Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाते थे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, पोर्न स्टार कौन जिसने किए थे सनसनीखेज खुलासे

Donald Trump porn star Case Verdict: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज सजा होने वाली हैं जिस पर पोर्न स्टार  स्टॉर्मी डेनियल्स ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं उन आरोपों और पोर्न स्टार के बारे में...

Donald Trump porn star Case
इमेज क्रेडिट: गूगल

Donald Trump porn star Case Verdict: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर 34 आरोप सिद्ध हुए हैं, जिनके आधार पर आज यानी 11 जुलाई को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। उन पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स (Stormy Daniels) ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही उन्हें तगड़ा झटका लगा था। वो सेक्स स्कैंडल हश मनी केस  (Hush Money Case) में फंस गए हैं। बीते दिन उन्हें कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 4 साल तक की सजा हो सकती है, लेकिन खास बात ये है कि वो फिर भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है वो पोर्न स्टार जिसने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए ऐसे आरोप जिन्हें सुन आप भी हो जाएंगे हैरान।

कौन है पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सेक्स स्कैंडल हश मनी केस में फंसे हैं जिस वजह से उन्हें अब लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। आपको बता दें कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स कौन हैं जो इन दिनों लाइमलाइट में छाई हुई हैं। दरअसल 45 साल की डेनियल का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है।

उनका जन्म लुइसियाना में हुआ था जो पोर्न एक्ट्रेस और निर्देशक हैं। डेनियल को अपनी फिल्मों के लिए कई बार अवॉर्ड भी मिले हैं। एक्ट्रेस ने मेनस्ट्रीम हॉलीवुड मूवी में भी काम किया है। यही नहीं उन्होंने पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आजमाया है।

जानें क्या है डोनाल्ड और स्टॉर्मी का मामला?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स का ये मामला साल 2016 का है। पोर्न स्टार ने ट्रंप के अफेयर की कहानी को बेचने की धमकी दी तो ट्रंप ने उन्हें अपना मुंह बंद रखने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए जो इंडियन रूपये में एक करोड़ आठ लाख एक सौ पैंतीस रुपये होते हैं। ये पैसा लीगल तरीके से नहीं दिया गया था, जिस वजह से सारा विवाद खड़ा हो गया। पोर्न स्टार ने खुद इस मामले का खुलासा 2018 में वॉल स्ट्रीट जर्नल में किया और विवाद होने पर क्रिमिनल केस दायर किया।

पोर्न स्टार ने ट्रंप पर गंभीर आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप क्या-क्या हैं वो नीचे दिए गए हैं…

1. साल 2007 में उनकी मुलाकात लॉस एंजेलिस में ट्रंप ने उन्हें फिजिकल रिलेशनशिप का ऑफर दिया।

2. ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ तब फिजिकल रिलेशन बनाए जब वो पीरियड्स से गुजर रही थीं।

3. ट्रंप ने शारीरिक संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया था।

4. ट्रंप ने पोर्न स्टार को अपना मुंह बंद रखने के लिए गैरकानूनी तरीके से पैसे भी दिए।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अदनान शेख? जिसने शो में ली पहली Wild Card Entry

First published on: Jul 11, 2024 08:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.