Drishyam 3 Box Office Collection Day 17: पहले हफ्ते धुआंधार कमाई करने के बाद अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई घटने लगी थी. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर वापसी की है. इस बीच कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ दर्शकों की सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म ने अच्छी कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं. आइए जानते हैं 17वें दिन रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

17वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, 17वें दिन अजय देवगन की 'दृश्यम 3'ने 6.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 416.15 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 347.25 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 17वें दिन 2 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 122.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 538.15 करोड़ हो गया है.

रीमेक नहीं है 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की कहानी

बात करें फिल्म की तो, ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की पॉपुलर थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का आखिरी भाग है. खास बात ये है कि इस बार की कहानी मलयालम भाषा की फिल्म की रीमेक नहीं है. इसकी कहानी बिल्कुल अलग है. फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर) एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नए पुलिस ऑफिसर जयदीप अहलावत के खिलाफ दिमाग का खेल खेलते नजर आते हैं.