Live Updates
19:17 (IST) 18 May 2025
Sheikh Haseena का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हुईं गिरफ्तार

बांग्लादेश की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस मुजीब की बायोपिक में शेख हसीना का किरदार निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस को ढाका के हजरत शाहजलाल में गिरफ्तार किया गया है। फारिया पर 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने और हत्या के प्रयास में संलिप्तता का आरोप है। वहीं एक्ट्रेस के खिलाफ वतारा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी कर दिया गया था। एक्ट्रेस शेख हसीना की पार्टी से भी जुड़ी थीं।

18:47 (IST) 18 May 2025
Kriti Sanon और Kartik Aryan ने फिर जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर मनाया जीत का जश्न

जी सिने अवॉर्ड्स में मिली बड़ी जीत के बाद कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अपनी खुशी नहीं रोक पाए। कार्तिक ने जहां चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता तो वहीं दूसरी ओर कृति ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। दोनों ने ट्रॉफी के साथ सेल्फी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। वहीं दोनों की पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

18:31 (IST) 18 May 2025
जैस्मीन भसीन और अली गोनी नए घर में हो रहे शिफ्ट, एक्ट्रेस ने इमोशनल नोट किया शेयर

टीवी के पावर कपल जैस्मीन भसीन और अली गोनी नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि यह मुझे इस जगह को छोड़ने के लिए इतना भावुक कर देगा जिसे मैंने अपना घर, अपनी सुरक्षित जगह बनाया था। मैं हमेशा कहती हूं कि आपकी पहली चीज हमेशा खास होती है, ये भी मेरे लिए काफी खास है। वहीं अली ने भी पुराने घर की फोटोज के तौर पर यादें शेयर की।

17:39 (IST) 18 May 2025
Abhay Deol क्लब में बने DJ, गानों पर फैंस को नचाया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभय देओल ने गुरुग्राम के एक क्लब में डीजे बनकर फैंस का दिल जीत लिया। उनके गानों पर फैंस ने जमकर पैर थिरकाए। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर की वीडियो काफी वायरल हो रही है। उनके डीजे वाले मोमेंट्स पर फैंस दिल लुटा रहे हैं। वहीं क्लब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक्टर का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद से ये वायरल हो रहा है। इसमें वो काला चश्मा लगाकर बेहद हैंडसम लुक दे रहे हैं।

17:25 (IST) 18 May 2025
Ananya Pandey ने Chunky Pandey संग किया डांस, अवार्ड शो से वीडियो वायरल

जी सिने अवार्ड्स 2025 में अनन्या पांडे ने चंकी पांडे के साथ डांस परफॉर्मेंस दी है। दोनों बेटी और पिता ने 90 के दशक के ‘मैं तेरा तोता’ पर जमकर डांस किया। दोनों की ये बेमिसाल केमिस्ट्री देखकर ऑडियंस भी झूमने लगी। बेटी और पिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। अनन्या ने अपने पापा चंकी पांडे के गाने पर परफॉर्म करके सबका दिल छू लिया।

17:09 (IST) 18 May 2025
Bhul Chuk Maaf की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने फिल्म का नया वीडियो किया शेयर

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ 23 मार्च को फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद ये मूवी आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने फिल्म का नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी शादी के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘5 दिन में हो रही है शादी… पर रंजन की हल्दी शादी से आगे ही नहीं बढ़ पा रही।’ फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

16:47 (IST) 18 May 2025
Forbes 30 Under 30 Asia में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का नाम शामिल

फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट जारी की है। इसमें अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने अपनी जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। अनन्या ने इंडस्ट्री में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था। वहीं इस साल ‘केसरी 2’ में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफें सुनने को मिली। वहीं दूसरी ओर ईशान ने बॉलीवुड में ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से डेब्यू किया था। उन्होंने भी इस साल अपनी सीरीज ‘द रॉयल्स’ से काफी सुर्खियां बटोरी।

16:19 (IST) 18 May 2025
Cannes 2025 में Kevin Spacey की एक दशक बाद वापसी

अमेरिकन एक्टर केविन स्पेसी करीब दस साल बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में वापसी करने जा रहे हैं। एक्टर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। ये अवार्ड एक्टर को 20 मई को बेटर वर्ल्ड फंड की 10वीं वर्षगांठ के गाला डिनर में दिया जाएगा। उनकी नई फिल्म ‘द अवेकनिंग’ को भी कान्स में दिखाया जाएगा। बता दें एक्टर को ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ में निभाई अपनी दमदार भूमिका के लिए काफी सराहना मिली थी।

