बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई में अपने ऑल हार्ट्स टूर में सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी है। श्रेया ने भीड़ से कहा कि हम हर पल यहां खड़े रहते हैं, हमारे मन में कोई चिंता नहीं होती, क्योंकि सीमा पर कोई हमारी रक्षा कर रहा है। जहां भी आप किसी सेना के जवान को देखें आपको उनके पैर छूने चाहिए। ये गाना उनके पैर छूने का मेरा एक तरीका है। चरण स्पर्श। इसके बाद सिंगर ने ‘मां तूझे सलाम’ गाना गाया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल से उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट के साथ सेल्फी शेयर की है। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ कैंडिड मोमेंट शेयर करती नजर आ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रही है। फैंस इस पर अलग-अलग तरीके के कमेंट कर रहे हैं।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने पोज दिए हैं। महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रीति संग कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज जयपुर के रामबाग पैलेस में खींची गई हैं। वहीं इन तस्वीरों में दोनों काफी सुंदर लग रही हैं। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कल यानी 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच होने वाला है।
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ मूवी बैन हो गई है। वहीं सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने इस मूवी में म्यूजिक दिया है। सिंगर ने अब इसके बैन होने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले के समर्थन में हूं। भारत के हित में ही ये फैसला लिया गया है। हां जब कोई प्रोजेक्ट ठप होता है तो बुरा लगता है। लेकिन इस मामले में मेरा देश मेरे लिए सबसे पहले है।
साउथ सुपरस्टार धनुष और रश्मिका मंदाना की ‘ट्रान्स ऑफ कुबेर’ का टीजर रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 7 सेकंड के इस टीजर में एक भी डायलॉग नहीं है। इस टीजर ने फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धनुष और रश्मिका के साथ-साथ मूवी में नागार्जुन और जिम सरभ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जिसमें तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस मूवी का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने किया है। वहीं इसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है। ये 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग मूवी ‘स्प्रिट’ में तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण की जगह ले ली है। अब वो मूवी में प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं इस बात पर डायरेक्टर वांगा ने खुद ही मुहर लगाई है। अब एक्ट्रेस के सैम मर्चेंट ने भी इस पर रिएक्ट किया। उन्होंने तृप्ति की पोस्ट शेयर कर ताली बजाने वाली इमोजी शेयर की। इससे तो साफ है तृप्ति की खुशी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी खुश है। साथ ही उन्हें सपोर्ट भी कर रहा है। सैम और तृप्ति को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है। ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है।
सूरज पंचोली अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान को याद करते हुए उनको अपना मसीहा बताया। एक्टर ने कहा कि मेरी मुश्किल की घड़ी में सलमान खान मेरे साथ खड़े थे। वो मेरे मसीहा थे। उन्होंने मेरी इस तरह से मदद की है जो समझ से परे हैं। जीवन के सबसे बुरे दौर में उन्होंने मेरा साथ दिया है। वहीं बता दें सलमान खान ने ही सूरज पंचोली को इंडस्ट्री में ‘हीरो’ मूवी से लॉन्च किया था। इसमें उनके साथ अथिया शेट्टी भी लीड रोल में थीं। वहीं ‘केसरी वीर’ के लिए भी सलमान खान ने सूरज के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया था।
