Live Updates
19:40 (IST) 22 May 2025
Ravi Mohan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा

तमिल एक्टर रवि मोहन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। केनिशा को एक्टर के तलाक की वजह बताते हुए लोग घर तोड़ने वाली कह रहे हैं और इसके साथ ही उन पर कई इल्जाम लगाए जा रहे हैं, ऐसे में अब सिंगर केनिशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। केनिशा ने लिखा, ‘मैं समझती हूं कि क्योंकि आप में से ज्यादातर लोग मेरी सच्चाई और दर्द को नहीं जानते, इसलिए इस तरह के शब्द और इससे भी बदतर शब्द मुझे आसानी से दिए जा सकते हैं। मुझे खेद है कि मेरे बारे में आपकी धारणाएं आपको चोट पहुंचा रही हैं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे इसके लिए माफ कर देंगे। किसी दिन जल्द ही, आप सच्चाई को देखेंगे जो सामने आएगी और उस दिन, मैं वादा करती हूं कि आप जो कहते हैं उसके लिए मैं आपको रोकूंगी नहीं। अगर मैं गलत हूं, तो मैं कानून और आप में से हर एक नाराज व्यक्ति से सजा पाने केलिए खुश हूं। उस दिन तक, क्या आप कृपया मुझे बिना किसी नफरत के एक पल सांस लेने की अनुमति दे सकते हैं?’

19:24 (IST) 22 May 2025
Ranveer Singh का 'धुरंधर' लुक देख याद आए 'एनिमल' के रणबीर कपूर

रणवीर सिंह धुरंधर में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अब फिल्म के सेट से उनका नया लुक सामने आया है। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लंबे बाल और कोट पहने रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह का ये नया लुक देखकर ‘एनिमल’ वाले रणबीर कपूर की याद आ गई है।

19:02 (IST) 22 May 2025
Bhool Chuk Maaf का न्यू सॉन्ग आउट, गाने का टाइटल है 'हट बदमाश'

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स ने इसका नया गाना ‘हट बदमाश’ आउट कर दिया है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी टाइम लूप पर है। मूवी का टीजर और ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था और कल फाइनली थियेटर में दस्तक देगी।

18:25 (IST) 22 May 2025
'अक्षय कुमार की आंखों में आंसू...' परेश रावल के मूवी छोड़ने पर बोले Hera Pheri 3 के डायरेक्टर

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ दी है और उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने मिड डे से बातचीत की। उन्होंने परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार का कैसा रिएक्शन था वो भी बताया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुके थे। 10 दिन पहले, सुनील, अक्षय और परेश ने एक दृश्य और आईपीएल का टीजर शूट किया। हेरा फेरी 3 करने के लिए हमारी सबकी सहमति के बाद ही अक्षय ने फ्रैंचाइज़ी अधिकार खरीदे थे।’ अक्षय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘अक्षय की आंखों में आंसू थे जब उन्होंने मुझसे पूछा, प्रियान, परेश हमारे साथ ऐसा क्यों कर रहा है?’

17:41 (IST) 22 May 2025
Khatron Ke Khiladi 15 का हुआ कैंसिल, इस साल नहीं देगा दस्तक!

बिग बॉस 19 को लेकर अपडेट सामने आया है कि वो इस साल जुलाई महीने से टीवी पर दस्तक देगा। मगर रोहित शेट्टी के स्ंटट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा। खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस की सारी अपडेट देने वाले पेज बिग बॉस ताजा खबर के मुताबिक, इस साल खतरों के खिलाड़ी नहीं आने वाला है, शो कैंसिल हो गया है। इसी वजह से मेकर्स बिग बॉस को जल्दी ला रहे हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

17:34 (IST) 22 May 2025
आरती की मांग में सिंदूर लगाते दीपक, एक्ट्रेस ने दिखाई शादी की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आरती ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमे दीपक उनकी मांग भरते दिखाई दे रही हैं। गुलाबी साड़ी और लाल चुनरी में आरती बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

17:16 (IST) 22 May 2025
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' को पूरे हुए 10 साल, आर माधवन ने मनाया जश्न!