16:03 (IST) 18 May 2025
Sunny Deol की Lahore 1947 की रिलीज में हो सकती है देरी

सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड फिल्म Lahore 1947 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मूवी की रिलीज में देरी हो सकती है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म में बदलाव की वजह से अब और देर में मूवी रिलीज की जाएगी। वहीं मूवी में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ-साथ शबाना आजमी और अली फजल भी मुख्य भूमिका में हैं।

15:40 (IST) 18 May 2025
Cannes 2025 में टीवी एक्टर Karan Tacker का डेब्यू

टीवी के मशहूर एक्टर करण टैकर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। करण टैकर ने अनुपम खेर द्वारा निर्देशित तन्वी: द ग्रेट में काम किया है। वहीं इस मूवी का कान्स में प्रीमियर हुआ। करण फिल्म की कास्ट के साथ कान्स में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। वहीं एक्टर ने अनुपम खेर के साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया। उन्होंने अनुपम खेर की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक ‘संवेदनशील डायरेक्टर’ हैं, जो एक्टर्स की मानसिकता को अच्छे से समझते हैं।

15:25 (IST) 18 May 2025
Karan Johar ने Takht पर दिया बड़ा अपडेट

करण जौहर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तख्त’ पर अपडेट दिया है। साल 2020 में एक्टर ने इस हिस्टोरिकल ड्रामा का ऐलान किया था। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि काफी टाइम से इस पर कोई अपडेट शेयर नहीं की गई थी, जिससे फैंस को लगा कि ये मूवी बंद हो गई है। वहीं करण जौहर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा है कि ये मूवी बंद नहीं हुई बस पोस्टपोन हुई है। ये मूवी मेरे टेबल पर है और एक दिन मैं इसे जरूर बनाऊंगा।

15:18 (IST) 18 May 2025
डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक देख इमोशनल हुईं Shanaya Kapoor, एक्ट्रेस ने विक्रांत मैसी को लगाया गले

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। वहीं जी सिने अवॉर्ड्स में उनकी डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। एक्ट्रेस ये देखकर इमोशनल हो गईं और उन्होंने विक्रांत मैसी को गले लगा लिया। वहीं एक्ट्रेस ने इस दौरान शिमरी साड़ी में पहनी और वो बेहद सुंदर दिख रही थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

14:58 (IST) 18 May 2025
डेब्यू के लिए तैयार रैपर Paal Dabba, विजय मिल्टन की मूवी से रखेंगे फिल्मों में कदम

अपने बेबाक गानों से दिल जीतने वाले चेन्नई के रैपर अनीश उर्फ पाल डब्बा फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। रैपर डायरेक्टर विजय मिल्टन की तमिल-तेलुगु फिल्म ‘प्रोडक्शन नंबर 5’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करेंगे। इसमें वो एक गतिशील किरदार निभाने जा रहे हैं। वहीं डायरेक्टर ने कास्टिंग पर बात करते हुए कहा कि पाल डब्बा एक यंग एनर्जी लेकर आए हैं और ये फिल्म की भावना से मेल खाता है। ये किरदार पूरी तरह से उन्हीं के लिए बना है।

14:32 (IST) 18 May 2025
Rasha Thadani ने 'टिप-टिप बरसा' पर किया डांस, मां Raveena Tandon का लुक किया रिक्रिएट

जी सिने अवार्ड्स में राशा थडानी ने अपने डांस मूव्स से तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने अपनी मां और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट किया। राशा ने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर अपने डांस मूव्स से महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर राशा की वीडियो काफी वायरल हो रही है। पीले रंग की थाई-हाई स्लिट साड़ी-ड्रेस पहनी है। वहीं डांस करते हुए राशा बिल्कुल रवीना टंडन ही लग रही हैं। बता दें राशा ने अपनी डेब्यू मूवी ‘आजाद’ के गाने ‘उई अम्मा’ से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

13:53 (IST) 18 May 2025
Bhooth Bangla की शूटिंग हुई पूरी, झरने किनारे Akshay-Wamiqa का वीडियो वायरल

