Deva Advance Booking: शाहिद कपूर की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'देवा' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। कॉप के रोल में शाहिद कपूर को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं और ट्रेलर देखने के बाद उनकी ये उत्सुकता बढ़ गई है। शाहिद कपूर के साथ मूवी में जर्नलिस्ट के रोल में पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फैंस ने पहले दिन के लिए अभी से बुकिंग करना शुरू कर दिया है। आइए देखते हैं कि एडवांस बुकिंग के मुताबिक फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: सान्या मल्होत्रा ने ‘दंगल’ डेब्यू से झूठी साबित की ज्योतिष की भविष्यवाणी
'देवा' की एडवांस बुकिंग शुरू (Deva Advance Booking)
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर 'देवा' 31 जनवरी 2025 को थियेटर में रिलीज होने जा रही है और उससे पहले फिल्म की एडवांस शुरू कर दी गई है। एक्शन और सस्पेंस से भरपूर 'देवा' का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर को एक बार फिर धांसू एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं और लंबे समय बाद शाहिद कुछ नया लेकर फैंस के बीच दस्तक देने जा रहे हैं।
रिलीज से पहले हुई इतनी कमाई!
शाहिद कपूर की ‘देवा’ की एडवांस बुकिंग 2 दिन पहले यानी 29 जनवरी से शुरू हुई है और पहले ही दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने देशभर में 9282 टिकटों बिक्री हो गई है। एडवांस बुकिंग में अभी तक मूवी ने 19.41 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इसके अलावा ब्लॉक सीट के साथ फिल्म की अब तक 5851815 टिकट बिक चुकी हैं। वहीं ब्लॉक सीट के साथ कमाई 58.52 लाख के पार हो चुकी है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पहले दिन शाहिद-पूजा की फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी।
कबीर सिंह से तुलना पर बोले शाहिद
शाहिद कपूर को 'देवा' के किरदार में देख लोगों की एक्साइटमेंट डबल हो गई है कि इस बार थियेटर में फिर से कबीर सिंह जैसा जादू देखने को मिलेगा। हालांकि लोग देवा की कबीर सिंह से तुलना भी कर रहे हैं, ऐसे में हाल में ही में न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि देवा को रोल कबीर सिंह की तरह नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने मूवी के बारे में ज्यादा तो नहीं बताया, लेकिन इतना हिंट जरूर दिया है कि बहुत बेहतरीन है, जिसे थियेटर में देख लोग खुशी से झूम उठेंगे।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: क्या विराट कोहली की बायोपिक करेंगे शाहिद कपूर? जानिए एक्टर का जवाब
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.