Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 9 दिन पूरे कर लिए हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ के पार हो चला है. फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
9वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 9वें दिन अब तक, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' यानी 'दृश्यम 3' ने 13.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 327.69 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 273.30 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
बीते दिनों की कमाई
2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. इसके बाद रिलीज के पहले शनिवार यानी दूसरे दिन 53.50 करोड़ कमाए और फिर रविवार को 61 करोड़. वीकेंड पर धुआंधार कलेक्शन के बाद सोमवार को इसकी कमाई 21 करोड़ रही. वहीं मंगलवार को इसने 19.50 करोड़, बुधवार को 15.50 करोड़, गुरुवार (7वें दिन) को 13 करोड़ और शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ कमाए.
'दृश्यम 3' ने जमकर उठाया वीकेंड का फायदा
दूसरे शनिवार, अपने रिलीज के नौवें दिन 'दृश्यम 3' ने फिर रफ्तार पकड़ी है. दर्शकों को इसकी कहानी और किरदार बेहद पसंद आ रहे हैं. ऐसे में वीकेंड पर फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सालगांवकर’ के किरदार में वापस लौट हैं.