90 के दशक में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में देने वाले इस निर्देशन ने अब डायरेक्शन से दूरी से बनाने का फैसला ले लिया है. सड़क, आशिकी, दिल है की मानता नहीं, राज और जख्म जैसी कई शानदार फिल्मों के डायरेक्टर महेश भट्ट ने अब निर्देशन की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया. इस फैसला के पीछे उन्होंने एक बड़ी वजह भी बताई.

महेश भट्ट ने निर्देशन से लिया संन्यास

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट से हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या वो दोबारा डायरेक्शन में लौटेंगे? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, नहीं, क्योंकि फिल्मों के बारे में इतने जोश के साथ बात करना बहुत ही सुकून देने वाला है.

---विज्ञापन---
Mahesh Bhatt

महेश भट्ट ने बताई रिटायरमेंट की वजह

आगे जब उनसे ये पूछा गया कि उनके डायरेक्टर की पोस्ट से रिटायरमेंट लेने की वजह क्या है, तो महेश भट्ट ने कहा, "जहां जिंदगी है, वहां जान है. जब आपको पहले से ही यह बताया जाता है कि आपको क्या करना है, जहां पहले से ही कंटेंट डिजाइन किए जा चुके हैं, वहां पर कलाकार की भूमिका क्या रह जाती है." महेश भट्ट ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री अब बदल रही है और उन्हें नहीं लगता कि हिंदी सिनेमा किसी निराशाजनक समय में है, वो ग्रो कर रहा है.

---विज्ञापन---