आर माधवन और कंगना रनौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की रिलीज को आज पूरे दस साल हो गए हैं। इस मौके पर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है और उसके साथ में लिखा, ‘ तनु और मनु के सच्चा-पक्का प्यार के 10 साल पूरे होने का जश्न!तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के 10 साल, बॉलीवुड फिल्में, माइलस्टोन एनिवर्सरी, मजेदार सीन, रोमांटिक कॉमेडी, लव स्टोरी, शादी, हिंदी फिल्में।’

16:46 (IST) 22 May 2025
काजोल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर किए दर्शन, जल्द फिल्म 'मां' में आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही अपकमिंग पौराणिक हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आने वाली हैं। काजोल ने इसे अब तक की अपनी सबसे शक्तिशाली भूमिका बताया है और फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने आज दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन किए। जहां वो मां काली का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं।

16:17 (IST) 22 May 2025
कोरोना से ठीक हुईं Shilpa Shirodkar, फैंस को कहा शुक्रिया

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी थी कि उनको कोरोना हो गया है। आज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। शिल्पा ने लिखा, ‘आखिरकार ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। गुरुवार का दिन बहुत अच्छा रहे।’

16:04 (IST) 22 May 2025
ट्रांसपेरेंट साड़ी में Janhvi Kapoor, समुद्र किनारे एक्ट्रेस ने दिखाया ग्लैमर

बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। जान्हवी कपूर का नया लुक सामने आया है, जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। जान्हवी ने इस बार मॉडर्न ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ सफेद रंग की ड्रिपिंग साड़ी पहनी है।

15:52 (IST) 22 May 2025
विदेशी सड़क पर ड्रेस पहनती दिखीं Parul Gulati, सामने आया वीडियो

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर पारुल गुलाटी भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स का जलवा दिखा रही हैं। पारुल गुलाटी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विदेश में सड़क पर ही ड्रेस को पहनी दिख रही हैं। उस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक कस्टम मेड ड्रेस है, जिसमें 360 ग्राम में 26 इंच के क्लासिक बाल, मेरे सिर पर 9 कुल वेफ्ट के साथ एक साथ रखे गए हैं … जबकि 4 वेफ्ट को परतों के रूप में एक दूसरे पर रखा गया है।

15:30 (IST) 22 May 2025
Jewel Thief एक्ट्रेस हुईं कोविड पॉजिटिव, निकिता दत्ता ने दिया अपडेट

नेटफ्लिक्स पर आई सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता को कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। निकिता दत्ता ने स्टोरी में लिखा,’कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है। उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान ज़्यादा दिन नहीं रहेगा। इस छोटे से क्वारंटीन के बाद मिलते हैं। सभी सुरक्षित रहें।’ फिलहाल एक्ट्रेस अपने घर पर क्वारंटीन हैं और कहा जा रहा है कि उनमें सिर्फ हल्के लक्षण हैं।

15:24 (IST) 22 May 2025
'मोदी रगों में खून...' कंगना रनौत ने PM को लेकर लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत हमेशा अपनी बात को बेबाकी के साथ रखती हैं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी की फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मोदी रगों में खून नहीं गर्म सिंदूर बह रह है!’

15:10 (IST) 22 May 2025
Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम ने बेटे को दिया जन्म

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर किलकारी गूंजी है। सबा ने बेटे को जन्म दिया है। यूट्यूबर सबा के पति सनी उर्फ खालिद ने अपने व्लॉग में इस बात की खुशखबरी शेयर की है। इस गुड न्यूज से दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के साथ-साथ उनकी पूरी फैमिली खुश है। वहीं व्लॉग में देखा गया कि सनी और सबा दोनों हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं।

14:41 (IST) 22 May 2025
Avneet Kaur ने रेड लुक में कराया फोटोशूट, फोटोज हुईं वायरल

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने रेड लुक में फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस ने इस लुक में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अवनीत ने इस दौरान फ्रंट स्लिट रेड गाउन पहना जो बैकलेस था। मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कैरी किया। इन फोटोज ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया। वहीं उनके फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इमोजी शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं। 

14:18 (IST) 22 May 2025
Janhvi Kapoor के Cannes डेब्यू से खुश हुईं रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां

जान्हवी कपूर ने कान्स 2025 में डेब्यू किया है। उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है। वहीं एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां ने जान्हवी के डेब्यू की काफी तारीफ की। उन्होंने जान्हवी की कान्स की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। साथ ही लिखा कि आपके शानदार डेब्यू के लिए बधाई। आगे भी बहुत कुछ आने वाला है। हमेशा चमकती रहो। बता दें जान्हवी के डेब्यू से उनके फैंस के साथ-साथ उनका परिवार भी काफी खुश हैं।

13:50 (IST) 22 May 2025
कॉस्मेटिक सर्जरी पर क्या बोलीं Janhvi Kapoor?

