TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

बॉलीवुड में इमरान हाशमी के 5 सुपरहिट गाने, जो आज भी लोगों की जुबान पर

इमरान हाशमी आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उन गानो के बारे में बताते हैं जो आज भी सुपरहिट हैं।

इमरान हाशमी ने अपने गानों से ही बॉलीवुड में पहचान बनाई है। इंडस्ट्री में एक्टर को किलर लुक्स और रोमांटिक अंदाज के लिए जाना जाता है। आज एक्टर अपना 46वां जन्मदिन (Emraan Hashmi Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आज भी बॉलीवुड की शान बने हुए हैं। लोगों के दिलों में ये गाने आज भी राज कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड में ये सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं? यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग USA के बाद भारत में होगी शुरू, जानें कब कर सकते हैं टिकट बुक?

Tu Hi Haqeeqat

साल 2009 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तुम मिले' का ये गाना काफी पॉपुलर है। इसमें इमरान के साथ सोहा अली खान नजर आ रही हैं। वहीं दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया था। ये गाना इतना हिट हुआ था कि आज भी लोग इसके दीवाने हैं। इसे जावेद अली, इरशान अशरफ और शादाब ने गाया है।

Pee Loon

साल 2010 में आई 'वन्स अपॉन इन मुंबई' के इस गाने ने भी धूम मचा दी थी। इमरान का ये गाना काफी रोमांटिक साबित हुआ था। इसमें उनके साथ प्राची देसाई नजर आई थीं। वहीं मूवी में भी दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस गाने को मोहित चौहान, इरशाद कामिल और प्रीतम ने गाया।

Zara Sa

इमरान हाशमी की साल 2008 में आई 'जन्नत' मूवी का ये गाना भी सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है। इसमें उनके साथ सोनल चौहान नजर आ रही हैं। वहीं दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। इस गाने को केके ने गाया है। वहीं सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है।

Deewana Kar Raha Hai

साल 2012 में आई 'राज 3' का ये गाना भी काफी हिट है। इसे जावेद अली ने गाया। वहीं सॉन्ग में इमरान के साथ बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं। इस गाने के साथ-साथ मूवी को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं ये गाना आज भी लोगों में सुपरहिट है।

Hale Dil

'मर्डर 2' का ये गाना भी काफी पॉपुलर हुआ। वहीं ये मूवी साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें इमरान हाशमी और जैकलिन फर्नांडीज नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने में हर्षित सक्सेना ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग में म्यूजिक मोहित सूरी ने दिया है। ये गाना भी काफी सुपरहिट है। यह भी पढ़ें: ‘हीरोइन की बेटी के साथ भी काम करेंगे…’ सलमान ने रश्मिका से उम्र की तुलना पर कसा तंज

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.