदम!

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के डेटिग रूमर्स कुछ महीनों से फैल रहे थे। मगर अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है, क्योंकि खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सिद्धांत ने सारा तेंदुलकर से अलग होने का फैसला किया है और कहा जा रहा है कि एक-दूसरे के परिवारों से मिलने के बाद अलग हो गए। हालांकि इन दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया था।

19:53 (IST) 20 May 2025
परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर क्या बोले सुनील शेट्टी

हेरा फेरी 3 से परेश रावल बाहर हो गए हैं,जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। सुनील शेट्टी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। यह वाकई हैरान करने वाला है। समझ में नहीं आ रहा है कि मैं किसी से क्या कहूं? यहां तक इस बारे में अक्षय कुमार को भी नहीं पता था। इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा। हम इस फिल्म के बीच में हैं और यह बड़ा झटका है।’

19:37 (IST) 20 May 2025
'बॉलगाउन के नीचे...', Urvashi rautela संग मस्ती करते दिखे Orry

कान फिल्म फेस्टिवल में ओरहान अवत्रामणी उर्फ ओरी और उर्वशी रौतेला दोनों ने शिरकत की है। इन दोनों का अब एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें ओरी एक्ट्रेस के साथ प्रैंक करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में ओरी ने लिखा,’अपना तोता खोने के बाद कान में बॉलगाउन के नीचे ऑरी को कैद करने वाली पहली भारतीय महिला।’

19:17 (IST) 20 May 2025
सीएम भगवंत मान से मिले Sohail Khan, तस्वीरें आई सामने

पंजाब के सीएम भगवंत मान से सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान ने खास मुलाकात की। इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके अलावा सोहेल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिले।

19:08 (IST) 20 May 2025
'झूठ पर यकीन...', सामंथा संग डेटिंग रूमर्स के बीच राज निदिमोरु की पत्नी का क्रिप्टिक नोट

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के डेटिंग रूमर्स ने जोर पकड़ा हुआ है, उनका नाम फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। हर तरह बस इन दोनों के ही चर्चे हो रहे हैं। इस बीच डायरेक्टर की पत्नी श्यामाली डे ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर क्रिप्टिक नोट साझा किया है। बीते कुछ समय से श्यामाली के क्रिप्टिक पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इस बार श्यामाली ने जो नोट साझा किया है, उसमें लिखा है, ‘कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से बहस मत करो जो अपने झूठ पर यकीन करता हो।’

18:15 (IST) 20 May 2025
Aishwarya Rai पहुंची Cannes 2025, बेटी अराध्या संग एयरपोर्ट पर हुआ वेलकम

ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरकार 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल के लिए अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस पहुंच गई हैं। उनका एक पेज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी अराध्या का नाइस एयरपोर्ट पर वेलकम हो रहा है। ऐश्वर्या राय हर साल कान्स में अपने लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं और इस साल भी फैंस उनके लुक का इंतजार कर रहे हैं।

18:12 (IST) 20 May 2025
War 2 के टीजर पर मिल रही प्रतिक्रिया पर Jr NTR ने फैंस को कहा शुक्रिया

‘कभी-कभी मैं रुककर इस सफ़र को देखता हूं और हर बार, सबसे पहले आप ही मेरे दिमाग में आते हैं। मेरे प्यारे प्रशंसकों, आपकी निरंतर उपस्थिति और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। वॉर 2 के टीज़र को मिली प्रतिक्रिया अविश्वसनीय रही है। मैं 14 अगस्त को आपके द्वारा इसका अनुभव किए जाने का इंतज़ार नहीं कर सकता। आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों, मीडिया और इंडस्ट्री के सहकर्मियों का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा।’

18:01 (IST) 20 May 2025
आश्रम गर्ल के साथ दिखे जुबिन नौटियाल, फोटोज हुईं वायरल

आश्रम फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ सिंगर ज़ुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की हैं, जो अब इंटरनेट पर आग की तरफ फैल रही हैं। जुबिन और ईशा को साथ फैंस काफी खुश हो गए हैं और कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे।

17:39 (IST) 20 May 2025
सोने की तस्करी मामले में एक्ट्रेस रान्या राव को मिली बेल, 3 जून को होगी अगली सुनाई

सोने की तस्करी के मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में एक्ट्रेस और सह-आरोपी तरुण कोंडाराजू को आर्थिक अपराध न्यायालय ने दो-दो जमानत और 2 लाख रुपये के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने शर्त रखी है कि वे देश छोड़कर नहीं जा सरते हैं और ऐसा कोई क्राइम नहीं कर सकते।रान्या के वकील बीएस गिरीश ने तर्क दिया कि अगर रान्या को जमानत मिल भी जाती है तो भी उसे रिहा नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 (COFEPOSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसे फिलहाल उसकी मां ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 जून को होगी।

17:33 (IST) 20 May 2025
Kapkapiii से एक्टिंग डेब्यू कर रहे स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक कुमार

स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक कुमार जल्द ही बॉलीवुड फिल्म कपकपी से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ का ट्रेलर आउट हो चुका है और यह फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

17:27 (IST) 20 May 2025
ऋषिकेश में गंगा आरती करते दिखे अविनाश और मेधा

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की आगामी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 की शूटिंग फिलहाल उत्तराखंड में हो रही है। शूटिंग के बीच फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माता विनोद बच्चन के साथ ऋषिकेश में गंगा आरती का हिस्सा बनें।

17:10 (IST) 20 May 2025
Tanishaa Mukerji ने साड़ी में गिराई बिजलियां, शेयर की तस्वीरें

अजय देवगन की साली और काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक फैंस को दिखाई है। तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हर साड़ी एक कहानी कहती है।

16:54 (IST) 20 May 2025
Rana Naidu Season 2 की रिलीज डेट रिवील, जानें Netflix पर कब देगा दस्तक?

