बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र एक बार फिर से अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे। धर्मेंद्र 27 साल बाद अरबाज खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी ऑडियंस को 'मैंने प्यार किया फिर से' में देखने को मिलेगी। वहीं धर्मेंद्र ने अपनी अपकमिंग मूवी पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अरबाज संग अपनी जोड़ी को लेकर भी बात की। साथ ही एक्टर ने अपने रोल पर भी बड़ा खुलासा किया। तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर एक्टर ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की कजिन का AIR India पर फूटा गुस्सा, नेटिजन्स ने कर दिया ट्रोल
फिल्मों में वापसी पर क्या बोले एक्टर?
दरअसल न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक्टर ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में फिल्मों में अपनी वापसी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब फिल्म या कैमरे का नाम कोई लेता है तो मैं शेर बन जाता हूं। कैमरा मुझे प्यार करता है और मैं कैमरे को प्यार करता हूं। मैं कैमरे के बिना नहीं रह सकता।'
अरबाज संग रिश्ते पर की बात
एक्टर ने अरबाज संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। मैं उनके साथ 'प्यार किया तो डरना क्या' मूवी में काम कर चुका हूं। अब 27 साल बाद 'मैंने प्यार किया फिर से' में अरबाज के साथ काम करना बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक्टर ने आगे कहा कि मुझे एक अच्छी कहानी मिली है जिसमें अरबाज खान और मैं दोनों ही हैं। साथ ही कई पुराने दोस्तों के साथ भी काम करने का मौका मिलेगा। ये बेहद खुशी की बात है।
रोल के बारे में दिया अपडेट
धर्मेंद्र ने मूवी में अपने किरदार पर भी बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मूवी में मेरा किरदार कर्नल अजय सिंह का है। जो बेहद दमदार है। वहीं फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने जा रही है। बता दें मूवी का लॉन्च पहले ही हो चुका है। इसमें राजपाल यादव, विद्या मालवदे, गणेश आचार्य, कंगना शर्मा, सुधाकर शर्मा, विजय मदये, चीता यज्ञेश शेट्टी, उदित नारायण और सोनू बग्गड़ जैसी कई हस्तियां शामिल हुई। वहीं मूवी को साबिर शेख डायरेक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh में श्रीलीला की पहली झलक आई सामने, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.