Live Updates
19:36 (IST) 17 May 2025
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को इस लीड एक्ट्रेस ने कहा अलविदा, लीप के बाद नहीं आएंगी नजर

राजन शाही के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब 6 साल का लीप आने वाला है। इस बीच अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही का किरदार अब खत्म होने जा रहा है। ऐसे में लीड एक्ट्रेस गर्विता सिधवानी लीप के बाद शो में नजर नहीं आने वाली हैं और इस बात की उन्होंने खुद इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि ये सिर्फ एक टेंपरेरी एग्जिट है और फिर शो में उनकी वापसी की संभावनाएं है, हालांकि सब कहानी पर निर्भर करता है।

19:23 (IST) 17 May 2025
'अच्छे कर्म करें..', Samantha संग डेटिंग रूमर्स के बीच Raj की पत्नी का नया क्रिप्टिक पोस्ट

सामंथा रूथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु के अफेयर की चर्चा पिछले लंबे समय से चल रही है। इन दोनों को लेकर तमाम रूमर्स फैल रहे हैं, मगर अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी इन पर सफाई नहीं दी है। हालांकि लिवइन रिलेशनशिप में रहने की खबरों को एक्ट्रेस की टीम ने खारिज कर दिया है। इस बीच अब डायरेक्टर राज निदिमोरु की पत्नी श्यामली ने नया क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘अच्छे कर्म करें। लोगों की मदद करें और लोगों के साथ उचित व्यवहार करें।’

19:13 (IST) 17 May 2025
साड़ी पहन Abdu Rozik का नया वीडियो, बोले- 'मेरी बहन से मिलिए...'

बिग बॉस 16 फेम कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी ज्यादा फनी है। इस वीडियो में अब्दू रोजिक ने साड़ी पहन रखी है और लंबे बाल भी लगा रखे हैं। पीली और पर्पल कलर की साड़ी में अब्दू रोजिक बहुत क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘डेब्यू!! मेरी बहन से मिलिए… दूसरे मिस्टर से।’

18:49 (IST) 17 May 2025
अवार्ड शो में जाने से पहले बिगड़ी Edin Rose की तबियत, हॉस्पिटल में हुईं ए़डमिट

Edin Rose Hospitalised: बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाली एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस ए़़डिन रोज को इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिन ने खुद यह जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को दी है।

18:35 (IST) 17 May 2025
Mrunal Thakur की सादगी पर ठहरी निगाहें, ब्लैक ड्रेस में दिखीं बला की खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें बला की खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक कलर के गाउन में हरे-भरे पेड़ों के बीच एक्ट्रेस खेलते हुए पोज दे रही हैं। कभी फेस छुपाते हुए, तो कभी अपनी किलर स्माइल दिखा रही हैं। एक फोटो में तो वो खुद ही कैमरे पकड़े फोटो क्लिक कर रही हैं।

17:44 (IST) 17 May 2025
कमल हासन की Thug Life का जबरदस्त ट्रेलर आउट

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर आखिरीकार जारी कर दिया गया है। कमल हासन और मणिरत्नम की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसका शानदार ट्रेलर को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। यह फिल्म 5 जून को थियेटर में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट डबल होने वाली है।

17:35 (IST) 17 May 2025
'शांति मुफ्त नहीं...' पिता को याद कर बोलीं सेना अधिकारी की बेटी रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के पिता भी सेना अधिकारी थे, ऐसे में आज अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र सेना दिवस के मौके पर अपने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। रकुल ने एक फोटो शेयर की है, जो उनके बचपन की है, जिसमें वो अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सशस्त्र सेना दिवस भले ही अंतरराष्ट्रीय हो, लेकिन मेरा दिल एक वर्दी के लिए धड़कता है, मेरे पिता की वर्दी के लिए। माता-पिता के रूप में एक सेना अधिकारी के साथ बड़े होने का मतलब है बचपन से ही त्याग,सम्मान और लचीलापन सीखना। आज,मैं न केवल उनका,बल्कि भारत और दुनिया भर के हर सैनिक का सम्मान करती हूं। जो खुद के बजाय सेवा को चुनता है। हमारी भारतीय सेना की बहादुरी, खासकर इन हाल के दिनों में, हमें याद दिलाती है कि शांति मुफ्त नहीं है। यह संरक्षित है। शब्दों से परे आभारी हूं।’

17:14 (IST) 17 May 2025
'शांत रहने वाला कमजोर...' Malaika Arora का नया क्रिप्टिक नोट, किसकी तरफ है इशारा?

