Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन (Ajay Devgn) की धांसू फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. हालांकि, वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा मंडे स्लोडाउन जरूर देखा गया था, लेकिन थिएटर्स में विजय सालगांवकर की इस सस्पेंसफुल कहानी का क्रेज अभी भी पूरी तरह बरकरार है. मेकर्स को अब 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बंपर उछाल की पूरी उम्मीद है. आइए जानते हैं इस फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया…

12वें दिन का सॉलिड कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 12वें दिन रात 8 बजे तक लगभग 6.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 322.02 करोड़ रुपये हो चुका है.

डे-वाइज कमाई का सफर

अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में लगभग 250 करोड़ कमाकर बता दिया था कि बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ने वाला है. पहले दिन से अबतक फिल्म ने कुछ इस तरह कलेक्शन किया-

  • पहला हफ्ता: 245.50 करोड़
  • आठवां दिन: 14.50 करोड़
  • नौवां दिन (दूसरा शनिवार): 26.50 करोड़
  • दसवां दिन (दूसरा रविवार): 22.50 करोड़
  • ग्यारहवां दिन (दूसरा सोमवार): 6.25 करोड़ (कुल 11 दिन: 315.25 करोड़)
  • बारहवां दिन (रात 8 बजे तक): 6.77 करोड़

ओवरसीज मार्केट में भी तहलका

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी फिल्म का जलवा पूरी तरह कायम है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और 11वें दिन तक विदेशों में इसका कुल कारोबार 111.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

500 करोड़ के क्लब की तरफ कदम

भारत और ओवरसीज की कुल कमाई को मिलाकर 'दृश्यम 3' का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन अब 489.74 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म बहुत जल्द ग्लोबल लेवल पर 500 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब में एंट्री करने वाली है.

दमदार स्टारकास्ट का जादू

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे पावरफुल एक्टर्स की नई एंट्री ने फिल्म के थ्रिल और सस्पेंस को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.