Monday, 28 October, 2024

---विज्ञापन---

Ekta Kapoor की दिवाली बैश में लगा सितारों का मेला, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Ekta Kapoor Diwali Bash: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे नजर आए। इंडस्ट्री की हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया। आइए आपको बताते हैं पार्टी में कौन-कौन हुए शामिल।

Ekta Kapoor Diwali Bash: दिवाली से पहले एंटरटेनमेंट जगत में सितारों की पार्टी देखने को मिल रही है। बीते रविवार एकता कपूर ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स शामिल थे। इंडस्ट्री की हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया। नुसरत भरूचा से लेकर अवनीत कौर तक इस पार्टी में शामिल हुईं। आइए आपको भी इन सेलेब्स के जलवों की एक झलक दिखाते हैं।

नुसरत भरूचा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने एकता की दिवाली बैश में जमकर पोज किए। एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं। नुसरत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके लुक की लोग तारीफ कर रहे हैं।

राशि खन्ना

एकता की दिवाली पार्टी ने जिसने सबकी नजर अपनी तरफ खींची वो हैं राशि खन्ना। राशि येलो और ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में खूब जची। किसी की नजर उनसे हट ही नहीं पा रही थी। फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी ग्लैमरस लगा।

यह भी पढ़ें: सात जन्मों के लिए सुमित की हुईं सुरभि ज्योति, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आईं। दोनों साथ में पैप्स के सामने पोज करते नजर आए। साथ में दोनों बेहद हसीन लगे। सबकी नजर दोनों पर टिक गई।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ पार्टी में शिरकत की। दोनों साथ में ट्विनिंग करते नजर आए। अंकिता और विक्की ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए।

हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पार्टी की सारी लाइमलाइट छीन ली। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना इस आउटफिट में काफी सुंदर दिखीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की खूब तारीफ की जा रही है।

अवनीत कौर

रॉयल ब्लू कलर के लहंगे में अवनीत कौर काफी खूबसूरत दिखीं। अवनीत का ये ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। पैप्स के सामने अवनीत पोज करती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की चौथी शादी का सच आया सामने, तीसरी पत्नी कृतिका ने बताई असलियत

First published on: Oct 28, 2024 08:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.