Sara Arjun: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉलीवुड में एक नया इतिहास रच दिया है. ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने अपने हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए हैं. इसकी सफलता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. इसी बीच 'धुरंधर 2' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने मंदिर में भस्म आरती किया और आशीर्वाद लिया. मीडिया से बात करते हुए सारा ने कहा कि वह बेहद खुश हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है.
महाकालेश्वर मंदिर से सारा की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. मंदिर में आरती पूजा के दौरान सारा ने एक सादी सी बैंगनी रंग की साड़ी पहनी हुई थी. मंदिर से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा, 'मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मुझे यहां से बुलावा आया था और फिर मैं यहां चली आई. इस दुनिया में इस एहसास से बढ़कर कुछ भी नहीं है. मैं खुशी से फूली नहीं समा रही हूं.'
---विज्ञापन---
सारा ने भगवान से की सफलता की कामना
आगे सारा ने कहा, 'मैंने भगवान से किसी खास चीज की मांग नहीं की, मैंने बस अच्छी सेहत, धन-दौलत और सफलता के लिए प्रार्थना की. यह एक बहुत ही शानदार अनुभव था और मैं पूरी तरह से निशब्द हूं. मैं अभी-अभी मंदिर से बाहर आई हूं और मैं अब भी उस अनुभव से अभिभूत हूं.'
---विज्ञापन---
'धुरंधर' में सारा अर्जुन का किरदार
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' से सारा को पूरी दुनिया में जबरदस्त पहचान मिली है. आज हर कोई उन्हें पहचान रहा है. लेकिन इससे पहले भी सारा कैफ फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं. हिंदी के साथ-साथ सारा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही विज्ञापनों और फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी. धुरंधर और धुरंधर 2 में सारा अर्जुन लीड रोले में हैं. फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी भी हैं. सारा ने फिल्म में हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की पत्नी (यालीना) का किरदार निभाया है.