Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) यानी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. धांसू वीकेंड और मंडे टेस्ट में झंडे गाड़ने के बाद फिल्म ने मंगलवार यानी अपने 5वें दिन भी गर्दा उड़ा दिया है. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर ने देश में 200 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कमाई में भी यह फिल्म तगड़ी रफ्तार से आगे बढ़ रही है.
मंगलवार को 200 करोड़ पार
सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार शाम 7 बजे तक 'दृश्यम 3' ने 12.47 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. 20% ऑक्यूपेंसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 209.97 करोड़ रुपये हो गई है.
शुरुआती 4 दिनों का रिपोर्ट कार्ड
फिल्म ने 62 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन 53 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ का बिजनेस किया. कामकाजी दिन यानी चौथे दिन सोमवार को भी फिल्म ने 21 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले, जिससे शुरुआती 4 दिनों में ही फिल्म ने 197.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था.
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री
ओवरसीज मार्केट में भी विजय सलगांवकर के सस्पेंस का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. विदेशों में चौथे दिन 5 करोड़ बटोरने के साथ फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 66 करोड़ हो गई है. इसी के साथ 'दृश्यम 3' ने सिर्फ 4 दिनों के अंदर दुनिया भर में 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर डाला है.
फ्रैंचाइजी का धमाकेदार फाइनल चैप्टर
अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी 'दृश्यम 3' इस आइकॉनिक थ्रिलर फ्रैंचाइजी का आखिरी पार्ट है. इस सस्पेंस-ड्रामा में अजय देवगन के साथ-साथ तबू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने वापसी की है, जिन्होंने पूरी कहानी को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.
स्टार कास्ट में नई एंट्रीज
गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आई इस फिल्म में इस बार दो नए और पावरफुल चेहरे जुड़े हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) की नई एंट्रीज ने सस्पेंस और ड्रामा को दो गुना बढ़ा दिया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.