धर्मा प्रोडक्शन में बन रही 'धड़क 2' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में आ गई है। रिलीज से पहले ही मूवी के 16 सीन्स पर कैंची चल गई है। वहीं मूवी को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। मूवी में एंटी-कास्ट रेफ्रेंस को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसकी अनाउंसमेंट पिछले साल मार्च में की गई थी। जिससे साफ हो गया था कि ये मूवी जातिवाद से जुड़ा मुद्दा दर्शाती है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मूवी में क्या बदलाव किया गया है? यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘रेड 2’, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और ‘भूल चूक माफ’ में किसने मारी बाजी? जानें कमाई

सीन्स में क्यों हुए बदलाव?

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार धड़क 2 के 16 सीन्स पर कैंची चलाई गई है। वहीं इसमें कई डायलॉग्स के साथ-साथ जातिवाद मुद्दे को लेकर भी बदलाव किया गया है। इस फिल्म में दलित प्रेम कहानी दिखाई गई है, तो विवाद से बचने के लिए ये बदलाव किए गए। इसे अब सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दिखा दी है। मतलब कह सकते हैं कि अब मूवी रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इन डायलॉग में बदलाव

-'3 हजार साल पुराना मामला सिर्फ 70 साल में पूरा नहीं होगा.' इस डायलॉग को बदलकर किया गया है कि 'कई साल पुराना मामला सिर्फ 70 साल में पूरा नहीं होगा।' -जातिसूचक शब्दों को म्यूट किया गया है। -'सवर्णों के सड़क...हमें जला देते थे...'  को 'ना सड़क हमारी थी ना जमीन, ना पानी हमारा था, यहां तक कि जिंदगी भी हमारी नहीं।' जैसे बड़े डायलॉग में बदला गया है। -'ये धर्म का काम है....' को 'ये पुण्य का काम है में बदल दिया गया।' -'20 सेकंड के डिस्क्लेमर को एक मिनट 51 सेकंड तक लंबा कर दिया है।' -'ठाकुर का कुआं' कविता पर भी सेंसर लगाया गया है।

फिल्म को मिली हरी झंडी

इन डायलॉग्स के साथ-साथ और भी कई डायलॉग्स में बदलाव किए गए हैं। अब मूवी को पूरी तरह से हरी झंडी मिल गई है। वहीं ये इस साल यानी 2025 में ही रिलीज हो सकती है। मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी फैंस को नजर आएगी। मूवी में जहां सिद्धांत 'निलेश' और तृप्ति 'विदिषा' बनी हैं। इन दोनों की लव स्टोरी ही मूवी में दिखाई जाएगी। यह भी पढ़ें: MX Player पर फ्री में देखें ये 5 ट्रेंडिंग फिल्में, चौथे वाली में सस्पेंस संग थ्रिलर का मिलेगा फुल डोज