जान्हवी कपूर इन दिनों कान्स में अपने डेब्यू के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक से काफी तारीफें बटोरी। वहीं जान्हवी कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में कॉस्मेटिक सर्जरी पर बात करते हुए यूजर्स को जवाब दिया है। वो वीडियो में मेकअप रूम में बैठी हैं और तैयार हो रही हैं। इसमें वो कहती हैं कि मैं मैं तेजस्वी हूं, मैं सुंदर हूं और नफरत करने वाले कहेंगे कि ये प्लास्टिक है। लेकिन परवाह किसे है? एक्ट्रेस का ये वीडियो रेडिट पर खूब वायरल हो रहा है।

“I am Stunning, I am Beautiful Haters gonna say it's plastic, who cares?” – Janhvi kapoor.
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip

13:31 (IST) 22 May 2025
Aly Goni ने Jasmin Bhasin की फोटो की शेयर, फैंस ने किया ट्रोल

टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों को टीवी का पावर कपल कहा जाता है। वहीं हाल ही में अली ने जैस्मीन की एक थ्रोबैक पिक्चर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस पर एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि क्या जैस्मिन छपरी है? वहीं अब जैस्मीन के फैंस अली को काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें रेड फ्लैग तक कह दिया। वहीं कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि ये बहुत अपमानजनक है। अन्य यूजर ने इसे शर्मिंदगी बताया। फैंस को अली का ये अंदाजा रास नहीं आया। हालांकि एक्टर ने अभी तक इन टिप्पणियों पर कुछ कमेंट नहीं किया है।

13:20 (IST) 22 May 2025
Aishwarya Rai Bachchan के Cannes लुक पर बॉलीवुड हसीनाओं ने किया रिएक्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस मांग में सिंदूर और साड़ी पहने बेहद सुंदर लगीं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं अब बॉलीवुड की हसीनाएं उनके लुक पर रिएक्ट कर रहे हैं। इनमें अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर, नील नितिन मुकेश, सोफी चौधरी, मसाबा गुप्ता, ‘द ज्वेल थीफ’ फेम निकिता दत्ता, कुशा कपिला, हिमांशी खुराना और शोबिज की कई अन्य हस्तियों ने लव रिएक्ट किया। एक्ट्रेस का सिंदूर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

13:09 (IST) 22 May 2025
KBC में Amitabh Bachchan की जगह ले सकते हैं Salman Khan

‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का जाना-माना शो है। अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक हालिया रिपोर्ट सलमान खान शो के मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो सीजन 17 से सलमान खान शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। मेकर्स का मानना है कि अमिताभ बच्चन के अलावा अगर कोई परफेक्ट होस्ट बन सकता है तो वो सलमान खान ही हो सकते हैं। वहीं ऑडियंस का भी सलमान खान से जुड़ाव काफी गहरा रहा है। बता दें इससे पहले शाहरुख खान भी शो को होस्ट कर चुके हैं।

Entertainment: नमस्कार! आप देख रहे हैं E24 का खास शो ‘Entertainment Live’, जहां हम आपको बताते हैं बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट की ताजा, मसालेदार और एक्सक्लूसिव खबरें। आज की शुरुआत होती है कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से, जहां आठवें दिन भी ग्लोबल सितारों ने अपने शानदार लुक्स से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। नीरज घेवान की फिल्म होमबाउंड, जिसमें ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा नजर आए, को जबरदस्त सराहना मिली और स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं। ऐश्वर्या राय बच्चन का देसी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, वहीं सुहाना खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस बीच टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल और अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। साथ ही, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। तो जुड़े रहिए E24 के साथ, जहां एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर आपको सबसे पहले मिलेगी।