Engaged Roka ya Dhoka Double Eviction: उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल के रियलिटी शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' में डबल एविक्शन ऑडियंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आया। जहां फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि शो में इस हफ्ते कोई 'रोका' होगा, वहीं JioHotstar पर शो को देखने वाली ऑडियंस को बड़ा झटका लगा। इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ और दो कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर दिया गया। आइए आपको भी बताते हैं ये दो कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
आमतौर पर शो में हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट को एविक्शन से बचाने के लिए 'रोका' टास्क दिया जाता है, लेकिन इस बार इसकी जगह पूरी तरह से उल्टा हुआ। 'रोका' की उम्मीद लगाए बैठे कंटेस्टेंट्स को शो के मेकर्स ने 'धोखा' दिया और दो कंटेस्टेंट्स का शो से पत्ता कट गया।
कौन-कौन हुआ एविक्ट?
शो के इस हफ्ते के एविक्शन में दो मजबूत कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए। दोनों ही कंटेस्टेंट्स को कम वोट्स की वजह से बाहर कर दिया गया। दरअसल शो से करण राज और शिफत सेहगल का सफर खत्म हो चुका है। बता दें दोनों एक दूसरे को पास्ट में डेट कर चुके हैं। हालांकि शो में दोनों कंटेस्टेंट्स ने सिंगल बनकर एंट्री की थी। वहीं दोनों ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में भी घर में चर्चा की। अब दोनों एक साथ घर से बाहर भी हो चुके हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.