Bollywood Song Banned: पुराने हिंदी गानों की बात ही अलग है. आज भी श्रोता उन गानों को बेहद पसंद करते हैं. बल्कि अब सोशल मीडिया के जमाने में आए दिन पुराने गाने वायरल होते रहते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे पॉपुलर गाने भी रहे, जिनके बोल को लेकर काफी हंगामा हुआ. इन गानों को टीवी और रेडियो पर बैन भी किया गया. आज हम आपको 54 साल पुराने एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं.
54 साल पुराना गाना
54 साल पहले रिलीज हुआ ये सुपरहिट गाना आज हर पार्टी की शान है. लोग इसकी धुन सुनते ही थिरकने लगते हैं. लेकिन क्या आपको पता जब ये गाना रिलीज किया तो इसने ऑडियंस को ऑफेंड कर दिया था. गाने पर इतना बवाल मचा कि इसे रेडियो और टीवी पर ही बैन कर दिया गया. वहीं इसे रिलीज होने से पहले ही फिल्म के हीरो और डायरेक्टर इसे डिलीट भी करवाना चाहते थे. लेकिन बाद में ये कल्ट क्लासिक बन गया और भी खूब पसनद किया जाता है.
डिलीट करवाना चाहते थे देव आनंद
इस गाने को आवाज दी आशा भोसले ने दी थी. जी हम बात कर रहे हैं देव आनंद की फिल्म हरे कृष्णा हरे रामा के गाने दम मारो दम (Dum Maaro Dum) की, जिसे खुद देव आनंद डिलीट करवाना चाहते थे. फिल्म फिल्म हरे कृष्णा हरे रामा का निर्देशन देव आनंद ने किया था और वो फिल्म में लीड हीरो के रूप में भी शामिल थे. इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान, मुमताज और प्रेम चोपड़ा भी लीड रोल में थे. ये फिल्म एंटी-ड्रग मैसेज देने के लिए बनाई गई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की.लेकिन इसका गाना 'दम मारो दम' पर काफी विवाद हुआ.
रेडियो-टीवी पर किया गया बैन
गाना 'दम मारो दम' के बोल दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे. बताया जाता है इस गाने के बोल सुनकर खुद देव आनंद इसे फिल्म से डिलीट करवाना चाहते थे. मगर गाने को आवाज देने वालीं गायिका आशा भोसले ने उन्हें रोक दिया और कहा कि ये गाना हिट होगा, जो बाद हुआ भी. हालांकि, रिलीज के बाद गाने के बोल पर काफी बवाल मचा. इसे उस समय रेडियो पर बैन कर दिया गया. वहीं सालों तक इसे दूरदर्शन चैनल पर भी बैन किया गया.