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी हो गई है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी खुद दी है। इस वीडियो में फिल्म की एक्ट्रेस वामिका गब्बी और अक्षय कुमार झरने के किनारे रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये एक मूवी का सीन लग रहा है। वहीं एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी हो गई है। हमेशा नए-नए आविष्कार करने वाले प्रियदर्शन के साथ मेरा सातवां पागलपन भरा रोमांच, अजेय एकता के साथ मेरा दूसरा रोमांच और हमेशा हैरान करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा। पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।

13:30 (IST) 18 May 2025
राहुल वैद्य ने गाया 'कजरा-रे', अभिषेक-ऐश्वर्या और आराध्या ने किया जमकर डांस; वीडियो वायरल

अभिषेक-ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो राहुल वैद्य के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में राहुल ऐश्वर्या और अभिषेक का फेमस सॉन्ग ‘कजरा रे’ गा रहे हैं। ये वीडियो नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के फंक्शन का है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

13:06 (IST) 18 May 2025
शलिनी पासी ने रेड कार्पेट पर दिखाया बार्बी पिंक ग्लैम

शलिनी पासी ने अपने रेड कार्पेट डेब्यू पर एक शानदार पिंक गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा: “मुझे पिंक पर भरोसा है। मुझे लगता है कि खुश रहने वाली लड़कियां सबसे सुंदर होती हैं। -ऑड्री हेपबर्न”। उनकी यह लुक एकदम बार्बी स्टाइल में थी, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आईं।

12:32 (IST) 18 May 2025
फिल्म 'जाट' ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

सनी देओल ने ‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद 2025 में फिल्म ‘जाट’ से शानदार वापसी की है। इस फिल्म को साउथ के जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है और इसे मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 5 जून 2025 को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। खबरों की मानें तो ‘जाट’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 88.26 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 118.36 करोड़ रुपये की कमाई की।

12:12 (IST) 18 May 2025
'पठान' और 'जवान' की सफलता के पीछे छुपा है वास्तु शास्त्र का राज? आनंद पंडित ने किया खुलासा

शाहरुख खान के करियर में एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, जैसे ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘जीरो’। इसके बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया। फिर ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से उन्होंने जबरदस्त वापसी की। फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने बताया कि शाहरुख के घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार बदलाव किए गए थे, जिससे घर की ऊर्जा सुधरी और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। शाहरुख ने खुद कहा था कि जब उनकी कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो वे आनंद पंडित को बुलाकर घर में कुछ बदलाव करवाते हैं, जैसे शीशे की जगह बदलना। आनंद पंडित ने भी माना कि उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ के समय शाहरुख को मार्गदर्शन दिया था और इसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

11:33 (IST) 18 May 2025
सोनू निगम की टिप्पणी पर विवाद पर बयान दर्ज करने मुंबई पहुंची बेंगलुरु पुलिस अधिकारी

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के खिलाफ एक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने कन्नड़ गाने की मांग को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ा था। इस मामले में अब बेंगलुरु पुलिस की एक टीम, जिसमें अवलाहल्ली थाने के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं, मुंबई जाकर सोनू निगम का बयान दर्ज करेगी। पूछताछ की पूरी प्रक्रिया वीडियो में रिकॉर्ड की जाएगी और यह कर्नाटक हाई कोर्ट के नियमों के तहत होगी।

Entertainment: नमस्कार! आप देख रहे हैं E24 का खास शो ‘Entertainment Live’, जहां हर दिन की तरह आज भी हम लेकर आए हैं फिल्मी दुनिया की ताजा और मसालेदार खबरें। आज के एपिसोड की शुरुआत करते हैं दो बड़ी खबरों के साथ। एक ओर शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘King’ ने फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर, 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के पांचवें दिन का ग्लैमर लगातार चर्चा में बना हुआ है। रेड कार्पेट पर भारतीय सितारों ने अपने शानदार अंदाज से सबका दिल जीत लिया, जिसमें अनुपम खेर से लेकर अनुष्का सेन तक की मौजूदगी ने खास रंग भरा। इसके साथ ही आज यानी 18 मई को टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और सिंगर-अभिनेता अली जफर अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तो बने रहिए हमारे साथ और जानिए ‘King’ से लेकर Cannes और बर्थडे सेलिब्रेशंस तक, एंटरटेनमेंट जगत की हर बड़ी खबर सिर्फ E24 पर।