नमस्कार! E24 के ‘Entertainment Live’ में आपका स्वागत है। यहां हम आपके लिए लेकर आते हैं बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट की सबसे ताजा, मसालेदार और एक्सक्लूसिव खबरें। सबसे पहले Cannes Film Festival 2025 अपने आखिरी दिन पर पहुंच चुका है और इस मौके पर सितारों ने रेड कार्पेट पर जमकर जलवा बिखेरा। आलिया भट्ट ने Gucci की साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। वहीं सलमान खान ने अपने क्लासिक लुक और हाई सिक्योरिटी के साथ अपने दोस्त की शादी में पहुंचे। इसके साथ ही बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, फिल्म इंडस्ट्री ने भावुक होकर अभिनेता मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी। अब रुख करते हैं इस हफ्ते की फिल्मों की ओर, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’, सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ और तुषार कपूर की ‘कंपकंपी’तीनों फिल्मों ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही आज का दिन भी खास है क्योंकि आज करण जौहर, कुनाल खेमू और गुलशन देवय्या अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि E24 पर एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे तेज!