Live Updates
19:46 (IST) 26 May 2025
'सिंगल पापा' में कुणाल खेमू संग दिखेंगी नेहा धूपिया!

OTT सीरीज से डायरेक्टर शशांक खेतान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं जिसका नाम ‘सिंगल पापा’ है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में कुणाल खेमू के साथ अब नेहा धूपिया का भी नाम शामिल हो गया है।

19:23 (IST) 26 May 2025
हॉलीवुड फिल्म में Sunny Leone का ऐसा होगा लुक, देखें तस्वीरें

सनी लियोनी ने अब बॉलीवुड और साउथ के बाद हॉलीवुड फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी। सनी लियोनी ने अपनी डेब्यू हॉलीवुड मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है और एक्ट्रेस के रोल की पहली झलक सामने आई है। वो अमेरिकी सैनिक के किरदार में नजर आने वाली हैं, और यह फिल्म एक वॉर पर आधारित है।

18:48 (IST) 26 May 2025
Dhadak 2 को मिली नई रिलीज डेट, जानें किस दिन आएगी तृप्ति-सिद्धांत की फिल्म?

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ को सेंसरबोर्ड से सेर्टिफेट मिल गया है और अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी मेकर्स ने रिलीज कर दी है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘धड़क 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट रिवील करते हुए एक पोस्टर आया है, जिस पर लिखा है, ‘मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो… तो लड़ना।’

18:30 (IST) 26 May 2025
भांजे की शादी में बिहार पहुंचे पंकज त्रिपाठी, सादगी से निभाया मामा का फर्ज

पंकज त्रिपाठी का इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर का ये वीडियो बिहार से सामने आया है, जहां वो अपने भांजे की शादी में मामा का फर्ज निभाने पहुंचे हैं। एक बार एक्टर ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है।

18:15 (IST) 26 May 2025
Bhagya Lakshmi फैंस का टूटेगा दिल, जल्द ही शो पर लगेगा ताला!

टीवी का पॉपुलर सीरियल भाग्य लक्ष्मी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे की जोड़ी को ऋषि और लक्ष्मी के किरदार में लोगों ने पसंद किया था। अब खबर है कि यो शो जल्द ही बंद होने जा रहा है, जबकि पहले खबर थी कि शो में लीप आ रहा है। लेकिन मेकर्स ने सीरियल को ही बंद करने का फैसला कर लिया है।

17:53 (IST) 26 May 2025
Housefull 5 Trailer: कब आएगा अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर?

साजिद नाडियाडवाला का प्रोडक्शन हाउस ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ अब 75 साल का हो गया है। ऐसे में ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर कल यानी 27 मई को रिलीज होगा। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े और नोरा फतेही जैसे स्टार्स इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

17:32 (IST) 26 May 2025
13 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही 'कॉकटेल', डेट हुई रिवील

दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान स्टारर ‘कॉकटेल’ को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पहली बार ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था। अब 13 साल बाद ‘कॉकटेल’ एक बार फिर 30 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

17:17 (IST) 26 May 2025
हीरामंडी के Taha Shah को मिला WIBA Awards, एक्टर बोले- सभी का आभारी...

हीरामंडी फेम एक्टर ताहा शाह को ग्लोबल अवॉर्ड मिला है, जिसके लिए उन्होंने एक थैंक्यू पोस्ट शेयर की है। ताहा शाह को WIBA अवार्ड मिला है, जिसके लिए उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, मैं सभी का आभारी हूं।

16:57 (IST) 26 May 2025
बॉलीवुड को Zoya Akhtar ने मारा ताना, क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जोया की इस पोस्ट को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि वो बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साध रही हैं। जोया ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक टेडी बियर नजर आ रहा है, उस टेडी बियर ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिस पर लिखा है,इंडस्ट्री के लोग शेडी होते हैं।

16:31 (IST) 26 May 2025
'आराम नगर से आलिया भट्ट', Apoorva Mukhija की मजेदार पोस्ट वायरल

अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने क्रिस-क्रॉस मेश पैटर्न वाली बेज शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। ये आउटफिट आलिया भट्ट की गुच्ची साड़ी से काफी मिलता-जुलता था, जिसे उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में पहना था। आलिया की रेड कार्पेट फोटो को अपनी तस्वीर के साथ शेयर करते हुए अपूर्वा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘आराम नगर से आलिया भट्ट’।

16:15 (IST) 26 May 2025
हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का ऐलान, 'मैरी कॉम' डायरेक्टर से मिलाया हाथ

हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है,एक्टर ने ‘सरबजीत’ के निर्देशक ओमंग कुमार के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में उनके साथ इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में सादिया खतीब और इप्सिता के अलावा बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

15:32 (IST) 26 May 2025
Final Destination देख रहे थे लोग, अचानक गिरी थियेटर की छत, 1 महिला घायल

फ़ाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स की 3डी स्क्रीनिंग चल रही थी और लोग आराम से बैठकर फिल्म देख रहे थे। जैसे ही फिल्म का क्लाइमैक्स पास आया, तभी मूवी हॉल की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे की सीटों पर आ गिरा। इस हादसे में वहां मौजूद 1 महिला घायल हो गई है, जिसकी पहचान फियामा विलावेर्डे के तौर पर हुई है, जो अपनी दोस्त और 11 साल की बेटी के साथ मूवी देखने आई थी।

