Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

2 क्रू मेंबर की मौत, प्रोड्यूसर अरेस्ट… विवादों के बाद भी बनी बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म, BO पर हुई थी बंपर कमाई

Bollywood Expensive Movie Devdas: बॉलीवुड की महंगी मूवीज में से एक मूवी ने विवादों में घिरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। मूवी में 3 सुपरस्टार्स ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ दी थी।

Bollywood Expensive Movie Devdas: बॉलीवुड की कई ऐसी मूवीज हैं जो विवादों में घिरने के बाद भी कमाई करने में कामयाब रही। आज हम आपको ऐसी ही एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। मूवी की शूटिंग के दौरान 2 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। वहीं फिल्म का प्रोड्यूसर भी गिरफ्तार हो गया था। इसके बाद भी ये मूवी बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। मूवी में 3 सुपरस्टार्स थे। जी हां हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की मूवी देवदास की। इस मूवी ने रिलीज होने से पहले ही बहुत कुछ झेला है। आइए आपको बताते हैं मूवी के पीछे के राज।

50 करोड़ में बनी थी मूवी

संजय लीला भंसाली की इस मूवी में एक से बढ़कर एक दिग्गजों ने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज एक्टर्स ने इस मूवी में अपने अभिनय से चार चांद लगा दिए। ये मूवी 50 करोड़ के बजट में बनी थी। इस वजह से ये मूवी उस समय की सबसे महंगी मूवी बन गई थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘टाइम ऑफ गॉड’ ना बनने के 5 बड़े नुकसान, इस हफ्ते घर में बवाल होना तय

कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर

मूवी की शूटिंग 1999 में शुरू हुई थी। वहीं मूवी ने कई घटनाओं का सामना किया, जिसका असर इसकी शूटिंग पर भी पड़ा और रिलीज करने में थोड़ी देरी हुई। सबसे पहले मूवी के प्रोड्यूसर भरत शाह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। उन पर अंडरवर्ल्ड से पैसे लेने का आरोप लगा था। वहीं इसके बाद सेट पर तीन बार आग लगी थी। इस हादसे में क्रू के 2 मेंबर्स की मौत हो गई थी। इसके बाद तकरीबन ढाई साल 2002 में मूवी को रिलीज किया गया। इसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में 23 मई 2002 में हुआ था। वहीं 12 जुलाई को इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर संजय लीला भंसाली की इस मूवी ने बंपर कमाई की थी। 50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 168 करोड़ की कमाई की थी। मूवी में ऐश्वर्या राय का ‘पारो’ किरदार और माधुरी दीक्षित का ‘चंद्रमुखी’ किरदार काफी फेमस हुआ था। वहीं मुख्य भूमिका में शाहरुख खान ने ‘देवदास’ बनकर लोगों के दिलों पर राज कर लिया था। 2002 में ये मूवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी।

यह भी पढ़ें: शादीशुदा भोजपुरी एक्टर्स के क्यों होते हैं अफेयर? सुपरस्टार ने उठाया सच से पर्दा

First published on: Oct 22, 2024 05:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.