सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर स्टारर मेट्रो इन दिनों का पहला सॉन्ग जमाने लगे आउट हो गया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था और वो अपने शोज से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो व्हाइट कलर बिकिनी और स्कर्ट में बेहद बोल्ड लग रही हैं। एक्ट्रेस के ये तस्वीरं इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और फैंस इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कलर्स का कुकिंग और कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भारती सिंह के शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि खबर है कि शो जुलाई महीने में ऑफ एयर हो जाएगा। हालांकि पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन को दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया था और अब शो जल्द बंद होने वाला है।
BREAKING : Colors TV’s Popular Cooking Reality show laughterchefs2 to go OFF-AIR!@GossipsTv laughterchefs pic.twitter.com/jDimXmJua5
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) May 28, 2025
पुष्पा, सिकंदर जैसी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं और वो सोफे पर बैठे हुए अलग-अलग पोज दे रही हैं। रश्मिका को साड़ी में फैंस बहुत पसंद करते हैं और उनका नया लुक देखकर भी फैंस उनके कायल हो गए हैं।
कंतारा और केजीएफ जैसी फिल्में बनाने वाली इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनी ने बॉलीवुड के ग्रीक गॉड से हाथ मिला लिया है। जी हां, होम्बेल फिल्म्स और ऋतिक रोशन ने हाथ मिलाया है और होम्बेल फिल्म्स ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ एक प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘वे उसे ग्रीक भगवान कहते हैं। उसने दिलों पर राज किया है, सीमाओं को तोड़ा है और हम देखते हैं कि वह वास्तव में क्या है! हमें आपका स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है ऋतिक रोशन। साहस, भव्यता और गौरव की कहानी सामने आने वाली है, बिग बैंग की शुरुआत होती है।’
आलिया भट्ट अपने दोस्त की शादी में स्पेन गई हुई हैं, जहां से लगातार उनके लुक सामने आ रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुल्हा और दुल्हन के साइड में खड़ी हैं और सब लोग बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में आलिया ने अपने डांस से सारी लाइमलाइट लूट ली है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के चाचा और फिल्म डायरेक्टर रोना मुखर्जी का निधन हो गया है। मुंबई में सेलेब्स उनको अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। भतीजी तनीषा मुखर्जी अपने चाचा को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं, सफेद सूट-सलवार में तनीषा दुखी मन से अपने चाचा के आखिरी दर्शन के लिए पहुंची हैं।
टाइगर श्रॉफ ने बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर शर्टलेस होकर अपनी फिटनेस लोगों को दिखा रहे हैं। एक्टर ने पैंट पहनी है, जिसे उन्होंने कमर से थोड़ा नीचे पहन रखा है, इसी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक्टर के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने बोला, ‘पैंट तो सही से पहन ले’ इसके अलावा बाकी यूजर्स भी इस तरह कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।
रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। जालंधर की रेचल से मगर अब ये खिताब छीन लिया है। इस बारे में खुद रेचल गुप्ता ने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने ये फैसला बहुत दुखी मन से लिया है। इंस्टाग्राम पर रेचल ने नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने ये फैसला ब्यूटी पेजेंट के टॉक्सिक माहौल की वजह से उठाया है। उन्होंने लिखा है कि ये खबर आपको बताते हुए मुझे बहुत अफसोस हो रहा है कि मैंने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के पद से इस्तीफा देने और अपना ताज लौटाने का फैसला किया है।
मिसमैच्ड सीज़न 4 का नेटफ्लिक्स ने ऐलान कर दिया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस वेब सीरीज के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘हम रोए हैं, हम चिल्लाए हैं, हम शिप किए हैं। चलो एक आखिरी बार कोल्ड कॉफ़ी नॉन-डेट के लिए मिलते हैं? मिसमैच्ड सीज़न 4 जल्द ही आ रहा है, सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।’
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और धनुष स्टारर कुबेरा को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इस पैन इंडिया फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं और अब फिल्म की रिलीज डेट आ गई है। ये फिल्म 20 जून 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
साउथ फिल्म ‘जटाधारा’ से अपना बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ की शूटिंग पुरी हो गई है और जल्द ही फिल्म सिनेमाघर में आ जाएगी। शूटिंग पूरी होने के बाद टीम ने सेट पर केक काटा, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि प्रियांक शर्मा सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट को लेकर समपर्ण से काफी इंप्रेस हैं।
गुड न्यूज और जुग जुग जियो के डायरेक्टर राज मेहता अब करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म ‘लग जा गले’ लाने की तैयारी में जुट गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी नजर आएगी।
जुबिन नौटियाल और ईशा गुप्ता की पिछले दिनों साथ में फोटो सामने आई थी और अब दोनों का एक वीडियो आया है। इस वीडियो में दोनों भूषण कुमार के टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे हैं, जहां दोनों पैपराजी को खूब पोज भी दिए।
बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के ऑफिस पहुंच गए हैं, जहां उनसे मीठी नदी घोटाले मामले में पूछताछ हो रही है। 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई स्कैम मामले में डिनो मोरिया का नाम सामने आने से हलचल मच गई है। मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े घोटाले के सिलसिले में कुछ दिनों पहले एक्टर से पूछताछ गई थी, अब दोबार उनसे पूछताछ की जा रही है।
‘हनुमान’ से फेम पाने वाले साउथ एक्टर तेजा सज्जा अब अपनी नई फिल्म लेकर सिनेमाघरों में तूफान उठाने के लिए तैयार हैं। तेजा सज्जा की फिल्म मिराई का टीजर आ गया है, जो एक्शन-एडवेंचर से भरा हुआ है। ये एक योद्धा की कहानी है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपने दादा दिवंगत नंदामुरी तारक राम राव को आज उनकी 102वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जहां से एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नम आंखों से हाथ जोड़ अपने दादा जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान जूनियर एनटीआर के साथ के साथ कुछ लोग नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट इन दिनों स्पेन में अपनी दोस्त की शादी अटेंड कर रही हैं। हाल ही में वीडियो सामने आई थी जिसमें आलिया अपनी सहेलियों के साथ ब्राइड्समेड बनकर मस्ती करती नजर आ रही थीं। वहीं अब एक्ट्रेस का बॉस लेडी लुक सामने आया है। इसमें उन्होंने सफेद रंग की एम्बेलिश्ड ब्रालेट, मैचिंग ब्लेजर और क्रीम स्कर्ट पहनी है। फैंस को आलिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
काजोल अपनी अपकमिंग मूवी ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने मूवी का नया पोस्टर जारी किया है। मूवी का ट्रेलर कल यानी 29 मई को आउट होने वाला है। वहीं मूवी की रिलीज डेट पहले ही सामने आ गई थी। ये मूवी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अब फैंस इस हॉरर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।