Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस-थ्रिलर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर गर्दा उड़ा दिया है. दूसरे वीकेंड के आते ही फिल्म कलेक्शंस में तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है. 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आई इस फिल्म ने पहले ही दिन 62 करोड़ की छप्परफाड़ ओपनिंग ली थी. अब दूसरे शनिवार को बंपर कमाई करते हुए इस फिल्म ने भारत में 280 करोड़ से ज्यादा छाप लिए हैं और एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

शनिवार को बंपर कमाई का स्पाइक

सैकनिल्क (Sacnilk) के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 14,903 शोज के साथ 'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया. शुक्रवार के 14.50 करोड़ के मुकाबले शनिवार की कमाई में सीधा 12 करोड़ रुपये का जबरदस्त स्पाइक देखने को मिला है.

---विज्ञापन---

अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट

9 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 286.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इसी के साथ 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने उनकी पिछली हिट 'सिंघम अगेन' के नेट कलेक्शन (247.86 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का क्लब

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी विजय सालगांवकर का मैजिक छाया हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार तक ही फिल्म ने पूरी दुनिया में 400 करोड़ रुपये का ग्रॉस आंकड़ा पार कर लिया था.

---विज्ञापन---

डे-वाइज कलेक्शन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

दृश्यम 3 ने 9 दिनों में 286.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुछ इस तरह का प्रदर्शन किया है-

पहला दिन: 62 करोड़
दूसरा दिन: 53.50 करोड़
तीसरा दिन: 61 करोड़
चौथा दिन: 21 करोड़
पांचवां दिन: 19.50 करोड़
छठा दिन: 15.50 करोड़
सातवां दिन: 13 करोड़
आठवां दिन: 14.50 करोड़
नौवां दिन: 26.50 करोड़

---विज्ञापन---

स्टार कास्ट का पावरहाउस परफॉर्मेंस

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर में अजय देवगन, तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने अपने पुराने किरदारों में दमदार वापसी की है. वहीं, नए एंट्री के तौर पर जयदीप अहलावत ने अपनी सॉलिड एक्टिंग से हर किसी का ध्यान खींचा है.