अमेरिकन एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने ‘यूफोरिया’ के तीसरे सीजन पर बड़ा खुलासा किया है। इसमें वो ‘कैसी’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि तीसरा सीजन ‘कैसी’ के लिए बेकाबू है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2026 में रिलीज होने जा रहे इस सीजन में नए कलाकार ऐड होंगे। वहीं जेंडाया को रू के रूप में दिखाया जाएगा। साथ ही एम्पायर पत्रिका से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘कैसी’ का किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। सीरीज में ये किरदार उनका फेवरेट है। इस किरदार को निभाने में काफी सजा भी आया। इसके अपकमिंग सीजन में एक टाइम जंप दिखाया जाएगा।
अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों के नए गाने जमाना लागे का टीजर आउट हो गया है। इसे फैंस से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं करण जौहर ने भी इसके लिए अनुराग बसु को काफी पसंद आया। करण ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा कि ये अच्छा लग रहा है। साथ ही कहा कि अनुराग बसु मेरे फेवरेट डायरेक्टर में से एक है। ‘जमाना लागे’ गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुनील दत्त की आज 20वीं डेथ एनिवर्सरी है। वहीं इस पर संजय दत्त ने उन्हें याद कर स्पेशल पोस्ट शेयर की। संजय दत्त ने पिता के साथ थ्रोबैक फोटोज शेयर कीं। साथ ही कैप्शन में लिखा कि आपने मुझे सिर्फ बड़ा ही नहीं किया, आपने मुझे सिखाया कि जब जीवन मुश्किल समय हो तो कैसे डटकर खड़ा होना है। मैं आपसे प्यार करता हूं डैड और आपको हर दिन याद करता हूं। बता दें 25 मई, 2005 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
आलिया भट्ट ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। एक्ट्रेस के लुक ने हर किसी को दीवाना बना दिया। वहीं कान्स से उनका एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो एक बुजुर्ग महिला के साथ बड़े ही प्यार से सेल्फी ले रही हैं। बुजुर्ग महिला आलिया को सेल्फी के लिए रोकती हैं और आलिया बिना किसी हिचकिचाहट के उनके साथ सेल्फी लेती हैं। फैंस को उनका ये मोमेंट काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। आलिया के इस प्यार भरे मोमेंट ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं बता दें आलिया ने इस बार कान्स में अपनी लुक से भी तहलका मचा दिया। उनके लुक्स को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकुल देव के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं इसी बीच पूजा भट्ट ने मुकुल की एक फोटो शेयर कर कैप्शन में स्पेशल नोट शेयर किया। एक्ट्रेस ने उनकी स्वतंत्र भावना की तारीफ की। पूजा ने उनके बिहेवियर के बारे में भी बातें की। उन्होंने कहा कि वो जीवन में सबसे सरल और गहरी सोच के आदमी थे। पूजा ने उनके विचार को बेहद खूबसूरती के साथ फैंस के साथ शेयर किए। बता दें मुकुल ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर. राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी मूवीज में नजर आ चुके हैं।
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर कुणाल खेमू आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपने ब्रदर इन लॉ कुणाल के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर बर्थडे विश किया। एक्ट्रेस ने कुणाल की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा कि शहर का सबसे हॉट डायरेक्टर। जन्मदिन मुबारक हो भाई साहब। बता दें कुणाल और करीना की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर उन्हें फैमिली पार्टी में स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हुए देखा जाता है। वहीं फैंस को भी करीना का ये खास अंदाज काफी पसंद आया।
सिटकॉम ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के रोशेश साराभाई यानी राजेश कुमार ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का मजाक उड़ाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो बिलावल भुट्टो के भाषण को मजाकिया अंदाज में बोल रहे हैं। बता दें हाल ही में बिलावल भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानी संसद में भारत के खिलाफ एक भाषण दिया था जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वहीं कुछ यूजर्स ने उनके अंदाज को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के रोशेश साराभाई से कंपेयर कर दिया। इसके बाद रोशेश साराभाई का किरदार निभाने वाले राजेश कुमार ने पाकिस्तानी मंत्री के भाषण को फनी में कॉपी किया।
