Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर ने अपने पहले वीकेंड से लेकर वीकडेज तक थिएटर्स में तगड़ा दबदबा बना रखा है. हालांकि बुधवार को बिजनेस में थोड़ी नरमी देखने को मिली, लेकिन 7वें दिन गुरुवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली. रिलीज के महज 1 हफ्ते के अंदर फिल्म ने 240 करोड़ का आंकड़ा पार करके बड़ा माइलस्टोन अचीव कर लिया है!

6 दिनों का रिकॉर्डतोड़ बिजनेस

'दृश्यम 3' ने डे-1 पर 62 करोड़ की छप्परफाड़ ओपनिंग ली थी. इसके बाद दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, मंडे को 21 करोड़, 5वें दिन 19.50 करोड़ और छठे दिन 15.50 करोड़ बटोरे. शुरुआती 6 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने भारत में 232.50 करोड़ नेट कलेक्शन का बड़ा आंकड़ा छू लिया था.

---विज्ञापन---

7वें दिन पार 242 करोड़

सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने रात 8 बजे तक 9.50 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया, जिसके बाद 15% ऑक्यूपेंसी के साथ इसका भारत में कुल 7 दिनों का नेट कलेक्शन 242 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 290.21 करोड़ हुआ है.

वर्ल्डवाइड 364 करोड़ का धमाका

ओवरसीज में भी विजय सालगांवकर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. 6ठे दिन विदेशों से 4.50 करोड़ बटोरने के साथ ही ओवरसीज कलेक्शन 85 करोड़ हो गया. वहीं, पूरी दुनिया में 'दृश्यम 3' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 364 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

---विज्ञापन---

मलयालम से एकदम अलग क्लाइमेक्स

हिंदी 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की यह तीसरी और आखिरी किस्त है. खास बात यह है कि ओरिजिनल मलयालम वर्जन के उलट, हिंदी मेकर्स ने इस पार्ट की स्टोरीलाइन और थ्रिलर एलिमेंट्स को एकदम नया और अलग रखा है, जिसने ऑडियंस को थिएटर्स में कुर्सी से बांधकर रखा है.

स्टार कास्ट और नए चेहरे

फिल्म में अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने अपने आइकोनिक रोल्स में दमदार कमबैक किया है. इसके अलावा, इस बार की कहानी में इंटेंसिटी और सस्पेंस का तड़का लगाने के लिए जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे पावरहाउस एक्टर्स की भी नई एंट्री हुई है.

---विज्ञापन---