15:51 (IST) 26 May 2025
बारिश का मजा लेती दिखीं Madhuri Dixit, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई की बारिश का मजा लेती दिख रही हैं। वीडियो में माधुरी ने अपने हाथ में छाता पकड़ा हुआ है और लाल रंग का को-ऑर्ड सेट पहने वो ‘ये मौसम का जादू है मितवा’ गाने पर झूम रही हैं।

15:15 (IST) 26 May 2025
Triptii Dimri ने खरीद नई कार, 2.11 करोड़ की पोर्श से एयरपोर्ट पर खींचा ध्यान

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के सितारे चमक रहे हैं, तभी तो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट उनके हाथ लग रहे हैं। तृप्ति डिमरी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट के बाहर अपनी कार से उतरती दिख रही हैं। इस दौरान तृप्ति डिमरी के लुक से ज्यादा उनकी नई चमचमाती पोर्श कार ने लोगों के ध्यान अपनी तरफ खींचा। तृ्प्ति ने नई कार खरीदी है, रिपोर्ट के अनुसार, इस कार की कीमत 2.11 करोड़ रुपये है।

14:54 (IST) 26 May 2025
Prime Video पर 4 जून को स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर ‘Stolen’

स्त्री 2 और पाताललोक, मिर्जापुर जैसी फिल्मों और सीरीज से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाले एक्टर अभिषेक बनर्जी जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म में लेकर आ रही हैं। अभिषेक बनर्जी की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम ‘स्टोलन’ है, जो 4 जून को प्राइम वीडियो पर आएगी।

14:36 (IST) 26 May 2025
Ishaan Khatter ने शाहिद कपूर की कबीर सिंह पर किया कमेंट

ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘होम बाउंड’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। वहीं जूम से बात करते हुए एक्टर ने अपने बड़े भाई शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि ‘कबीर सिंह’ को देखना आसान नहीं था। साथ ही उन्होंने किरदार में नई-नई चीजें लाने के लिए शाहिद की जमकर तारीफ की।

13:48 (IST) 26 May 2025
मीठी नदी घोटाले में Dino Morea से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया मीठी नदी घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। पूछताछ के लिए एक्टर ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे। बता दें एक्टर को मीठी नदी से गाद निकालने वाली मशीनों और ड्रेजिंग उपकरणों में शामिल पाया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी से कॉल पर बातचीत करना और पैसों के लेन-देन में एक्टर का नमा सामने आया है।

13:46 (IST) 26 May 2025
Cannes से आलिया भट्ट का एक और वीडियो वायरल, टूटे नेकलेस को संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

आलिया भट्ट ने अपने कान्स लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। चारों तरफ उन्हीं के लुक्स की तारीफ होती नजर आई। वहीं एक्ट्रेस का एक और वीडियो रेड कार्पेट से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने टूटे हुए नेकलेस को बड़े ही खूबसूरती से संभालती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस बात का आभास ही नहीं होने दिया कि उनका नेकलेस टूट गया है। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए फुल कॉन्फिडेंस में रेड कार्पेट पर पोज दिए। पोज देते समय एक्ट्रेस अपने नेकलेस को अपने हाथ से कवर भी करती नजर आईं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

13:25 (IST) 26 May 2025
इंडस्ट्री में Anupam Kher ने 41 साल किए पूरे, वीडियो शेयर कर जर्नी पर की बात

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में 41 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1984 में फिल्म ‘सारांश’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी फिल्म जर्नी को याद करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इसमें वो अपनी डेब्यू फिल्म का भी जिक्र कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनका सफर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उन्हें 41 साल पूरे करने पर बधाइयां दे रहे हैं।

13:00 (IST) 26 May 2025
Kajol की अपकमिंग मूवी MAA का ट्रेलर 4 दिन बाद होगा रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी अपकमिंग मूवी ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी ये हॉरर मूवी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं चार दिन बाद इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।

Entertainment: नमस्कार! स्वागत है आपका E24 के खास शो ‘Entertainment Live’ में, जहां आपको मिलती हैं बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट की सबसे ताजा, मसालेदार और एक्सक्लूसिव खबरें। आज शुरुआत करते हैं एक शानदार खबर के साथ, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत आने वाले Army Wives Welfare Association (AWWA) को 1 करोड़ रुपये का दान दिया है। वहीं बात करें फिल्मों की तो शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क-2’ को आखिरकार 16 कट्स के बाद CBFC यानी सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई राजनीतिक संवादों और कुछ आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों में बदलाव करवाए हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुईं तीन बड़ी फिल्में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’, सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ और तुषार कपूर की ‘कंपकंपी’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही आज का दिन भी खास है, क्योंकि आज टैलेंटेड एक्टर फरहान फासिल, साउथ स्टार विजय राघवेन्द्र और हॉलीवुड आइकन पाम ग्रायर का जन्मदिन है। तो जुड़िए हमारे साथ और जानिए एंटरटेनमेंट की हर हलचल, हर एक्सक्लूसिव अपडेट, सिर्फ और सिर्फ E24 के Entertainment Live पर.....