TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Kriti Sanon ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाई होली? रंग बिरंगे रंगों में रंगी दिखी एक्ट्रेस

Kriti Sanon: कृति सेनन और कबीर बहिया को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ने साथ में होली खेली, सभी ये जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं कि वो कौन है जिसने एक्ट्रेस की लाइफ में एंट्री ली है।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Kriti Sanon: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से चर्चा में आने वाले कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिर से खबरों में छा गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि रूमर्ड बॉयफ्रेंड है। जी हां, बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस यूके बेस्ड कबीर बहिया (Kabir Bahia) को लेकर छाई हुई हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल कृति 2023 से अपनी प्रोडक्शन कंपनी और स्किनकेयर ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। अब इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने होली की तस्वीरें शेयर की हैं। उससे पहले रेडिट पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस किसी का हाथ थामे नजर आ रही थीं। इस फोटो ने अटकलों को हवा दे दी की कहीं न कहीं कुछ तो है तभी धुंआ नजर आ रहा है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किसे डेट कर रही हैं कृति?

इंडस्ट्री में नहीं बल्कि इंडस्ट्री के बाहर उनके अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस की एक फोटो रेडिट पर वायरल हुई थी, जिसमें वो किसी का हाथ थामे नजर आईं। कहा जा रहा है कि वो और कोई नहीं यूके बेस्ड कबीर बहिया हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो रंगों में रंगी हुई नजर आ रही हैं। यूजर ने जैसे ही तस्वीरें देखी तो कमेंट बॉक्स में सवाल करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने पूछा क्या आप सच में कबीर को डेट कर रही हैं।

कौन है कबीर बहिया?

जिस व्यक्ति के साथ कृति का नाम जोड़ा जा रहा है उनका नाम कबीर बहिया है। कबीर ब्रिटेन में रहते हैं जो अपने पापा का बिजनेस संभालते हैं। वहीं ये भी खबर आई है कि कबीर और महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी से भी खास कनेक्शन है। https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1blnu1b/saw_kriti_sanon_in_london_holding_hands_with_a_guy/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://e24bollywood.com/entertainment/kriti-sanon-rumored-boyfriend-kabir-bahia-know-here-about-everything-and-sakshi-dhoni-connection-with-this-guy/416507/ जी हां वो दोनों पुराने दोस्त हैं जो अक्सर साथ दिखाई देते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर और कृति एक दूसरे को साल 2022 से डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह भी पढ़ें: साक्षी धोनी के इस करीबी को डेट कर रही हैं Kriti Sanon!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.