Dharmendra Death Karan Johar’s Latest Post: बॉलीवुड के एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका आज सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. इस महीने की शुरुआत में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. इस बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक पोस्ट शेयर किया है.
भावुक हुए करण जौहर
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने एक लंबा और भावुक पोस्ट कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ये एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगास्टार… मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक हीरो, वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे. सबसे ज्यादा अच्छे इंसान थे. इस इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था. आज हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन है. एक ऐसी जगह जिसे कोई कभी नहीं भर सकता.’
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के साथ इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया. वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे. इसके साथ ही, वह एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में गहराई लाते थे.’
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स और फैंस पोस्ट शेयर करके धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है.