Live Updates
20:22 (IST) 21 May 2025
‘होमबाउंड’ को Cannes 2025 में मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्कीनिंग हुई। इस दौरान भारत के लिए काफी गर्व का पल रहा, जब फिल्म को पूरे 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। इस दौरान नीरज घेवान तो करण जौहर को गले लगाकर रो ही पड़े।

19:59 (IST) 21 May 2025
Rana Naidu Season 2 का टीजर आउट, Netflix कब होगी रिलीज

वेब सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का नया टीजर आ गया है, जिसका दर्शकों को इंतजार था। नेटफ्लिक्स पर सीरीज का नया टीजर आया है, जिसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वो आदमी। वो मिथक। वो पल जिसका आप इंतज़ार कर रहे थे – राणा नायडू वापस आ रहे हैं।’

19:42 (IST) 21 May 2025
त्रिशा कृष्णन ने Sugar Baby में मचाई धूम, 'ठग लाइफ' का दूसरा सॉन्ग आउट

कमल हासन की ठग लाइफ ने अपने दूसरे सिंगल ‘शुगर बेबी’ के साथ तहलका मचा दी है, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि एआर रहमान ने कंपोज किया है। त्रिशा कृष्णन की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को शानदार बना दिया है और त्रिशा ने सफेद साड़ी में धूम मचा दी है, लोग उनसे अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

19:18 (IST) 21 May 2025
Pooja banerjee ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, जल्द दूसरे बच्चे को देंगी जन्म

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इस बीच एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। पूजा बनर्जी अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बेबी बंप को थामे हुए व्हाइट ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। पूजा ने खुद अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिन पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

18:52 (IST) 21 May 2025
मोहनलाल के फैंस को मिला सरप्राइज, 'वृषभ' की पहली झलक आई सामने

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। एक्टर की आगामी फिल्म ‘वृषभ’ से एक्टर का शानदार लुक दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इसके अलावा भी मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का भी पोस्टर आउट हो गया है।

17:56 (IST) 21 May 2025
टैक्स चोरी मामले में Arjun Rampal को कोर्ट से बड़ी राहत, गैर-जमानती वारंट हुआ कैंसिल

एक्टर अर्जुन रामपाल के खिलाफ टैक्स चोरी मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मगर अब इसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने कैंसिल कर दिया है। टैक्स चोरी का मामला साल 2019 का है और तभी एक्टर के खिलाफ ये वारंट जारी हुआ था। हालांकि मजिस्ट्रेट अदालत ने 9 अप्रैल को अर्जुन ने अपने खिलाफ पारित इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। अर्जुन की वकील ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा, एक्टर पर जो आरोप है, उसमें तीन साल की सजा का प्रावधान है और ऐसे में ये एक जमानती जुर्म है।

Bombay HC quashes non-bailable warrant issued against Arjun Rampal in 2019 tax evasion casehttps://t.co/9eYRv4d1Byarjunrampal taxevasion incometax bombayhighcourt pic.twitter.com/jVYoWy1NAo
— NewsDrum (@thenewsdrum) May 21, 2025

17:52 (IST) 21 May 2025
Karan Tacker ने कान्स में दिखाया अपना स्टाइलिश लुक

टीवी से फिल्म और सीरीज में कदम रखने वाले एक्टर करण टैकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करण टैकर ने फिल्म तन्वी:द ग्रैट के साथ कान्स में डेब्यू किया है। कान्स से करण टैकर का न्यू लुक सामने आई है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। करण ने व्हाइट कलर का ब्लैजर और ब्लैट पैंट पहनी है और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है।

17:16 (IST) 21 May 2025
बैकलेस गाउन में Janhvi Kapoor ने गिराई बिजलियां, Cannes 2025 से दूसरा लुक हुआ वायरल

जाह्नवी कपूर ने साल 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है और अब तक उनके दो लुक सामने आई चुके हैं। जहां पहला लुक उनका काफी रॉयल था। वहीं, अब एक्ट्रेस ने बैकलेस गाउन से फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। अनामिका खन्ना के डिजाइन किए गए मिंट ग्रीन गाउन में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने अपने बालों का जुड़ा बनाया हुआ है।

17:00 (IST) 21 May 2025
31 साल पहले कैसी दिखती थीं Sushmita Sen, पहली मिस यूनिवर्स बनने के सफर की दिखाई झलक

सुष्मिता सेन इंडिया की पहली मिस यूनिवर्स हैं, उन्होंने ये खिताब 21 मई 1994 के दिन जीता था। आज इस उनको मिस यूनिवर्स का ताज जीते हुए पूरे 31 साल हो गए हैं और एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर उस सफर की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाई हैं। महज 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने भारत का मान बढ़ाया था और आज उस बात को 31 साल हो गए हैं।

16:45 (IST) 21 May 2025
लाल साड़ी, सिंदूर लगाए कान्स पहुंची अदिति राव हैदरी, देसी लुक से ढाया कहर

अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंच गई हैं। अदिति का कान्स से नया लुक सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस की निगाहें उन पर ठहर गई है। अदिति राव हैदरी ने लाल साड़ी और सिंदूर लगाकर कान्स से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, उनके पीछे खूबसूरत समुन्द्र दिखाई दे रहा है।

16:10 (IST) 21 May 2025
KanKhajura Trailer का ट्रेलर रिलीज, सोनी लिव पर कब आएगी मोहित रैना की सीरीज

