बॉलीवुड के ‘भैया जी’ भोजपुरी रैप में मचा चुके हैं धमाल, ‘फैमिली मैन’ का ये गीत आपने देखा क्या?
Manoj Bajpayee Bhojpuri Rap
Manoj Bajpayee Bhojpuri Rap: मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मनोज बाजपेयी भी भोजपुरी सिनेमा से ताल्लुक रख चुके हैं। जी हां, लगभग 4 साल पहले मनोज बाजपेयी ने अपना एक रैप म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया था जिसे एक करोड़ लोगों ने पसंद किया था। चलिए जानते हैं, उनके इस रैप के बारे में। मनोज बाजपेयी ने भोजपुरी में एक रैप एक्सपेरिमेंट किया था जिसका नाम था 'बंबई में का बा' 30 साल से भी अधिक समय से अभिनय की दुनिया में लोहा मनवा चुके मनोज बाजपेयी का यह भोजपुरी रैप जब आया था तो यूट्यूब पर तहलका मच गया था। 2020 में मनोज बाजपेयी के इस अलग रूप ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। इस गाने में माइग्रेंट वर्कर्स की बात की गई है जो बड़े शहरों में स्ट्रगल करके आते हैं।
10 मिलियन लोगों ने देखा
यूट्यूब पर 6 मिनट 21 सेकंड के इस रैप सॉन्ग को 10 मिलियन लोगों ने देखा। इस गाने के लिरिक्स डॉ. सागर ने लिखे हैं जिसके सिंगर और परफॉर्मर मनोज बाजपेयी हैं। इस रैप सॉन्ग को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 9 सितंबर 2020 को रिलीज किया गया था। इस रैप में म्यूजिक अनुराग सैकिया ने दिया था।
यूजर्स ने किए खूब कमेंट
इस रैप की यूट्यूब पर ऐसी धूम मची की फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट करते हुए कहा, मनोज सर ने हम सभी बिहारी के दिल की बात पूरे हिंदुस्तान को सुना दी है। वह भी अपनी भाषा में। हम सभी बिहारियों को मनोज सर और सुशांत सर पर हमेशा गर्व रहेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, यह गाना नहीं बल्कि गरीबों के जीवन का वर्णन है, जो हमने इस महामारी के दौर में देखा। धन्यवाद मनोज सर, हकीकत बयां करने के लिए। एक यूजर ने लिखा, हजारों लाखों प्रवासी मजदूरों के मन की आवाज, डॉक्टर सागर और मनोज बाजपेयी को नमन। एक यूजर ने लिखा, आपने दिल से रुला दिया, 6 मिनट के रैप सॉन्ग में बिहार के गांव से लेकर मुंबई तक, सब कुछ एकदम आंखों के सामने आ गया। इस तरह के सैकड़ो कमेंट इस वीडियो पर आए हुए हैं।
बता दें, मनोज बाजपेयी जल्द ही भैया जी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: हीरामंडी में मनीषा के रेप सीन पर बोला, पुलिसवाला, 'It's Breaking her...'
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.