Superhit Movie: 90 और 2000 के शुरुआती दौर में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आईं, जिनकी दीवानगी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. ये वो दौर था जब उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक और सोनू निगम जैसे सिगर्स का हर एक गाना सुपरहिट साबित होता है. यही कारण है कि कई फिल्में अपने सुपरहिट गानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहीं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बार में बता रहे हैं.

आज हम आपको 26 साल पहले यानी साल 2000 में आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे बनने में 4 साल लगे. लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसकी कहानी और 8 गानों ने फैंस को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर दिया. इस फिल्म के गाने आज भी फैंस भुला नहीं पाए और अब भी बेहद पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' की, जिसमें शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म अमीर परिवार की लड़की अंजलि (शिल्पा शेट्टी) और एक गरीब लड़के देव (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों को एक-दूसरे से बेहद प्यार होता है. लेकिन अंजलि की शादी उसके पिता उसकी अमीर बिजनेसमैन राम से अरेंज मैरिज करवा देते हैं, जिससे वो प्यार नहीं करती. हालांकि समय के साथ राम अपनी पत्नी अंजलि का दिल जीत लेता है. इसी बीच अमीर बनकर देव वापस लौटता है और अंजलि को पाने की कोशिश करता है. लेकिन अंजलि अब देव को ठुकराकर अपने पति राम के साथ अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाती है.

8 के आठों गाने हुए थे हिट

फिल्म धड़कन में कुल 8 गाने थे, जिसमें 'दिल ने ये कहा है दिल से', 'तुम दिल की धड़कन में', 'दूल्हे का सेहरा' (मेल), 'दिल ने ये कहा है दिल से 2', 'तुम दिल की धड़कन में' (सैड वर्जन), 'ना ना करते प्यार', 'अक्सर इस दुनिया में' और 'दूल्हे का सेहरा' शामिल है. बताया जाता है कि इन गानों की 4.5 मिलियन यूनिट बिकी थी, जो साल की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी. धड़कन फिल्म के गाने आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं.

---विज्ञापन---

रिलीज होने में लगे थे 4 साल

बॉक्स ऑफिस पर धड़कन को रिलीज होने में 4 साल लगे थे. वहीं दूल्हे का सेहरा गाना नुसरत फतेह अली खान ने अपने निधन से कुछ महीने पहले 1997 में रिकॉर्ड कर लिया था. वहीं फिल्म के बाकी गाने 1997-1998 में रिकॉर्ड हुए. फिल्म का गाना 'तुम दिल की धड़कन में' 2000 में लंदन में शूट हुआ था.

---विज्ञापन---