Engaged Roka Ya Dhoka: उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल का रियलिटी शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में 10 सिंगल्स अपने कनेक्शन ढूंढने आए हैं। वहीं जहां कुछ को कंटेस्टेंट्स ने धोखा दे दिया है तो वहीं कुछ अभी भी रोका सेरेमनी की आस में बैठे हैं। हाल ही में आयरा शो से एविक्ट हो गई हैं। आज हम आपको शो की 5 हॉट गर्ल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने लिए कनेक्शन की तलाश में हैं।
आयशा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनका निकनेम कोको है। शो में काफी एक्टिव हैं। वहीं वो काफी स्ट्रॉन्ग भी दिखाई दे रही हैं। बता दें आयशा को सबसे पहले करण राज ने ही पार्टनर के रूप में चुना था, लेकिन सासा ने आने के बाद करण को चुन लिया। आयशा के लुक्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं।
आजमा फल्लाह
आजमा भी शो में हॉट गर्ल कंटेस्टेंट में शामिल हैं। आजमा इस शो से पहले लॉकअप और स्प्लिट्सविला जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वहीं आजमा शो में हॉट के साथ-साथ क्यूट भी लग रही हैं। साथ ही शो में आजमा ग्रीन फ्लैग साबित हो रही हैं।
मेघा कौर
मेघा भी हॉट गर्ल लिस्ट में से एक हैं। शो में उन्होंने अपनी हॉटनेस से कई कंटेस्टेंट्स को दीवाना बना दिया है। वहीं मेघा भी शो में काफी मजबूत लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो शो में रोका सेरेमनी करके ही जाएंगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.