सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी को लेकर नई बहस छेड़ दी है. तस्वीर में एक महिला जिम ट्रेनर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है. इसे देखकर कुछ यूजर्स ने महिला को धनश्री समझ लिया और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे करने लगे, लेकिन इस वायरल तस्वीर की कहानी कुछ और ही है. तस्वीर में नजर आ रही महिला धनश्री नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर सिमरनजीत बाजवा बताई जा रही हैं.

धनश्री समझकर किसकी तस्वीर पर मचा बवाल?

दरअसल, रेडिट पर सामने आई इस तस्वीर में सिमरनजीत बाजवा एक शख्स के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. तस्वीर में दोनों का अंदाज काफी करीब दिखाई दे रहा है. महिला का चेहरा धनश्री वर्मा से मिलता-जुलता होने की वजह से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बिना सच जाने इसे धनश्री की तस्वीर समझ लिया.

पोस्ट पर कमेंट्स की आई बाढ़

इसके बाद देखते ही देखते पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने इसे धनश्री की जिंदगी में नए रिश्ते से जोड़ दिया, तो कुछ ने उनके और चहल के पुराने रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. हालांकि, वायरल तस्वीर में महिला की पहचान धनश्री के बजाय सिमरनजीत बाजवा के तौर पर बताई जा रही है. ऐसे में इस तस्वीर के आधार पर धनश्री की निजी जिंदगी को लेकर किए जा रहे दावों पर भरोसा करना सही नहीं होगा.

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?

चहल का नाम भी चर्चा में आया

धनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी और फिर अलग होने की खबरें पहले भी सुर्खियों में रही हैं. दोनों की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. वहीं, चहल का नाम अलग-अलग मौकों पर आरजे महवश और शेफाली बग्गा के साथ भी जोड़ा गया. हालांकि, इन सब बातों को लेकर चहल ने सामने आकर खबरों का खंडन किया था.

पहले भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं धनश्री

धनश्री वर्मा को इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. मार्च 2024 में कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आने के बाद भी कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं. उस दौरान धनश्री ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि इसका असर उनके परिवार पर भी पड़ता है.

दावों में कितनी है सच्चाई?

फिलहाल, सिमरनजीत बाजवा की तस्वीर को धनश्री से जोड़कर किए जा रहे दावे एक बार फिर दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर किसी तस्वीर को बिना सच्चाई जाने शेयर करना किसी की निजी जिंदगी को लेकर गलतफहमी पैदा कर सकता है. इसलिए वायरल तस्वीरों पर रिएक्शन देने से पहले उनकी पुष्टि करना जरूरी है.