Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों का सफर पूरा हो चुका है. रिलीज के चौथे सोमवार यानी वर्किंग डे पर फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बिना किसी खास प्रमोशन के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में तो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, लेकिन अब 25वें दिन इसका कलेक्शन काफी कम हो चुका है. आइए जानते हैं फिल्म ने अपने 25वें दिन कितनी कमाई की है और इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा…

सोमवार को गिरी फिल्म की कमाई

10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) को थिएटर्स में 25 दिन पूरे हो चुके हैं. चौथे सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह अब तक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन साबित हुआ है.

---विज्ञापन---

25वें दिन की कुल कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 25वें दिन फिल्म ने महज 0.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 24वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने 2.41 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 161.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

पहले वीकेंड पर जमाया था रंग

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ही 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था.

---विज्ञापन---

पॉपुलर फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट

यह फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है. यह मशहूर 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. इससे पहले आई 'धमाल', 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और यह फिल्म भी उसी कड़ी को आगे बढ़ाती है.

---विज्ञापन---

सितारों से सजी लंबी स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कई दिग्गज कलाकार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---