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक और क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जो अक्सर ही अपने ब्रेकअप के बाद साझा करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें लिखा है, ‘कभी भी यह मत समझिए कि जोर से बोलने का मतलब मजबूत और शांत रहने वाला कमजोर होता है।’ बीते दिन अर्जुन कपूर ने भी क्रिप्टिट नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि वो किसी से कुछ नहीं बोलते हैं, क्योंकि कोई उनकी बात को नहीं समझेगा।

16:56 (IST) 17 May 2025
माधुरी दीक्षित के लिए भाग्यश्री ने बनाया खास स्केच

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म में साबित कर दिया था, कि वो बेहतरीन एक्ट्रेंस हैं। मगर अब उन्होंने अपने नए टैलेंट से फैंस को रूबरू कराया है। भाग्यश्री ने माधुरी दीक्षित का एक स्केच बनाया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और ये स्केच उन्होंने साल 1988 में बनाया था। स्केच काफी सुंदर है और इससे एक बात साफ होती है कि भाग्यश्री काफी अच्छी आर्टिस्ट हैं।

14:22 (IST) 17 May 2025
मेगास्टार चिरंजीवी की 'मेगा 157' में हुई सुपरस्टार Nayanthara की एंट्री

अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित चिरंजीवी की 157वीं फिल्म को लेकर बड़ी खबर आई है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा की एंट्री हो गई है। नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘हैट-ट्रिक फिल्म के लिए आपका स्वागत है! अनिल रविपुडी के साथ हमारी मेगा 157 जर्नी में आपको शामिल करके खुशी हुई।’

16:47 (IST) 17 May 2025
मेकअप रूम में Shehnaaz Gill ने की मस्ती, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक

बिग बॉस सीजन 13 फेम शहनाज गिल का नया मस्ती भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी टीम के साथ सेट पर ही मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो शॉट पिंक कलर की ड्रेस में मेकअप करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन उसके बाद उनके साथ उनकी टीम ‘ऐसा नूर है तेरा’ गाने पर डांस करने लगते हैं।

16:35 (IST) 17 May 2025
नए घर में शिफ्ट हुए Vijay Varma, बेहद खूबसूरत है सामने का नजारा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़, मर्डर मुबारक और लस्ट स्टोरीज फेम एक्टर विजय वर्मा मुंबई के जुहू इलाके में नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उनका नया आशियाना समुद्र के सामने है और उससे काफी खूबसूरत नजारा देखने को भी मिलता है। हाल ही में फराह खान के सामने विजय ने इस बारे में बात। इतना ही नहीं यहां उन्होंने मजाक करते हुए अपना हाथ फैलाते हुए कहा, मुंबई का किंग कौन?

16:23 (IST) 17 May 2025
दीपिका के ट्यूमर का सुन ऑनस्क्रीन सास को लगा झटका, बोलीं- 'मैं बहुत परेशान हो गई..'

ससुराल सिमर का फेम जयति भाटिया ने शो में दीपिका कक्कड़ की सास का रोल निभाया था। ऐसे में जब उनसे दीपिका के लिवर ट्यूमर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो मैंने देखा कि शोएब की स्टोरी है,मैंने उस पर क्लिक किया तो मैंने देखा कि शोएब का चेहरा काफी उदास लग रहा था। उनकी बात सुनकर मैं थोड़ा सकते में आ गई और मैं बहुत परेशान हो गई और मुझे घबराहट हुई।’

16:18 (IST) 17 May 2025
Anushka Sen ने Cannes 2025 में दिखाया खास अंदाज

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में खास अदांज में डेब्यू किया। अनुष्का शर्मा ने ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में बहुत ही खूबसूरत गाउन पहनकर एंट्री मारी। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

