Dhanush Gets Legal Notice: साउथ सुपरस्टार धनुष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, 'तेरे इश्क में' स्टार धनुष कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं. एक प्रोडक्शन हाउस ने धनुष को कानूनी नोटिस भेजा है और 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. धनुष को ये कानूनी नोटिस साल 2016 के एक मामले को लेकर मिला है. आरोप है कि धनुष की वजह से 2016 में साइन की गई फिल्म की शूटिंग लंबे समय से अटकी हुई है, जिससे देरी से मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. चलिए ये पूरा मामला समझते हैं.
इस प्रोडक्शन हाउस ने भेजा नोटिस
धनुष को ये लीगल नोटिस प्रोडक्शन हाउस थेनांडल फिल्म्स ने भेजा है. कंपनी ने धनुष पर आरोप लगाया कि उन्होंने साल 2016 में उनके साथ फिल्म ‘नान रुद्रन' साइन की थी, लेकिन कभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू ही नहीं हो पाई. थेनांडल फिल्म्स के वकील ए. चिदंबरम ने धनुष को भेजे गए इस नोटिस में कहा कि उन्होंने शुरुआत में फिल्म को डायरेक्ट करने का वादा किया था, लेकिन बाद में ये प्लान बदल गया.
---विज्ञापन---
20 करोड़ रुपये का हर्जाना
इसके साथ ही इस नोटिस में ये भी बताया गया कि प्रोडक्शन हाउस ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी थी. लेकिन धनुष ने स्क्रीनप्ले का काम ही पूरा नहीं किया, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया. इसके बाद नोटिस में आगे कहा गया कि धनुष ने इस फिल्म के काम को पूरा किए बिना दूसरी फिल्मों को कॉल शीट्स दे दीं. इसकी वजह से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ. इसलिए प्रोडक्शन ने शुरुआती खर्चों को रिकवर करने के लिए 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav को मुसीबत में मिला पुराने इस दोस्त का साथ, अब बढ़ेगी एक्टर की कमाई
धनुष का रिएक्शन
नोटिस में आगे ये भी साफ-साफ लफ्जों में चेतावनी दी गई है कि अगर एक्टर ने तय समय के अंदर ये मांग पूरी नहीं की तो प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, धनुष की तरफ से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस बीच, धनुष ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस मामले का धनुष की नई फिल्म पर कोई असर पड़ेगा.