राणा दग्‍गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला की सीरीज राणा नायडू के दूसरे सीजन की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। इस सीरीज का दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स पर राणा नायडू सीजन 2 13 जून को स्ट्रीम होगी। रिलीज डेट के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जब बात परिवार की हो, राणा हर्र लाइन क्रॉस करेगा…’

17:00 (IST) 20 May 2025
साई केतन राव का न्यू सॉन्ग 'दिल मेरा लौटा दो' आउट, ईशा अग्रवाल संग दिखी केमिस्ट्री

टीवी एक्टर साई केतन राव और ईशा अग्रवाल का नया गाना आउट हो गया है। नए गाने का टाइटल ‘दिल मेरा लौटा दो’ है, जिसमें साई और ईशा की केमिस्ट्री देखने को मिली है। साई केतन राव की आंखों में काजल है और उनकी निगाहें उनके फैंस का दिल चुरा रही हैं। ईशा अग्रवाल ने ‘दिल मेरा लौटा दो’ गाने में अपने डांस का हुनर भी दिखाया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

16:31 (IST) 20 May 2025
PM मोदी के फेस वाला नेकलेस पहने कान्स में उतरीं एक्ट्रेस Ruchi Gujjar

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने रेड कार्पेट पर परंपरा और राष्ट्रीय गौरव का अनूठा मिश्रण पेश किया। रेड कार्पेट पर रुचि गुज्जर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले कस्टम नेकलेस पहनकर उतरीं। उनके नेकलेस ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

15:56 (IST) 20 May 2025
अल्लू अर्जुन ने Jr NTR को खास अंदाज में दी बधाई

पुष्पा 2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बावा @tarak9999! आपको सफलता, आनंद और खुशी की शुभकामनाएं।’

15:43 (IST) 20 May 2025
सेट पर घायल हुईं राशि खन्ना, जख्मी हालत में आईं नजर

साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बुरी तरह से जख्मी नजर आ रही हैं। राशि खन्ना ने अपने सेट से ये फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कुछ भूमिकाएं नहीं मांगतीं। वे मांगती हैं। आपका शरीर। आपकी सांस। आपकी चोटें और जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते। जल्द ही आ रहा है…।’

15:06 (IST) 20 May 2025
सुजैन खान और सबा आजाद ने की 'वॉर 2' के टीजर पर लुटाया प्यार

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म वॉर 2 का दमदार टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की हर ओर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर टीजर छा गया है और इसे लेकर सेलेब्स से लेकर फैन्स तक बेहद उत्साहित हैं। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने टीजर को “कमाल का” बताया, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने लिखा, “बवाल मचा दिया!”। सोनाली बेंद्रे, दिया मिर्जा, अली फजल और करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने भी टीजर की प्रशंसा की। करण ने इसे “इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर” बताया। फिल्म में ऋतिक फिर से रॉ एजेंट कबीर के रोल में दिखेंगे और उनके सामने होंगे साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जिससे नॉर्थ और साउथ दोनों ऑडियंस को एक साथ थिएटर तक लाने की तैयारी है। वॉर 2 का टीजर शानदार एक्शन और थ्रिल से भरपूर है और फैन्स अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

14:37 (IST) 20 May 2025
मां बनने की खुशी में शिरीन मिर्जा ने मनाया बेबी शावर, वीडियो ने लूटा फैन्स का दिल

पॉपुलर एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने बेबी शावर की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। शिरीन ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ फिल्म का पॉपुलर गाना ‘कोई मिल गया’ पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

13:28 (IST) 20 May 2025
‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के पीछे की परेश रावल ने बताई वजह

परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के कारण को साफ करते हुए बताया कि हालांकि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उनका कॉम्बिनेशन बेहद शानदार रहा है, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा न बनने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इस बार उनका मन नहीं था। उन्होंने मिड-डे से बातचीत में कहा कि उन्हें पता है कि यह खबर सुनकर कई लोगों को झटका लगा होगा, लेकिन यह उनका अंतिम निर्णय नहीं है, क्योंकि वे मानते हैं कि कभी भी किसी चीज के लिए ‘ना’ नहीं कहना चाहिए और भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।

नमस्कार! आप देख रहे हैं E24 का खास शो ‘Entertainment Live’, जहां आपको मिलती हैं बॉलीवुड की मसालेदार खबरें और गोसिप। आज की शुरुआत करते हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल से, जहां सातवें दिन भी दुनियाभर के सितारों ने अपने लुक का जलवा बरकरार रखा। वहीं जिसने सबका ध्यान खींचा वो कोई और नहीं बल्कि शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल रहीं। दोनों ने साथ में सत्यजीत रे की 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग अटेंड की। वहीं दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। कान्स में जान्हवी कपूर के साथ शिखर पहाड़िया, खुशी कपूर, ओरी और करण जौहर भी पहुंचे हैं। तो मसालेदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहिए। एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर आपको मिलेगी सिर्फ E24 पर...