16:00 (IST) 17 May 2025
Playground 3 विनर को नहीं मिली ट्रॉफी, Chirag Nangru ने खोली पोल

‘प्लेग्राउंड 3’ के विनर चिराग नांगरू ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि शो जीतने के बावजूद उनको अभी तक शो की ट्रॉफी नहीं मिली है। चिराग नांगरू ने टेली मसाला को पूरी कहानी बताई है और कहा कि कैसे उनसे ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम पर ली गई थी, मगर अभी तक वापस नहीं की है।

15:14 (IST) 17 May 2025
परेश रावल के Hera Pheri 3 छोड़ने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन

हेरा फेरी 3 से परेश रावल बाहर हो गए हैं और इस खबर के आते ही बाबू भैया के फैंस का दिल टूट गया है। सुनील शेट्टी ने हाल ही में ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में इस बारे में रिएक्शन दिया। सुनील ने कहा, ‘बिना बाबू भैया और अक्षय कुमार के राजू के ‘हेरा फेरी’ जैसी कोई चीज हो ही नहीं सकती।’

15:10 (IST) 17 May 2025
जून में ऑफ-एयर होगा Wagle Ki Duniya, कब आएगा आखिरी एपिसोड

सोनी सब पर आने वाला सीरियल ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से’ अब बंद होने जा रहा है। चार दशक तक लोगों को एंटरटेन करने वाला ये शो अब ऑफ एयर होने वाला है, टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जून के पहले हफ्ते में शो खत्म हो जाएगा। 7 जून को ‘वागले की दुनिया’ का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

14:58 (IST) 17 May 2025
Honey Singh के नए गाने 'तेरी यादें' का टीजर आउट, धमाल मचाने तैयार सिंगर

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह म्यूजिक वर्ल्ड एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हनी सिंह के न्यू सॉन्ग ‘तेरी यादें’ का टीजर जारी हुआ है। ‘तेरी यादें’ का टीजर बहुत बेहतरीन है और इसमें सिंगर का अलग अंदाज देखने को भी मिला है। नरगिस फाखरी इस गाने में हनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही हैं।

13:56 (IST) 17 May 2025
कंगना रनौत ने नीरज चोपड़ा को बताया चैम्पियन, बोलीं- बधाई हो

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही कोई ना कोई स्टोरी साझा करती हैं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। दरअसल, इंडिया के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। इस लीग में वो दूसरे स्थान पर रहे हैं, ऐसे में कंगना ने स्टोरी पर लिखा, बधाई हो चैम्पियन।

13:40 (IST) 17 May 2025
Sara Tendulkar को किससे हुआ प्यार? लेटेस्ट पोस्ट में बताया नाम

सचिन तेंदुलकर की बेटी और मॉडल सारा तेंदुलकर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। खासतौर पर सारा की लव लाइफ के खूब चर्चे होते हैं और एक बार फिर उनकी लेटेस्ट पोस्ट उनको सुर्खियों में ले आई है। सारा ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी फोटोज शेयर की हैं,जिसके साथ उन्होंने अपने प्यार का भी खुलासा किया है। सारा ने कैप्शन में लिखा,’ब्रिस्बेन, तुमने मेरा दिल जीत लिया! मुझे इस शहर से प्यार हो गया है।’

नमस्कार! आप देख रहे हैं E24 का खास शो ‘Entertainment News’, जहां हर दिन आपको मिलती हैं मनोरंजन जगत की ताजा और मसालेदार खबरें। आज के शो की शुरुआत करते हैं दो बड़ी अपडेट्स के साथ, एक ओर शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'King' की स्टार कास्ट पर से उठ चुका है पर्दा। वहीं दूसरी ओर 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन का ग्लैमर भी रहा चर्चा में। रेड कार्पेट पर सितारों ने अपने जलवे बिखेरे और इंडियन टच ने सबका दिल जीत लिया। तो बने रहिए हमारे साथ और जानिए 'King' से लेकर Cannes तक, दिन भर की फिल्मी दुनिया की सबसे बड़ी हेडलाइंस के साथ....