‘लुका-छुपी’ को ऑडियंस का काफी प्यार मिला था। इसमें कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब इसका सेकंड पार्ट भी आने वाला है। जिसमें वरुण धवन और शरवरी वाघ नजर आएंगे। पीपिंगमून के मुताबिक दोनों की जोड़ी ने कृति और कार्तिक को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। वहीं लक्ष्मण उतेकर इस मूवी को डायरेक्ट नहीं करेंगे। ये मूवी भी पहले पार्ट की तरह ही कॉमेडी रोमांटिक मूवी होगी। बता दें 25 करोड़ रुपये के बजट में बने पहले पार्ट ने ने 100 करोड़ की कमाई की थी।
सलमान खान की एक्शन-ड्रामा मूवी ‘सिकंदर’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। सलमान खान ने अपने अलग अंदाज में इस बात की घोषणा की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर नया प्रोमो जारी किया, जिसमें वो नेटफ्लिक्स के ऑफिस की तरफ जा रहे हैं और लिफ्ट में गुंडों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सलमान ने अपने फैंस से मूवी को ओटीटी पर देखने के लिए भी कहा। आप इस मूवी को रविवार के दिन अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं।
अनुष्का शर्मा और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली, अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दोनों को मंदिर में हाथ जोड़े हुए साथ खड़ा देखा गया। दोनों की भगवान की भक्ती में डूबे हुए नजर आए।
watchpic.twitter.com/pJAGntObsE
— ANI (@ANI) May 25, 2025
आयशा खान ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है इसमें उन्होंने कई लोगों के साथ फोटोज भी देखने को मिल रही हैं। इसमें उन्होंने अपनी लाइफ की कुछ यादगार झलकियों को दिखाने की कोशिश की है। इस पोस्ट में उन्होंने आज्जी की सादगी भरी सीखों, स्कूल और पुराने घर की यादों, और आशा मैम जैसे प्रेरणादायक शिक्षकों के प्रभाव को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे समय के साथ स्ट्रगल और जिम्मेदारियां बढ़ती गईं, लेकिन परिवार का साथ और मूल्यों की अहमियत बनी रही। आयशा ने यह भी बताया कि जब उन्होंने कमाना शुरू किया, तो अपने माता-पिता को मुंबई बुला लिया, जिससे उनका फ्लैट एक सच्चे ‘घर’ में बदल गया। उनकी यह पोस्ट जीवन के छोटे-छोटे पलों की गहराई और परिवार के महत्व को दर्शाती है।
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जब अक्षय कुमार की टीम ने कानूनी कार्रवाई की, तो मामला और बिगड़ गया। अब एक्टर परेश रावल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म से अलग होने और काम छोड़ने के अपने हक को लेकर एक कानूनी जवाब भेज दिया है। उन्होंने रविवार को X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उनके वकील अमीत नाइक ने अक्षय कुमार की टीम को जवाब भेजा है और जैसे ही वो इसे पढ़ेंगे, सारा विवाद खत्म हो जाएगा। ये बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया कि अक्षय कुमार ने परेश रावल पर केस किया है। साथ ही यह भी चर्चा थी कि परेश रावल ने फिल्म के लिए करीब साढ़े तीन मिनट के सीन शूट कर लिए हैं, लेकिन IANS की रिपोर्ट में एक सूत्र ने इस बात को गलत बताया है।
सुधांशु पांडे इन दिनों बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उनकी म्यूजिक बैंड बैंड ऑफ बॉयज अब दिग्गज गायिका आशा भोसले के साथ मिलकर नया गाना बना रही है। सुधांशु कहते हैं कि यह उनके लिए भावनात्मक रूप से खास है क्योंकि जब साल 2002 में बैंड की शुरुआत हुई थी, तब आशा जी ने ही उन्हें प्रोत्साहित किया था। बैंड में सुधांशु के अलावा करन ओबेरॉय, सिद्धार्थ हल्दीपुर और आशा जी के नाती चिनटू भोसले भी हैं। सुधांशु कुछ सालों तक एक्टिंग पर ध्यान देने के लिए बैंड से दूर हो गए थे, लेकिन पिछले साल फिर जुड़ गए। उन्होंने बताया है कि आशा जी 92 साल की उम्र में भी बेहद ऊर्जावान हैं और उनका साथ पाकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। बैंड ने आशा जी के घर में ही गाने की शूटिंग कीक्योंकि वे उम्र का ध्यान रखते हुए उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करना चाहते थे।