मोहित रैना की आगामी वेब सीरीज ‘कनखजूरा’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। सोनी लिव पर ये साइको थ्रिलर जल्द ही दस्तक देने वाली है, इसमें कई दमदार एक्टर्स नजर आने वाले हैं। सारा जेन डियाज, निनाद कामत और ऊषा नाडकर्णी, रोशन मैथ्यू स्टारर ‘कनखजूरा’30 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

15:41 (IST) 21 May 2025
'राजा शिवाजी' का मोशन पोस्टर आउट, जानें कब होगी रिलीज

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’का मोस्टर पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘महाराष्ट्र के आराध्य देव, महान एवं पराक्रमी राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को एक सिनेमाई श्रद्धांजलि प्रस्तुत है।’ यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी।

15:56 (IST) 21 May 2025
वाइफ अनुष्का शर्मा संग Virat Kohli करते दिखे ये काम, तस्वीरें हुईं वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल हैं और इन दोनों की नई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कपल पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ में बेहद प्यारे भी लग रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

15:23 (IST) 21 May 2025
सिंगर पवनदीप राजन की नई फोटो आई सामने, अस्पताल में मां ने बरसाया प्यार

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन की सेहत में काफी सुधार आ गया है। सिंगर का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था, मगर अब वो पहले से काफी ठीक हैं। पवनदीप की नई फोटो सामने आई है, जिसमें सिंगर अस्पताल बेड पर हैं और उनकी मां उन पर प्यार लुटा रही हैं।

14:50 (IST) 21 May 2025
'आपसे फिर मिलूंगी..'टॉम क्रूज के लिए अवनीत कौर ने लिखा खास मैसेज

अवनीत कौर ने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के साथ अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर के नाम एक खास मैसेज लिखा है,’आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है! जब भी मैं आपसे मिली हूं, आपकी कहानियां सुनकर मुझे अभिनय और फिल्म निर्माण से और भी ज्यादा प्यार हो गया है और मैंने कभी हार नहीं मानी है। टॉम, इतने दयालु और स्वागत करने के लिए धन्यवाद, आप जैसे हैं! मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे फिर मिलूंगी।’

14:32 (IST) 21 May 2025
युजवेंद्र चहल बने RJ Mahvash के ‘फैन बॉय’, हार्ट इमोजी ने खींचा ध्यान

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकटेर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में आरजे महवश की डेब्यू सीरीज आई है, जिस पर क्रिकेटर ने रिएक्शन दिया है। आरजे महवश की सीरीज पर रिएक्ट करते हुए चहल ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘प्यार, पैसा और प्रॉफिट खत्म करने के बाद फैन बॉय वाला फील। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है। ’ चहल के इस तरह रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के लिए हार्ट इमोजी लगाने से फैंस का ध्यान उनकी पोस्ट पर चला गया है।

14:18 (IST) 21 May 2025
Kajol ने यूं किया आदित्य चोपड़ा को बर्थडे विश, पढ़कर आ जाएगी हंसी

काजोल अपने फनी अंदाज के लिए ही जानी जाती हैं और उनका ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद भी आता है। काजोल ने अब रानी मुखर्जी के पति और फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा को बेहद अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘चूंकि आपको अपनी तस्वीर खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको एक खाली पन्ने पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दूं! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आदित्य चोपड़ा।’

14:01 (IST) 21 May 2025
वैभव सूर्यवंशी की फैन हुईं पूनम पांडे, बोलीं- क्यूट सा फेस है...

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की। फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में पूनम पांडे ने क्रिकेटर की तारीफ करते हुए कहा, मैंने देखा है 14 साल के उस शानदार लड़के को क्या छक्के पे छक्का मार रहा था। ऐसा क्यूट सा फेस है।

13:34 (IST) 21 May 2025
Ananya Panday की मासी ड्यूटी ऑन, भांजे रिवर का रख रहीं ख्याल

अनन्या पांडे ने अपना एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है,जिसमें वो अपनी कजिन सिस्टर अलाना पांडे के बेटे को जूस पिलाती दिख रही हैं। अनन्या और रिवर दोनों ही इस वीडियो में बहुत प्यारे और क्यूट लग रहे हैं। फिलहाल साफ है कि इन दिनों अनन्या पांडे की मासी ड्यूटी चालू है।

13:26 (IST) 21 May 2025
शाहरुख खान की 'किंग' इस दिन होगी रिलीज? नेशनल हॉलीडे का मिलेगा फायदा!

शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर किंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट रिवील हुई थी, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने अगले साल गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर 2026 के दिन फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं, लेकिन इससे एक बात तो साफ है कि अगर ऐसा होता है, तो फिल्म को नेशनल हॉलीडे का काफी फायदा मिलेगा।

नमस्कार! आप देख रहे हैं E24 का खास शो ‘Entertainment Live’, जहां आपको मिलती हैं बॉलीवुड की ताजा और मसालेदार खबरें। शुरुआत करते हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से, जहां सातवें दिन भी दुनियाभर के सितारों ने अपने लुक से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। इस दौरान भारत से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने अपना डेब्यू किया। यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और अपनी खास फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक सुजॉय घोष भी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी शानदार फिल्मों को एक बार फिर सराहा जा रहा है। दूसरी ओर, परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हॉलीवुड के टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ और बॉलीवुड के अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। तो जुड़े रहिए E24 के साथ, जहां एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर आपको सबसे पहले मिलेगी।