Aamir Khan Girlfriend: बॉलीवुड स्टार आमिर खान अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ दिखते हैं. दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रही है. वहीं हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें, तो आमिर ने हाल ही में गौरी के लिए दो अंगूठियां बनवाईं. ये आमीर की तरफ से गौरी के लिए खास गिफ्ट बताया जा रहा है.
हाल ही में गौरी स्प्रैट को आमिर खान के साथ कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया. यहां गौरी वो हीरों से जड़ी बेशकीमती रिंग पहनी थी. हीरे की इस रिंग को आमिर ने ज्वेलरी ब्रांड QWEEN से बनवाई है. आमिर ने इस तरह की दो खास अंगूठियां बनवाई हैं. एक में एक्वामरीन जड़ा है और दूसरी में रूबी जड़ी है.
गौरी के लिए आमिर ने ली बेशकीमती रिंग?
बात करें एक्वामरीन वाली अंगूठी की तो, वो उसमें एक शानदार नीला पत्थर जड़ा है, जो देखने में काफी बेहतरीन नजर आ रहा है. ये काफी एंटीक पीस है और ये पत्थर ब्राजील से मंगाया गया था और सोने में जड़ा गया, जिसके चारों ओर 40 असली हीरे जड़े हुए हैं.
दूसरी अंगूठी में मेडागास्कर का एक असली रूबी जड़ा है. इसमें जड़ा रूबी बहुत कम होते हैं. इस अंगूठी को बनाने में 800 घंटे से ज्यादा का समय लगा. ये दोनों अंगूठियां गौरी के काफी खास हैं.
कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे आमिर-गौरी
बता दें कि हाल ही में गौरी स्प्रैट को आमिर खान के साथ कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया. इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए. गौरी ये रिंग पहनी थी. रिंग के कलर की ही उन्होंने साड़ी पहनी थी. वहीं आमिर ने क्लासिक ब्लैक सूट पहना था. साथ में दोनों काफी शानदार लग रहे थे. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. गौरी की एक्वामरीन अंगूठी खास तरह से लोगों को आकर्षित कर रही है.